टॉप 10 दुनिया के सबसे महंगे घर,कीमत हैरान कर देगी

आप सभी पाठको का आज की इस रोचक श्रेणी की पोस्ट में बहुत स्वागत है। इस पोस्ट में हम आपको दुनिया के सबसे महंगे घर कौनसे है और दुनिया के सबसे महंगे घरो का मालिक कौन है ? के बारे में पूरी जानकारी देंगे।

मनुष्य अपने परिवार व खुद के रहने के लिए जिंदगी भर मेहनत करके एक घर का निर्माण करता है। कुछ लोगों के लिये एक छोटी सी झोपड़ी भी अपने सपनों का "घर" होता है,जबकि कुछ लोग बड़े - बड़े महलों व भवनों को निर्माण करवाने के बावजूद भी उसमें "घर" जैसी खुशियों के वंचित रह जाते है।



लेकिन दुनिया में कुछ ऐसे अमीर शख्स है,जिनके द्वारा अपने परिवार के लिये कुछ ऐसे घर बनाये गये जो दुनिया के सबसे अमीर घरों की सूची में शामिल हो गये है। इन घरो की कीमत का अंदाजा एक आम इंसान नहीं लगा सकता है। तो आइये World's Most Expensive Houses के बारे में जानकारी प्राप्त करते है।

duniya-ka-sabse-mehnga-ghar


दुनिया के सबसे महंगे टॉप 10 घर - Top Ten Most Expensive Houses in World 


दुनिया के सबसे महंगे टॉप 10 घरों की सूची कुछ इस प्रकार है।

1 - Antilia, Mumbai, India, 


मुकेश अंबानी के निजी घर का नाम "एंटीलिया" है जो की मुंबई, भारत में स्थित है,दुनिया के सबसे महंगे भवनों में से एक है। इस भवन को पूरी तरह से निर्मित करने में 4 साल से अधिक का वक़्त और 7 खरब से अधिक रूपये लगे थे।

Antilia-Mumbai- India


"एंटीलिया"  नामक इस घर में छह स्तर की पार्किंग के साथ, तीन हेलिपैड, एक स्वास्थ्य स्पा, एक सैलून, एक बॉलरूम, एक 50-सीट मूवी थियेटर, कई स्विमिंग पूल, योग और नृत्य स्टूडियो और एक आइसक्रीम कक्ष भी है। इसके अलावा यह 27 मंजिल ऊँचा भवन है,जिसकी पूरी तरह से रख रखाव करने के लिये बहुत से नौकरों की आवश्यकता पड़ती है। यह Most Expensive House in India and World की सूची में आता है।

2 - Villa Leopolda, Villefranche-sur-mer, France,


"विला ला लियोपोल्डा" नाम के इस घर को आप एक महल भी कह सकते है। यह भवन इमारत  20 एकड़ के क्षेत्र में फैली है। इस महलनुमा विला भवन के मालिकों का एक प्रतिष्ठित इतिहास है। पहले इस घर के स्वामी एक स्विस बैंकर एडमंड सफरा थे, लेकिन अब इस घर की मालकिन लिली सफरा नाम की महिला है।

Villa_Leopolda_Villefranche-sur-Mer

इस घर की कीमत 5 खरब से भी अधिक है। दुनिया के सबसे महंगे घरो की सूची में इस भवन का नाम अपने - आप ही आ जाता है। इस भवन का डिज़ाइन भी ऐतिहासिक शैली से काफी मिलता है।

3 - Fair Field, Sagaponack, New York ( America )


इरा रेनर्ट नाम के एक अमेरिकी अरबपति, इस विशाल हवेली का मालिक है। यह घर 63 एकड़ से अधिक क्षेत्र में है। इस घर में बहुत सी ऐसी खासियत है जो इसे निजी महंगे घरों में शामिल करती है, जैसे - 29 बेडरूम, 39-बाथरूम, 3 डाइनिंग रूम, 3 स्विमिंग पूल और एक 164-सीट थिएटर भी इसमें है। इसके अलावा इस भवन इमारत में  बास्केटबॉल कोर्ट, जिम, दो बॉलिंग एलीस, दो टेनिस कोर्ट, दो स्क्वैश कोर्ट भी है।

Fair Field-Sagaponack-New-York


इस घर की कीमत 1 खरब आँकी गयी है। इसी कारण यह भी एक Most Expensive House है।


4 - 18-19 Kensington Palace Gardens, London, U.K 


"केंसिंग्टन पैलेस गार्डन" दुनिया की दूसरी सबसे महंगी सड़क है। इस सड़क के पास में घर बनाना किसी सुपने से कम नहीं है। लेकिन स्टील कारोबारी लक्ष्मी मित्तल ने यहाँ पर पहले से निर्मित किये गये कुछ महलनुमा घरों को खरीदा और उनका नवीनीकरण करवाया। Laskshmi Mittal के यहाँ पर 3 महल जैसे दिखने वाले घर है।

18-19 Kensington-Palace-Gardens-London-U.K-Expensive-House-Road

 इन घरो में 12 बेडरूम, एक पूल और मकराना संगमरमर का डिज़ाइन इसे Most Expensive House में शामिल करने के योग्य बनाता है। इन घरों को "Taj Mittal" के नाम से भी जाना जाता है। इन घरों की कीमत भी अरबों और खरबों में होगी। क्योकि यह घर उन सड़को के पास बने है जिनके पास एक फुट की जगह खरीदना भी एक सुपने से कम नहीं है।

