दुनिया की 10 सबसे महंगी बाइक कीमत 79 करोड़ रूपये तक

दुनिया में हर साल लाखों Bikes बिकती है। अधिक संख्या में Bikes बिकने का यह भी एक कारण है की बाइक एक सस्ता दोपहिया वाहन है। यह मध्यम वर्गीय लोगों के लिए खुद के वाहन के रूप में एक सस्ता विकल्प है। लेकिन क्या आप जानते है की दुनिया में कुछ ऐसी भी Bikes है,जिनकी कीमत एक कार से भी अधिक है। जी हाँ,इस पोस्ट में हम आपको कुछ ऐसी ही बाइक के बारे में जानकारी देंगे,जिनकी कीमत सुनकर आप हैरान हो जायेंगे।


दुनिया की सबसे महंगी Bikes कौनसी है और उनका मूल्य कितना है ? यदि आप भी इस सवाल का जबाव जानना चाहते है तो इस पोस्ट को पूरा जरूर पढे। इस पोस्ट में हम आपसे टॉप 10 दुनिया की सबसे महंगी बाइक और भारत की सबसे महंगी बाइक की जानकारी देने वाले है।

top-ten-duniya-ki-sabse-mehngi-bikes


टॉप 10 दुनिया की सबसे महंगी Bikes - दुनिया की सबसे अधिक कीमत वाली बाइक -  Top 10 Most Expensive Bikes in the World


इन Bikes की कीमत एक Car से भी अधिक है। सूची कुछ इस प्रकार है -


1 - Neiman Marcus Limited Edition Fighter


इस Super Bike की कीमत 790251000 INR है। जब यह शुरू में दोपहिया वाहन मार्केट में लॉंच की गयी थी इसी कीमत 79 करोड़ रूपये के आस - पास थी। इस बाइक के डिज़ाइन पर विशेष ध्यान दिया गया है। अब तक केवल 45 लोगों ने ही इस महंगी बाइक को खरीदा है।

इस बाइक की स्पीड 305 किलोमीटर प्रति घंटे से भी अधिक है। इस Bike की बॉडी टाइटेनियम, एल्यूमीनियम, और कार्बन फाइबर से बनाई गयी है। इसमें आपको
एयर कूल्ड इंजिन भी देखने को मिलता है।

Neiman-Marcus-Limited-Edition-Fighter-and-1949-E90-AJS-Porcupine-bikes

2 - 1949 E90 AJS Porcupine


इस बाइक की कीमत 50 करोड़ है। Leslie Graham नाम के एक British Motorcycle Road Racer थे जब उन्होने 1949 World Championship जीती थी तो उनके पास यहीं बाइक थी। इसी कारण इस बाइक की कीमत 50 करोड़ तक पहुँच गयी। इस Bike में Open Frame एल्यूमीनियम मिश्र धातु की बॉडी है।

दुनिया की इस सबसे महंगी Bike में 500 CC का Powerfull Engine भी दिया गया है।

3 -  Ecosse ES1 Spirit


यह Superbike भी दुनिया की सबसे महंगी बाइक में से एक है। इसकी कीमत 25 करोड़ है। इस बाइक को चलाने के लिए किसी पेशेवर ड्राइवर को भी 2 हफ्ते तक की विशेष ट्रेनिंग करनी पड़ती है। इस Bike में स्विंगआर्म और रियर सस्पेंशन सिस्टम है। 130 किलोग्राम से भी अधिक वजन की यह बाइक लोगों को बहुत पसंद आती है।

एफ 1 कार को भी यह बाइक टक्कर देती है। इस बाइक को बनाने के लिए कंपनी ने दो ब्रिटिश और अमेरिकी इंजीनियरों की मदद ली है।

Ecosse-ES1-Spirit-and-Hildebrand-Wolfmuller-bikes

4 -  Hildebrand & Wolfmuller


एक बाइसाइकल की तरह दिखने वाली इस बाइक को आम समझने की गलती बहुत से लोग करते है। लेकिन आप इस बाइक की कीमत जानकार हैरान हो जायेंगे। इसकी बाइक की कीमत 24 करोड़ है। यह बाइक सन 1894 में सबसे पहले लोगो की नजर के सामने आयी थी।

