दुनिया के सबसे बड़े जीवित 10 जानवर - Top 10 Biggest Animals

पृथ्वी पर इन्सानो के साथ - साथ जानवर भी रहते है। यह हमारे पर्यावरण का एक हिस्सा है। विश्वभर में जानवरों की बहुत सी प्रजातियाँ देखने को मिलती है। दुनिया के अलग-अलग देशों में भी पाये जाने वाले जानवरो में काफी अंतर देखने को मिलता है। कुछ जानवर छोटे होते है बल्कि कुछ जानवर बड़े होते है।


लेकिन आज की इस पोस्ट में हम आपको दुनिया के सबसे बड़े जानवर के बारे में बताने वाले है। दुनिया के सबसे बड़े जानवर की सूची आज की इस पोस्ट में शेयर की जा रही है । यदि आप भी दुनिया का सबसे बड़ा जानवर कौन है ? इसकी जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो इस पोस्ट को पूरा जरूर पढे।

duniya-ka-sabse-bada-janwar



दुनिया के सबसे बड़े 10 जानवर - Top 10 Biggest Animals in World


दुनिया में इतने बड़े आकार के जानवर पाये जाते है की उनके आकार का अनुमान लगाना भी बहुत कठिन कार्य है। वे इतने बड़े है की,मानव का आकार उनके सामने बहुत ही छोटा प्रतीत होता है। तो आइये ऐसे ही दुनिया के सबसे बड़े 10 जानवरों के बारे में जानते है -

1 - Blue Whale 


The-Blue-whale-is-the-largest-animal-of- all-time

अक्सर एक सवाल सभी पूछते है कि,दुनिया का सबसे बड़ा जानवर कौन है ? तो इसका जबाव है की,Blue Whale नाम की मछ्ली को दुनिया का सबसे बड़ा जीवित जानवर माना जाता है।

जैसा की आप जानते ही है,इस दुनिया की सबसे रहस्यमय चीजों में समुन्द्र भी आता है। समुन्द्र में बहुत सी रहस्य भरी जानकारी छिपी हुयी है। जिसकी अभी तक वैज्ञानिक खोज नहीं कर पाये है। लेकिन इस संसार का सबसे बड़ा जानवर समुन्द्र में रहता है।

Blue Whale मछ्ली का वजन 180 Ton ( एक टन में 1000 किलोग्राम होते है। ) होता है। इसकी लंबाई अधिकतम 98 फीट तक होती है। यह मछ्ली इतनी भारी-भरकम होती है की,इसकी जीभ का वजन ही एक हाथी के बराबर होता है। इस मछली का दिल का आकार एक कार के बराबर होता है। इन सभी मुख्य विशेषताओं को ध्यान में रखकर की Blue Whale Fish को दुनिया का सबसे बड़ा जानवर माना जाता है।

2 - Colossal Squid 


Colossal_Squid

यह भी एक जेली फिश की भांति होती है। Colossal Squid समुन्द्र में होती है। इसकी लंबाई लगभग 60 फीट तक हो सकती है। कुछ Colossal Squid की लंबाई तो 90 फीट तक भी देखी गयी है। यदि पूरे जानवर जगत की बात की जाये तो इसकी आंखे भी सभी जानवरों से बड़ी होती है। इसकी एक आँख 10 इंच के व्यास के बराबर होती है। इस कारण इस मछ्ली के इतने बड़े गुणो को देखते हुये इसे संसार के सबसे बड़े जानवरों की सूची में रखा जाता है।


3 - African Elephant 


African-Elephant

यदि भूमि पर रहने वाले सबसे बड़े जानवर की बात की जाये तो अफ्रीका में पाये जाने वाले हाथी इसके लिए अपनी दावेदारी पेश करते है। अफ्रीकन एलिफ़ेंट का वजन अधिकतम 7 Ton तक हो सकता है। इनकी सूंड से लेकर पूंछ तक की लंबाई 35 फीट तक नोट की गयी है। यह लगभग 13 फीट तक ऊंचे होते है। लेकिन सबसे रोचक और गंभीर बात यह है की,यह जानवर विलुप्त होने की कगार पर है। इस कारण इसे संकटग्रस्त प्रजाति मानकर इनका संरक्षण किया जा रहा है।

