सुकन्या समृद्धि योजना क्या हैं ? Sukanya Samriddhi Yojana की पूरी जानकारी

सुकन्या समृद्धि योजना भारत सरकार द्वारा चलायी जाने वाली एक ऐसी योजना हैं जिससे बालिकाओं/कन्याओं/लड़कियों का भविष्य पूरी तरह से सुरक्षित हो जाता हैं। यदि आप अपनी बेटी के उज्ज्वल भविष्य के लिए,उसकी उच्च शिक्षा के लिए,बेटी की शादी के लिए बचत करना चाहते हैं तो आपको अपनी बेटी के नाम से सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता जरूर खुलवाना चाहिए। 

इस पोस्ट में हम Sukanya Samriddhi Yojana Kya Hai ? टॉपिक पर पूरी जानकारी देने वाले हैं। इस पोस्ट को पढ़कर आपको निम्नलिखित सवालों के जबाव मिल जायेंगे। जैसे :-
  • सुकन्या समृद्धि योजना क्या हैं ?
  • सुकन्या समृद्धि योजना की शुरुवात कब की गयी थी ?
  • Sukanya Samriddhi Yojana की नियम और शर्ते क्या हैं ? 
  • SSA/SSY Account ( Sukanya Samriddhi Yojana Account ) कैसे खुलवाये। 

Sukanya-Samriddhi-Scheme-Account-Yojana-Kya-Hai-Hindi-Mei-Puri-Jankari

तो आइये आज की इस पोस्ट में 'सुकन्या समृद्धि योजना' की सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करते हैं। 

सुकन्या समृद्धि योजना क्या हैं ? Sukanya Samriddhi Yojana की शुरुवात कब हुयी थी ? 


भारत सरकार द्वारा 4 दिसंबर, 2014 को बालिकाओं की विशेष जमा योजना के रूप में छोटी बचत को प्रोत्साहन देने के लिए ‘सुकन्या समृद्धि खाता’ (Sukanya Samridhi Account) योजना की शुरुवात की गयी। 

10 वर्ष से छोटी बालिका के माता-पिता या संरक्षक द्वारा बालिका के नाम से 'सुकन्या समृद्धि खाता' खोला जा सकता हैं। सुकन्या समृद्धि खाता' में जमा किये गए धन पर 8% से लेकर 9% की उच्च दर से ब्याज भी मिलता हैं। 

यह एक मात्र ऐसी बचत योजना हैं जिसमें जमा किये गए पैसे पर लगभग 8.5% की उच्च दर से ब्याज मिलता हैं। इस कारण इस योजना में निवेश करने पर निश्चित लाभ प्राप्त होता हैं। 


सुकन्या समृद्धि योजना के तहत Sukanya Samridhi Account खुलवाने के लिए नियम और शर्ते 



सुकन्या समृद्धि खाता ( SSA ) खुलवाने से पहले आपको इस योजना के तहत सभी नियमों की जानकारी  जरूर प्राप्त करनी चाहिए। सुकन्या समृद्धि योजना से जुड़े नियम और शर्ते :-

खाता खुलवाने के लिए बालिका की उम्र 10 वर्ष से कम होनी चाहिए। 

एक परिवार की केवल 2 बालिकाओं का ही खाता खुलवाया जा सकता हैं। 

बालिका का जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड तथा माता / पिता की फोटो होनी चाहिए। 

Sukanya Samridhi Account को मात्र 250/- रुपए में खोला जा सकता हैं। 

इस खाते में एक वर्ष में कम से कम 250/- रुपए और अधिकतम 1,50000 रुपए जमा किये जा सकते हैं। 

सुकन्या समृद्धि खाता खुलने की तारीख से लेकर इसमें 15 वर्ष तक पैसे जमा करवाये जा सकते हैं। इसका मतलब हैं कि बालिका के नाम से खाता खुलवाने के बाद इस खाते में आपको लगातार 15 वर्ष तक पैसे जमा करवाने हैं जिसमें आपको 8.4% की दर से जमा किये गए धन पर ब्याज मिलेगा। 