इतनी महंगी बाइक होने के बावजूद भीं इसमें क्लच तक नहीं है। इस बाइक का इतिहास  के साथ जुड़ाव होने के कारण लोग इस बाइक का मालिक बनने के लिये 21 करोड़ तक पैसे चुकाने के लिये तैयार है।

5. BMS Nehmesis 


BMS Nehmesis नाम की यह बाइक भी दुनिया की सबसे महंगी बाइक की लिस्ट में शामिल है। इसकी कीमत लगभग 22 करोड़ है। Golden और भूरे रंग के मिश्रित रंग की यह Bike देखने में बहुत सुंदर है। लेकिन इस बाइक में आपको साइड स्टैंड देखने को नहीं मिलेगा।

इस बाइक में Gold धातु का प्रयोग किया गया है यही कारण है की यह इतनी महंगी है। इस बाइक में स्विंगआर्म रियर सस्पेंशन नाम का एक फीचर है जो साइड स्टैंड की कमी को पूरा करता है और उसकी मदद से आप इसे जमीन से लगभग 10 इंच तक ऊपर उठाकर आसानी से पार्क कर सकते है।

Harley-Davidson-Cosmic-Starship-and-BMS-Nehmesis-bike

6 - Harley Davidson Cosmic Starship


Harley Davidson दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी का नाम को आपने सुना ही होगा। इस Bike की कीमत 11 करोड़ रूपये है। लेकिन जब यह शुरुवात में Launch की गयी थी तो इसकी कीमत लगभग वर्तमान कीमत से दुगुनी थी। यह भी दुनिया की सबसे महंगी bikes में से एक है।

7 - Dodge Tomahawk V10 Superbike 


इस बाइक की कीमत लगभग 4 करोड़ है। इस बाइक का Design देखने में बहुत ही Stylish लगता है। इसमें V10 four-stroke Dodge Viper engine है। जो इसे बहुत अधिक शक्तिशाली बाइक बनाता है। यह पहली बार देखने पर एक चार पहिये वाली गाड़ी ही लगती है। इस बाइक की स्पीड बहुत अधिक है।

यह केवल 2 सेकंड में ही 100 किलोमीटर तक की स्पीड पकड़ लेता है। इस बाइक की कंपनी यह दावा करता है की इसकी स्पीड लगभग 600 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुँच जाती है।

Dodge-Tomahawk-V10-Superbike-and-Ecosse-FE-Ti-XX-Titanium-Series-bikes

8. Ecosse FE Ti XX Titanium Series


दुनिया की सबसे महंगी बाइक में इसका भी नाम शामिल है। यह लगभग 2 करोड़ 12 लाख से अधिक प्राइस टैग के साथ दोपहिया वाहन मार्केट में लॉंच की गयी है। इसका शुरुवाती संस्करण 2007 में आया था। इसमें 2,409cc billet aluminium engine है जो इस बाइक को 228 PS तक की शक्ति उत्त्पन करने के समर्थ बनाता है।

9 - Ducati Desmosedici D16RR NCR M16


दुनिया की एक बेहतरीन दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी के रूप में Ducati का नाम एक अलग ही पहचान रखता है। इसकी Desmosedici D16RR NCR M16 मॉडल बाइक भी दुनिया की एक सबसे महंगी बाइक में से एक है।

इस बाइक की कीमत 1 करोड़ 68 लाख रूपये है। इसमें आपको 989 CC का इंजिन मिल जाता है। इस बाइक की बॉडी में मुख्त रूप से कार्बन फाइबर का इस्तेमाल किया गया है। MotoGP Racing में यह बाइक आपको दोड़ती हुयी आसानी से दिखाई दे जायेगी। इसमें आपको बहुत से Advance Technology फंकशन भी देखने को मिलते है।

-Ducati-Desmosedici-D16RR-NCR-M16-and-Ducati-Testa-Stretta-NCR-Macchia-Nera-Concept-bikes

10 - Ducati Testa Stretta NCR Macchia Nera Concept


इस बाइक की कीमत लगभग 1 करोड़ 20 लाख के आस-पास है। इस बाइक को हम विश्व की सबसे महंगी bikes की लिस्ट में 10वें स्थान पर रखते हैं। इस बाइक का डिज़ाइन बहुत ही अच्छा है जो इसको एक बेहतर Look प्रदान करता है। टाइटेनियम और कार्बन फाइबर का इस्तेमाल करके इसे डिज़ाइन किया गया है।