अब यदि आपको कोई पूछे की,इस दुनिया में भूमि पर रहने वाला सबसे बड़ा जानवर कौन है ? तो आप इसका जबाव अफ्रीकन हाथी दे।

4 - Giraffe 


Giraffe-top-ten-biggest-animal-on-the-earth

दुनिया के सबसे बड़े जीवित जानवरों की बात की जाये और गिराफ़ का नाम न आये,यह अकलपनीय है। गिराफ़ की ऊँचाई 19 फीट तक होती है और इसकी गर्दन की लंबाई ही  6 फीट तक होती है। जब एक जिराफ जन्म लेता है तो उसकी ऊँचाई ही 5 फीट तक होती है। East Africa के Grassland के Giraffe आकार में सबसे बड़े होते है। क्योकि यह क्षेत्र इनका मूलनिवास माना जाता है।

यह इतने शक्तिशाली होते है की,यदि यह अपनी टांग से जोरदार वार करे तो एक शेर तक को घातक चोट पहुँचा सकते है। कई बार जंगल में जब गिराफ़ और शेर की लड़ाई होती है तो,गिराफ़ अपनी सुरक्षा के लिए अपनी टांग का इस्तेमाल करके शेर को चोट पहुंचाता है। कई बार शेर के इनती गंभीर चोट लग जाती है की वह उसके लिए प्राणघातक भी साबित हो सकती है।

5 - Brown Bear 


Brown-Gizzly-Bear

दुनिया के Biggest Animals List में भूरे भालू का नाम भी आता है। भूरे भालू आकार में काले भालू से बहुत बड़े होते है। यह उनकी अपेक्षा अधिक शक्तिशाली भी होते है। इंका वजन 1 टन के करीब होता है। और जब यह अपनी पिछली टांगों पर खड़े होते है तो इनकी ऊंचाई 10 फीट तक हो जाती है। यह नॉर्थ अमेरिका,यूरोप और एशिया के जंगलों में अधिक दिखाई देते है।

आर्कटिक क्षेत्र में Polar Bears भी पाये जाते है। जिनको अक्सर ध्रुवीय भालू भी कहा जाता है। यह भी दुनिया के सबसे बड़े जानवरो में से एक माने जाते है। क्योकि यह जमीन पर चल भी सकते है और पानी में तैरने की क्षमता भी रखते है।

6 - Whale Shark 


Whale_Shark


समुन्द्र में रहने वाले बड़े जानवरों में व्हेल शार्क का नाम भी आता है। यह शार्क 40 फीट तक लंबी होती है। और इसका वजन अधिकतम 22000 किलोग्राम तक हो सकता है। लेकिन इसका शिकार बड़े पैमाने पर हो रहा है। ऐसा संभव प्रतीत होता है की,यदि इसी तरह इस मछ्ली का शिकार होता रहा तो यह कुछ साल में ही विलुप्त हो जायेगी। यह मछ्ली ट्रोपिकल समुन्द्र में ही निवास करती है।

7 - Saltwater Crocodile 


Saltwater-Crocodile-Biggest-Animal

दुनिया के सबसे बड़े जानवरों में खारे पानी में रहने वाले क्रोकोडाइल का नाम भी आता है। जैसा की आप जानते है की,मगरमच्छ इस संसार में मौजूद सबसे पुराने जानवरों में से एक माने जाते है। यह दुनिया का सबसे बड़ा सरीसर्प भी है।

एक खारे पानी में रहने वाला मगरमच्छ 17 फीट तक लंबा होता है। यदि इसके वजन की बात की जाये तो यह 453 किलोग्राम तक होता है। यह एशिया,ऑस्ट्रेलिया में आम ही देखने को मिलते है। इनके दांत शार्क मछ्ली के समान होते है। क्योकि जैसे शार्क मछ्ली का ऊपर वाला जबड़ा और नीचे वाला जबड़ा में दाँत कुछ इस प्रकार से होते है की उनका मुँह जब बंद हो तो ऊपर वाला जबड़ा और नीचे वाला जबड़ा एक दूसरे के साथ जुड़ जाये। ठीक ऐसा ही क्रोकोडाइल में देखने को मिलता है।

