कुत्ते की फिल्म - 10 बॉलीवुड फिल्मे जो कुत्ते की वफादारी दिखाती है

Amojeet - Hindi Blog पर आप सभी का बहुत स्वागत है। आज की इस पोस्ट में हम आपको बॉलीवुड की टॉप 10 ऐसी फिल्मों के बारे में जानकारी देने वाले है,जिनको देखकर आपको इस बात का अंदाजा हो जायेगा की कुत्ते की वफादारी इन्सानो से भी बढ़कर होती है।

इन बॉलीवुड मूवीस में आपको कुत्ते की वफादारी,कुत्ते की अपने मालिक के प्रति लगन,कुत्ते का इन्सानो के साथ प्रेम देखने को मिलेगा। तो यदि आप भी अपने घर में कोई कुत्ता पालते है या कुत्ता पालने के बारे में सोच रहे है तो इन बॉलीवुड फिल्मों को आप जरूर देखे।



क्योकि Dogs हमेशा से ही मानवो के सच्चे मित्र रहे है। एक कुत्ते और इंसान की दोस्ती किस हद तक होती है,इसका अंदाजा आपको इन फिल्मों को देखकर जरूर हो जायेगा। तो चलिये हम आपको उन सभी बॉलीवुड फिल्मों के बारे में जानकारी देते है,जिनमे कुत्ते और मानव के बीच प्रेम भरे संबंध को दिखाया गया है।

kutte-ki-film



कुत्ते की इंसान के साथ दोस्ती वाली फिल्मे,कुत्ते की फिल्म,कुत्ते की वफादारी दिखाने वाली बॉलीवुड फिल्मे,कुत्ते पर आधारित बॉलीवुड मूवी,Must Watch Bollywood Movies For Dog Lover


1 -  Sachaa Jhutha  (1970)


Sachaa_Jhutha_poster


"सच्चा-झूठा" फिल्म में नायक की विकलांग बहन अपने वफादार कुत्ते "मोती" के साथ शहर में अपने लापता भाई की तलाश में आती है। इस फिल्म में दिखाया गया है की कैसे "मोती" नाम का कुत्ता अपनी मालकिन का सहारा बनता है।

यह एक बेहतरीन कुत्ते की फिल्म है। जिसमे मोती नाम का कुत्ता देखते ही बनता है।

 फिल्म का नाम - Movie Name
 Sachaa Jhutha  (1970)
 Release Date 
 1 May 1970 (India)
 Director
 Manmohan Desai
 Screenplay
 Prayag Raj
 Music director:
 Kalyanji Virji Shah, Anandji Virji Shah


2 - Betaab (1983)


Betaab-film-poster


इस फिल्म में सनी देओल ने अपनी अभिनय कला का प्रदर्शन किया है। इस फिल्म में सनी देओल एक खेतो में काम करने वाले लड़के के किरदार में है। उनके साथ उनका "Bozo" नाम का लैब्राडोर नस्ल का कुत्ता भी है। जो उनके साथ बहुत प्यार करता है।

इस फिल्म में दिखाया गया है की कैसे "Bozo" नाम का कुत्ता सनी देओल के साथ रहता है और फिल्म में सनी की प्रेमिका "रोमा" की खलनायकों से रक्षा करता है।

यह एक काफी अच्छी कुत्ते की फिल्म है। यदि आप कुत्तो से प्यार करते है तो यह फिल्म आपको बहुत पसंद आयेगी। इसे एक बार जरूर देखे।

  फिल्म का नाम - Movie Name
 Betaab (1983)
  Release Date 
 5 August 1983 (India)
  Director
 Rahul Rawail
 Music director
 R. D. Burman
  Producer
 Bikram Singh Dahal


3 - Mard (1985)


Mard_1985_film


"मर्द" फिल्म लगभग हम सभी ने कहीं ना कहीं जरूर देखी है। इसमे नायक के रूप में "अमिताभ बच्चन" ने काम किया था। इस फिल्म में भी "मोती" नाम का एक कुत्ता और एक  घोड़ा भी दिखाई देता है। जो की फिल्म में नायक के साथी और एक सच्चे मित्र के रूप में दिखाये गये है।

लेकिन यदि आपने यह Bollywood Movie नहीं देखी है तो इस फिल्म को जरूर देखे,इसमे एक कुत्ते की इंसान के साथ सच्ची दोस्ती को दिखाया गया है।

 फिल्म का नाम - Movie Name 
 Mard (1985)
 Release date
 8 November 1985 (India)
 Director
 Manmohan Desai
 Music director
 Anu Malik, Naresh Sharma




