दुनिया की सबसे महंगी 10 कार,कीमत 21 करोड़ से शुरू

आज की इस पोस्ट में हम आपको दुनिया की सबसे महंगी टॉप 10 कार के बारे में जानकारी देंगे। अक्सर बहुत से लोग दुनिया की सबसे महंगी कार कौनसी है ? के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते है।

इस पोस्ट में हम दुनिया की कुछ ऐसी कारो के बारे में बताने वाले है जिनकी कीमत 21 करोड़ से शुरू होकर 91 करोड़ तक है। अक्सर Sports Car और Luxury Cars ही अधिक महंगी होती है। क्योंकि ऐसी कार को बनाना बहुत कठिन काम है जो Performance,Design,Speed के मामले में नंबर एक हो।


यदि Expensive Car बनाने वाली कार निर्माता कंपनी की बात की जाये तो इसमें Rolls Royce,Mercedes Benz,Bugatti, Lamborghini आदि का नाम आता है। तो आइये Top 10 Most Expensive Cars in World के बारे में जानकारी प्राप्त करते है।

duniya-ki-sabse-mehngi-car


टॉप 10 दुनिया की सबसे अधिक महंगी कार - Top 10 Most Expensive Cars in World


यदि आप भी Car's Lover है तो आपके लिये सबसे महंगी कार की सूची कुछ इस प्रकार है -

1 -  Rolls Royce Sweptail 

Rolls-Royce-Sweptail

Rolls Royce Sweptail  कार दुनिया की सबसे अधिक महंगी कार में से एक है। इसकी कीमत $13 Million ( लगभग 91 करोड़ ) रूपये है। इस कार को Powerhouse माना जाता है क्योकि इसमें Automotive Design और Engineering का बखूबी इस्तेमाल किया गया है।

इस कार में 8-speed Automatic Transmission भी है। यह कार सबसे पहले सन 2018 में Launch की गयी थी। यह आज तक की सबसे महंगी Luxury Cars में से एक है।

2 - Mercedes Benz Maybach Exelero

mercedes-maybach-exelero

यह भी एक Most Expensive Car List में शामिल है। इसकी कीमत $8 Million ( लगभग 56 करोड़ ) है। Mercedes Company अपनी महंगी और Luxury कार के लिए ही जानी जाती है। यह Sports Cars की श्रेणी में आती है।

इस कार की टॉप स्पीड 351KPH है। और यह केवल 4.4 सेकंड में 0 से 100 KPH की स्पीड पकड़ लेती है। इस कार में कार्बन फाइबर का भी इस्तेमाल किया गया है।

3 - Bugatti Divo

Bugatti-Divo-expensive-car

Bugatti Divo भी एक Most Expensive और Luxury Cars में शामिल होती है। इस कार की कीमत $5.8 million ( 40 करोड़ ) रूपये है। यह भी एक Stylish Sports Car है। इसमें 7 स्पीड ट्रांसमिशन भी है।

इस कार की टॉप स्पीड 380 KPH तक है। यह कार केवल 2.2 सेकंड में ही 0 से 100 KPH की स्पीड पकड़ लेती है। इसमें एक अच्छा साउंड सिस्टम भी उपलब्ध है। इसका डिज़ाइन भी बहुत ही अलग है।

4 - Koenigsegg CCXR Trevita 

Koenigsegg-Trevita

 यह भी दुनिया की सबसे महंगी कार में से एक है। इस कार की कीमत $4.8 million ( लगभग 33 करोड़ रूपये ) है। इस कार की टॉप स्पीड 410KPH है। 0 से 100 तक पहुँचने में इसे केवल 2.9 सेकंड ही लगते है।

इस कार में 70 Litres Fuel Capacity मिलती है। यह भी Sprts Cars की श्रेणी में आती है।


5 - Lamborghini Veneno Roadster

Lamborghini_Veneno

Lamborghini भी पूरे विश्व में एक विशेष पहचान रखने वाली कार कंपनी है।  Lamborghini Veneno Roadster कार दुनिया की एक सबसे महंगी कार भी है जिसका मूल्य $4.5 million ( लगभग 31 करोड़ रूपये ) है। इस कार में 7 स्पीड गेयरबॉक्स देखने को मिलता है।

यदि इस कार की टॉप स्पीड की बात की जाये तो यह 355KPH है। यह Luxury Car केवल 2.9 सेकंड में ही 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। इस कार की बॉडी को कार्बन फाइबर का इस्तेमाल करके बनाया गया है।

6 - McLaren P1 LM  

McLaren-P1_LM-Expensive-Car

इस कार का डिज़ाइन बहुत ही ज्यादा अच्छा है। लेकिन यह भी एक Expensive Car है। इस कार का मूल्य $3.6 million ( लगभग 25 करोड़ रूपये ) है। अब तक केवल ऐसी 375 कार का ही प्रॉडक्शन किया गया है। इस कार ने Car Racing में स्पीड के मामले में कई प्रकार के रिकॉर्ड बनाये है।