8 - Ostrich 


Ostrich-Largest-Bird

दुनिया के सबसे बड़े जानवरों में एक पक्षी का नाम भी आता है,कितनी विचित्र बात है। लेकिन यह सत्य है। दुनिया का सबसे बड़ा पक्षी शतुरमुर्ग है। लेकिन शुतुरमुर्ग को दुनिया के सबसे बड़े जानवरों में से भी एक माना जाता है।

इसकी ऊँचाई अधिकतम 9 फीट तक होती है। इसका वजन एक आम इंसान से भी ज्यादा लगभग 150 किलोग्राम तक हो सकता है। दुनिया का सबसे बड़ी आंखो वाला पक्षी भी शुतुरमुर्ग ही है। इनमें दाँतो का अभाव होता है और यह बिना पानी के भी जीवित रह सकते है।

9 - Chinese Salamander 


Chinese-Salamander-biggest-animal


भारत में आपने बारिश के समय बहुत से मेंढक देखने होंगे। लेकिन चीन में पाये जाने वाले मेंढक जिसे Chinese Salamander कहते है,दुनिया के सबसे बड़े जानवरों में से एक है। इनका वजन 30 से 60 किलोग्राम तक के बीच होता है। यह छ: फीट तक लंबे होते है। यह जीवित जीवाश्म के रूप में अपनी पहचान बनाये हुये है। लेकिन वर्तमान समय में यह बहुत दुर्लभ ही नजर आते हैं। यह दुनिया का सबसे बड़ा उभयचर है।

10 - Goliath Beetle 


Goliath_Beetle

अफ्रीकन ट्रोपिकल जंगलों में दुनिया का सबसे भारी कीट-मकोड़ा भी पाया जाता है। Goliath Beetle नाम का यह कीट 100 ग्राम तक भारी होती है। इसकी लंबाई 4.5 इंच तक होती है। यह काले,भूरे या सफेद रंग का होता है। जानवरों की कीट श्रेणी में सबसे भारी होने के कारण इसे भी दुनिया के 10 सबसे बड़े जानवरों में से एक माना जाता है।

दुनिया का सबसे बड़ा जानवर कौन है ?


Blue Whale मछ्ली दुनिया का सबसे बड़ा जानवर मानी जाती है। इसके आकार के बराबर अभी तक दूसरा कोई जीवित जानवर इस पृथ्वी पर निवास नहीं करता है। इस दुनिया के सबसे बड़े जानवर की फोटो हम आपको पहले ही दिखा चुके है।

यदि सबसे बड़े उभयचर ( ऐसे जीव जो पानी और भूमि दोनों में रहकर अपना जीवनयापन कर सकते है ) की बात की जाये तो वह Chinese Salamander है।

यदि दुनिया के सबसे बड़े सरीसर्प ( ऐसे जीव को रेंगकर चलते है ) की बात की जाये तो क्रोकोडाइल सबसे बड़ा जीवित सरीसर्प है।

दुनिया का सबसे बड़ा पक्षी शुतुरमुर्ग है। इसी तरह दुनिया का सबसे भारी कीट Goliath Beetle है,जिसका वजन 100 ग्राम तक होता है।

इससे पहले डायनासौर को पृथ्वी का सबसे बड़ा जानवर मानते थे। लेकिन अब डायनासौर का अस्तित्व नहीं है,इसी कारण डायनासौर को वर्तमान समय में दुनिया का सबसे बड़ा जीवित जानवर न मानकर,सबसे बड़ा मर चुका जानवर मानते है।

जो भी पाठक "AMOJEET-हिन्दी ब्लॉग" पर पब्लिश होने वाली हर एक पोस्ट को पढ़ते है,उनका दिल से धन्यवाद। यदि आपको "दुनिया के सबसे बड़े 10 जानवर" टॉपिक पर आधारित यह पोस्ट अच्छी लगी है तो इसे सोश्ल मीडिया पर शेयर जरूर पढे। जिससे यह पोस्ट अधिक से अधिक इच्छुक पाठक पढ़ सके।

🙏केवल पढ़ कर मत जाये, जानकारी अच्छी लगी है तो हमारा Facebook Page Follow करे🙏

Share This Post :-


No comments:

Post a Comment

आपको पोस्ट कैसी लगी कमेंट बॉक्स में ज़रूर लिखे,यदि आपका कोई सवाल है तो कमेंट करे व उत्तर पाये ।