यह एक हल्के वजन की सुपरबाइक है। जो अपने प्रदर्शन से आपको हैरान करने के साथ - साथ अपने Price Tag से भी चौंका देगी।

भारत की सबसे अधिक महंगी बाइक - Top 10 Most Expensive Bikes in India 


दुनिया की सबसे अधिक महंगी बाइक कौनसी है। इसकी जानकारी प्राप्त करने के बाद अब हम भारत में उपलब्ध सबसे अधिक महंगी Bikes कौनसी है,इनकी जानकारी देने वाले है।

1 - BMW HP4 Race 


BMW HP4 Race नाम की बाइक भारत में बिकने वाली सबसे महंगी बाइक में से एक है। इस बाइक में 999 सीसी का इंजिन है। इसका वाहन 171 किलोग्राम है और इसकी फुल स्पीड 300KPH हैं। इस बाइक की कीमत 87 लाख है।


2 - Kawasaki Ninja H2R 


Kawasaki Ninja H2R भारत में बहुत प्रसिद्ध हैं। इस बाइक में 998 सीसी का इंजिन है। और यह 400 KMPH तक की अधिकतम स्पीड हासिल कर सकती है। इस बाइक की कीमत 72 लाख है।

3 - Big Dog K9 Red Chopper


2 सिलिंडर और 1807 सीसी इंजन के साथ यह भी भारत की सबसे महंगी बाइक में से एक है। इसकी कीमत 59 लाख रूपये है।


4 - Ducati Panigale V4 R


Ducati Panigale V4 R मॉडल बाइक की कीमत भारत में 52 लाख रूपये है। इस बाइक का वजन मात्र 193 किलोग्राम है।

5- Harley-Davidson CVO Limited 


Harley  Davidson कंपनी भारत की दोपहिया वाहन मार्केट में सफल होने के लिये एक से बढ़कर एक मॉडल पेश कर रही है। Harley-Davidson CVO Limited भी एक महंगी कीमत 51 लाख रूपये के प्राइस टैग के साथ भारत में पेश की गयी है।

6 - MV Agusta F4 RC


MV Agusta F4 RC Bike की कीमत 50 लाख रूपये है। यह अधिकतम 302 KPH स्पीड हासिल करती है। इस बाइक का वजन केवल 175 KG है।

7 - Indian Roadmaster 

Indian Roadmaster भारत में उपलब्ध सबसे महंगी बाइक में से एक है जो लगभग 47 लाख रूपये के प्राइस टैग के साथ उपलब्ध है। इसमें भी 1811 सीसी का इंजिन दिया गया है। इस बाइक का वजन लगभग 428 किलोग्राम है।


8 - Honda Goldwing Tour 


Honda Goldwing Tour Bike होंडा कंपनी का भारत में सबसे अधिक महंगा दोपहिया मॉडल है। इसकी कीमत 28 लख रूपये है। इसमें 1832 सीसी इंजन है।

9 - Moto Guzzi MGX-21 


Moto Guzzi MGX-21 भारत में  लगभग 27 लाख रूपये के प्राइस टैग के साथ उपलब्ध है। इस बाइक का वजन 314 किलोग्राम है।

10 - Norton Commando 961 


Norton Commando 961 Bike भी भारत में बिकने वाली सबसे महंगी बाइक में से एक है। इसका मूल्य करीब 23 लाख रूपये है।

हम उम्मीद करते है की आज की इस पोस्ट को पढ़कर आपको दुनिया की सबसे महंगी बाइक्‍स व भारत की सबसे महंगी बाइक के बारे में जानकारी प्राप्त हो चुकी होगी। इस पोस्ट को सोश्ल मीडिया पर शेयर जरूर करे।

🙏केवल पढ़ कर मत जाये, जानकारी अच्छी लगी है तो हमारा Facebook Page Follow करे🙏

Share This Post :-


2 comments:

आपको पोस्ट कैसी लगी कमेंट बॉक्स में ज़रूर लिखे,यदि आपका कोई सवाल है तो कमेंट करे व उत्तर पाये ।