4 - Teri Meherbaniyan (1985)


Teri-Meherbaniyan-film


एक कुत्ते और इंसान के बीच प्रेम किस हद तक हो सकता है,इस फिल्म को देखने पर इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। इस फिल्म में पूरी तरह से "कुत्ते" का किरदार ही मुख्य रूप से दिखाया गया है। फिल्म के शुरुवात में एक कुत्ते को नायक जैकी श्रॉफ बचाता है। जैकी श्रॉफ इस फिल्म में "राम" नाम के लड़के के किरदार में है।


फिल्म में दिखाया गया है की कैसे राम की हत्या खलनायक द्वारा की जाती है और ’मोती’ नाम का कुत्ता अंत में सभी खलनायकों को मौत के घाट उतारने का बदला लेता है। फिल्म के अंत में "मोती" राम का अंतिम संस्कार भी करता है और पुलिस को महत्वपूर्ण सबूत भी देता है।

 फिल्म का नाम - Movie Name 
 Teri Meherbaniyan (1985) 
 Release date
 1985 (India)
 Director
 Vijay
 Producer
 K. C. Bokadia
 Screenplay
 Jagdish Kanwal, Shanmugam Sundaram, Rajesh Vakil


5 - Maa (1992)


Maa1992-film-poster


इस बॉलीवुड फिल्म की स्टोरी भी बहुत अच्छी है। इसमे दिखाया गया है की कैसे एक कुत्ता अपने मालिक की आत्मा को देख सकता है। इसमे एक "डॉबी" नाम का कुत्ता अपनी मरी हुयी मालकिन की आत्मा को देख सकता है और उसके द्वारा बताये गये निर्देशों की पालना भी करता है। और मालकिन के शिशु की रक्षा करने का काम भी करता है।

यह फिल्म कुत्ते की वफादारी पर ही आधारित है। आप इस फिल्म को जरूर देखे यदि आप कुत्ते से लगाव रखते है।

 फिल्म का नाम - Movie Name 
 Maa (1992)
 Release date
 5 December 1991
 Directed by
 Ajay Kashyap
 Produced by
 Anil Sharma
 Written by
 Shyam Goel


6 - Hum Aapke Hai Koun (1994)


Hum-Aapke-Ha- Koun-film-poster


इस फिल्म में भी कुत्ते को दिखाया गया है। इस फिल्म में कुत्ते का नाम "टफी" है जो फिल्म के एक सीन में अंपायरिंग करता हुया नजर आता है। यदि आप कुत्ते की फिल्म देखना चाहते है तो यह फिल्म देख सकते है।

सबसे खास बात यह है की इस फिल्म के बाद "टफी" नाम के कुत्ते को माधुरी दीक्षित ने गोद ले लिया और 12 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था।

 फिल्म का नाम - Movie Name 
 Hum Aapke Hai Koun (1994) 
 Release date
 5 August 1994
 Directed by
 Sooraj Barjatya
 Produced by
Ajit Kumar Barjatya,Kamal Kumar Barjatya,Rajkumar Barjatya
 Music by
 Raamlaxman


7 - Khoon Bhari Maang (1998)

यह एक बहुत अच्छी फिल्म है। जिसमे नायिका "रेखा" ने बहुत अच्छा अभिनय किया है। इस फिल्म में दिखाया गया है की कैसे एक महिला को लोगो के द्वारा मारने की कोशिश की जाती है लेकिन वह किसी तरीके से बच जाती है। लेकिन लोग उसे मरी हुयी समझ लेते है।

फिर नायिका उन लोगो से बदला लेने के लिए प्लास्टिक सर्जरी करवाकर वापिस लौटती है। जिससे वे लोग उसे पहचान नहीं पाते है। लेकिन उसका पालतू कुत्ता उसे पहचान लेता है।

फिर फिल्म के अंत के सीन में कुत्ता अपनी मालकिन को बचाने के प्रयास में खुद के सीने पर गोली खाकर मर जाता है। यह फिल्म भी कुत्ते की वफादारी और उसके अपने मालिक के प्रति प्रेम को दर्शाती है।

 फिल्म का नाम - Movie Name 
Khoon Bhari Maang (1998)
 Release date
 12 August 1998
 Directed by
 Rakesh Roshan
 Produced by
 Rakesh Roshan
 Written by
 Mohan Kaul,Ravi Kapoor


8 - ENTERTAINMENT (2014) 