5 - An apartment in One Hyde Park, London, U.K


यूक्रेन के सबसे अमीर आदमी रिनैट अख्मेतोव ने दुनिया के दो सबसे महंगे अपार्टमेंट, नाइट्सब्रिज, लंदन में खरीदने के लिए एक खरब से अधिक रूपये खर्च किये है। जिससे यह अपार्टमेंट दुनिया के सबसे महंगे घरों में शामिल हो गये है।

Hyde_Park_London


इनमें से प्रत्येक अपार्टमेंट में बुलेटप्रूफ कांच के फसेड्स, 360º की सुरक्षा व्यवस्था देखने को मिलती है। इस घर में बेहतरीन प्रकाश की व्यवस्था भी देखने को मिलती है।

6. Ellison Estate, Woodside, California,


लैरी एलिसन, सह-संस्थापक, और "ओरेकल" के अध्यक्ष, दुनिया के पांचवें सबसे अमीर आदमी हैं। उन्होने जापानी स्टाइल में California में एक भवन जिसका नाम "Ellison Estate" है को बनाने में 1 खरब से भी अधिक रूपये खर्च किया है। यह भवन दुनिया के सबसे महंगे घरों की सूची में शामिल है।

Ellison-Estate- Woodside-California


इस घर में एक पांच एकड़ में मानव निर्मित झील भी है। इसके अलावा इसमें तीन कॉटेज, एक व्यायामशाला, आठ पुल, दो बगीचे भी है। इस घर को पूरी तरह निर्मित करने में 9 साल से अधिक का वक़्त लगा है।


7 - 16 Kensington Palace Gardens, London, U.K


केंसिंग्टन पैलेस गार्डन सड़क पर एक और अरबपति, रूसी टाइकून और चेल्सी फुटबॉल क्लब के मालिक, रोमन अब्रामोविच का भी एक निजी घर है। यह भी एक Expensive House है। इस घर को देखने पर यह एक विशाल हवेली प्रतीत होती है।

इस घर में एक टेनिस कोर्ट,संग्रहालय आदि सुविधायें है।

8 - Blossom Estate, Palm Beach, Florida 


Blossom-Estate-Palm-Beach- Florida


केनेथ ग्रिफिन, एक अमेरिकी हेज फंड मैनेजर और सिटीडेल एलएलसी के मालिक है। उन्होने यूनाइटेड स्टेट्स के फ्लॉरिडा में अपने लिये एक निजी आवास खरीदा है जिसे "Blossom Estate" नाम दिया गया है। इस घर की कीमत 10 अरब के आस - पास है। इस Most Expensive House में छह रसोई, एक पुस्तकालय की भी सुविधा उपलब्ध है।


9 - Xanadu 2.0, Seattle, WA,( United States )


माइक्रोसॉफ़्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स का नाम तो सभी जानते है। उनका घर भी दुनिया के सबसे महंगे घरों की सूची में शामिल है। वाशिंगटन झील के पास उन्होने अपने रहने के लिये एक निजी भवन हवेली का निर्माण करवाया है। इनके घर का नाम "Xanadu 2.0" है।

Xanadu-2.0- Seattle-WA-United-States


उनका 66,000 वर्ग फुट का निवास स्थान है। इस घर में 24 बाथरूम, छह रसोई, एक पुस्तकालय भवन और एक पूर्ण आधुनिक सुविधाओं से युक्त एक जिम भी है।

10 - Silicon Valley Mansion, Los Altos Hills, CA,( United States )


यूरी मिलनर फेसबुक में एक निवेशक है। उन्होने कैलिफोर्निया में एक अपने लिये बहुत ही महंगा घर खरीदा है। इस शानदार हवेली में बहुत सारे इनडोर और आउटडोर पूल हैं।  यह घर भी दुनिया के सबसे महंगे घरो में से एक है।


भारत में सबसे महंगा घर किसका है ? भारत का सबसे महंगा घर ?


भारत में सबसे महंगा घर खरबपति मुकेश अंबानी का है। उनका घर मुंबई में है जो ""एंटीलिया" नाम से दुनियाभर में प्रसिद्ध है। यह दुनिया के सबसे महंगे निजी आवासों में से एक है। जो की 27 मंज़िला है।

यदि आपको आज की यह पोस्ट पसंद आती है तो इसे शेयर जरूर करे। कमेंट में यह जरूर बताये की इनमें से आपको सबसे अच्छा दुनिया का सबसे महंगा घर कौनसा लगा है।

🙏केवल पढ़ कर मत जाये, जानकारी अच्छी लगी है तो हमारा Facebook Page Follow करे🙏

Share This Post :-


2 comments:

  1. Amazing bhai🤗🤗bhai meri site ko dekhna please kya ab me adsense ke liye apply kar du

    ReplyDelete
    Replies
    1. आपकी साइट को देखा है। आप भी काफी मेहनत कर रहे है। अभी आपको लगभग 10 से 15 और ब्लॉग पोस्ट लिखनी चाहिए। इसके बाद आप Adsense के लिए Apply कर देना।

      Delete

आपको पोस्ट कैसी लगी कमेंट बॉक्स में ज़रूर लिखे,यदि आपका कोई सवाल है तो कमेंट करे व उत्तर पाये ।