7 - Lykan Hypersport 

Lykan-Hypersport-Luxury-Car

दुनिया की सबसे महंगी और Luxury Car में  Lykan Hypersport का नाम भी शामिल है। इस कार की कीमत $3.4 million ( लगभग 23 करोड़ रूपये ) है। इस Super Car की Top स्पीड 395 किलोमीटर प्रति घंटा है। यह केवल 2.8 सेकंड में ही 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।

यदि आपने  Furious 7 Movie देखी है तो उसमें भी इस कार को दिखाया गया है। इस कार के निर्माता W Moters है जो UAE की एक कार निर्माता कंपनी है।

8 - Bugatti Veyron by Mansory Vivere 

Red_Bugatti_Veyron_on_the_road_expensive-car

जैसा की हम आपको बता चुके है की Bugatti कंपनी की कारे Expensive और Luxury होती है। इस कार की कीमत $3.3 million ( लगभग 23 करोड़ ) है। यह भी दुनिया की सबसे अधिक कीमत वाली कार में से एक है।

यह कार टॉप स्पीड के मामले में कई कारो को पीछे छोड़ देती है। इस कार की टॉप स्पीड 431 किलोमीटर प्रति घंटा है।  Guinness World Records में भी इस कार का नाम स्पीड के मामले में शामिल है।

9 - Aston Martin Valkyrie

Aston_Martin_Valkyrie

इस कार की कीमत $3.2 million ( लगभग 22 करोड़ रूपये ) है। यह भी Sports Car है। इस कार को बनाने में  Aston Martin, Red Bull Racing के अलावा कई दूसरी कंपनीया भी शामिल है। कंपनी के अनुसार इस कार की केवल 150 Units ही मार्केट में बेची जायेंगी।

इस कार को Nebula के नाम से भी जाना जाता है। इस कार की कीमत करोडो में होने के कारण इसे भी दुनिया की सबसे महंगी Cars में से एक माना जाता है।

10 - Ferrari Pininfarina Sergio 

Ferrari-Pininfarina-Sergio

दुनिया की सबसे महंगी cars की बात हो और उसमें फेरारी का नाम न आये ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। Ferrari Pininfarina Sergio Car का प्राइस $3 million ( लगभग 21 करोड़ ) रूपये है। यह कार स्पीड के मामले में भी बहुत अच्छी है। यह Car केवल 3.4 सेकंड में ही 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। यह एक Stylish Sports और Luxury कार है।

एक बार फिर आप दुनिया की सबसे महंगी कार लिस्ट को देख सकते है।

Car’s Name List
Car’s Price List
Rolls Royce Sweptail
91 Crore
Mercedes Benz Maybach Exelero
56 Crore
Bugatti Divo
40 Crore
Koenigsegg CCXR Trevita
33 Crore
Lamborghini Veneno Roadster
31 Crore
McLaren P1 LM
25 Crore
Lykan Hypersport
23 Crore
Bugatti Veyron by Mansory Vivere
23 Crore
Aston Martin Valkyrie
22 Crore
Ferrari Pininfarina Sergio
21 Crore

Stylish Sports Luxury Cars Expensive क्यो होती है ? लग्जरी कार महंगी क्यों होती है ?


एक कार तो 3 लाख में भी आ जाती है लेकिन फिर भी कुछ लग्जरी स्पोर्ट्स कार इतनी महंगी इन कारणो से होती है -

  • महंगी कारों में Superior Quality Parts होते हैं। 
  • इन कारों में कई प्रकार के Best Options देखने को मिलते है। 
  • महंगी कारों को निर्मित करने में Expensive Materials का इस्तेमाल किया जाता है। 
  • इसमें बेहतरीन Safety Technology का इस्तेमाल किया है। 
  • महंगी कार Top Speed के मामले में साधारण कारो से बहुत आगे है। 
  • कार निर्माता कंपनी को एक Luxury Sports Car बनाने में Research and Development पर बहुत अधिक पैसे खर्च करने पड़ते है। 
  • इन कार को बनाने में कई सालों की मेहनत लगती है। 
  • यह Performace,Design के मामले में Car Lovers को संतुष्ट करती है। 


यदि आज के टॉपिक "दुनिया की सबसे महंगी कार" पर आधारित यह पोस्ट आपको पसंद आती है तो इसे आप सोश्ल मीडिया पर शेयर जरूर करे। जिससे दूसरे Car's Lovers को भी यह पोस्ट पढ़ने का मौका मिल सके।

🙏केवल पढ़ कर मत जाये, जानकारी अच्छी लगी है तो हमारा Facebook Page Follow करे🙏

Share This Post :-


No comments:

Post a Comment

आपको पोस्ट कैसी लगी कमेंट बॉक्स में ज़रूर लिखे,यदि आपका कोई सवाल है तो कमेंट करे व उत्तर पाये ।