यह फिल्म भी एक "गोल्डन रिट्रीवर" नस्ल के कुत्ते पर आधारित है जिसका नाम "entertainment" होता है। उसके मालिक की मौत हो जाने के बाद सारी संपति उसके नाम हो जाती है। और संपति प्राप्त करने के लिए लोग उस कुत्ते को मारने की कोशिश करते है। 

लेकिन "entertainment" नाम का कुत्ता फिर भी बच जाता है। फिल्म में मुख्य अभिनेता अक्षय कुमार थे। यह फिल्म हमे बताती है की मानव के जीवन में कुत्तो का कितना अधिक महत्व होता है। आप भी इस कुत्ते पर आधारित फिल्म को जरूर देखे। 

 फिल्म का नाम - Movie Name 
 ENTERTAINMENT (2014) 
 Release Date 
 8 August 2014
 Director - निर्देशक का नाम 
 Sajid-Farhad
 Producer - निर्माता का नाम
 Ramesh S. Taurani,Jayantilal Gada
 Writer
 Sajid-Farhad

9 - Chillar Party (2011)


Chillar-Party-Movie-Poster


चिल्लर पार्टी (2011) यह राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म है। इस फिल्म की स्टोरी अनुसार  एक हाउसिंग सोसाइटी में रहने वाले बच्चों का एक समूह फ़तका नाम के लड़के को और उसके भिडू नाम के कुत्ते को पहले पसंद नहीं करते है वो सड़क पर ही रहता है। लेकिन बाद में वह बच्चे आपस में दोस्त बन जाते है। 

फिल्म में दिखाया गया है की कैसे एक राजनेता सभी आवारा कुत्तों को पकड़ने और उन्हें समाप्त करने की योजना की घोषणा करता है। फिर बच्चो का यह समूह कुत्तो की रक्षा कैसे करता है इसे देखने के लिए आप इस फिल्म को पूरी जरूर देखे। 

यह एक ऐसी फिल्म है जो Must Watched Movie For Dog LOVER है। आप इस फिल्म को देखे और समझे की कुत्ते कैसे हमारे जीवन का एक अनमोल हिस्सा है। और कुत्ते मानव के एक अच्छे मित्र भी है। 

 फिल्म का नाम - Movie Name 
Chillar Party (2011)
 Director - निर्देशक का नाम 
 Nitesh Tiwari, Vikas Bahl
 Producer - निर्माता का नाम
Salman Khan,Ronnie Screwvala
Release Date 
8 July 2011 
Music By 
Amit Trivedi


10 - Halo (1996)


halo-film-poster


यह फिल्म मुझे व्यक्तिगत रूप से बहुत पसंद है। इस फिल्म में कुत्ते के साथ मानव प्रेम को बहुत बेहतरीन ढंग से प्रदर्शित किया गया है। इस फिल्म की पटकथा के अनुसार,साशा नाम का एक छोटा सा लड़का अपने छोटे से कुत्ते के पिल्ले को खोजता है जो खो गया है।

उसे अपना खोया हुया कुत्ता मिलता है या नहीं इसकी जानकारी प्राप्त करने के लिए आप इस फिल्म को जरूर देखे। यह एक काफी अच्छी फिल्म है। जो हर एक कुत्ते को प्यार करने वाले शख्स को देखनी चाहिए।

 फिल्म का नाम - Movie Name 
Halo ( 1996 )
 Director - निर्देशक
Santosh Sivan
 Producer - निर्माता
Children's Film Society, India
 Release Date
7 February 1996
 Music
Ranjit Barot




हम आशा करते है की आपको हमारी आज की पोस्ट "कुत्ते की वफादारी,दोस्ती पर आधारित बॉलीवुड की 10 फिल्मे" अच्छी लगी होगी। आप इस पोस्ट को शेयर जरूर करे। तथा इस पोस्ट से स्ंबंधित विचार आप हमे कमेंट करके जरूर बताये। आपने हमारे ब्लॉग की पोस्ट को पढ़ा,इसके लिए हम आपका धन्यवाद अदा करते है। 

🙏केवल पढ़ कर मत जाये, जानकारी अच्छी लगी है तो हमारा Facebook Page Follow करे🙏

Share This Post :-


2 comments:

  1. कुते पर बनी सभी फिल्म डालो

    ReplyDelete
    Replies
    1. जरूर कोशिश जरूर करते हैं।

      Delete

आपको पोस्ट कैसी लगी कमेंट बॉक्स में ज़रूर लिखे,यदि आपका कोई सवाल है तो कमेंट करे व उत्तर पाये ।