खाला खुलने की तारीख से 21 वर्ष होने के बाद यह खाता परिपक्क्व हो जायेगा। इसका मतलब हैं कि खाता खोलने के 21 साल बाद आप इसमें जमा राशि और ब्याज को मिलाकर पूरी धन राशि निकाल सकते हैं। 

Note - सुकन्या समृद्धि खाता खुलने के बाद इसमें लगातार 15 वर्ष तक पैसे जमा करवाने हैं। जमा राशि पर लगभग 8.4% की दर से ब्याज मिलेगा। खाता खुलने की तारीख से लेकर 21 साल बाद इस खाते में जमा पूरी धनराशि और ब्याज निकलवा सकते हैं। 

चूंकि इस खाते में खाता खोलने की तिथि से लेकर 15 वर्ष तक ही पैसे जमा करवाये जा सकते हैं,लेकिन जमा की गयी धन राशि आपको खाला खुलने की तिथि के 21 वर्ष बाद ही मिलेंगी। इस अंतराल के बीच जमा की गयी राशि पर ब्याज मिलता रहेगा। 

Note - जिस बालिका का सुकन्या समृद्धि खाता खोला गया हैं उसकी उम्र 18 वर्ष होने उसकी उच्च शिक्षा के लिए खाते में से 50% जमा धनराशि निकाली जा सकती हैं। 

लेकिन जिस बालिका का सुकन्या समृद्धि खाता खोला गया हैं उसकी उम्र 18 वर्ष होने पर उसकी शादी के लिए Sukanya Samridhi Account में जमा सम्पूर्ण धनराशि ब्याज समेत निकाली जा सकती हैं। 


Sukanya Samriddhi Scheme Account में जमा की गयी धन राशि कब मिलेगी ?


सुकन्या समृद्धि खाता खुलने की तिथि के 21 साल बाद इसमें जमा पूरी धन राशि निकाली जा सकती हैं। लेकिन यदि बालिका की उम्र 18 वर्ष से अधिक हैं और उसकी शादी करनी हैं तो भी इस खाते में जमा की गयी पूरी धनराशि ब्याज समेत निकाली जा सकती हैं। 

बालिका के माता-पिता चाहे तो बालिका की उम्र 18 वर्ष होने पर उसकी उच्च शिक्षा के लिए  ‘सुकन्या समृद्धि खाता’ में से 50% जमा धन राशि निकलवा सकते हैं। 

Sukanya Samriddhi Scheme Account कैसे खुलवाये ? सुकन्या समृद्धि खाता खुलवाने की प्रक्रिया 


सभी पोस्ट ऑफिस और कुछ बैंकों के द्वारा सुकन्या समृद्धि खाता खोला जाता हैं। यह खाता 250 रुपए में खुल जाता हैं। 

खाता खुलवाने के लिए बालिका का जन्म प्रमाण पत्र,माता या पिता का आधार कार्ड और 2 पासपोर्ट साइज़ फोटो लेकर नजदीकी पोस्ट ऑफिस या बैंक शाखा में जाए और Sukanya Samriddhi Scheme Account Opening Form लेकर भरे। 

फॉर्म भरने के बाद 250 रुपए का भुगतान करके फॉर्म जमा करवाये। इसके बाद संबंधित बैंक या पोस्ट ऑफिस के कर्मचारी के द्वारा फॉर्म में भरी गयी जानकारी की जांच करने के बाद सुकन्या समृद्धि खाता खोलने के लिए आवेदन स्वीकार कर लिया जायेगा। 

इसके बाद आपको Sukanya Samriddhi Scheme Account की एक कॉपी दे दी जायेगी। इस प्रकार आप आसानी से अपनी 10 साल से छोटी बालिका का सुकन्या समृद्धि खाता खोल सकते हैं। 

इस खाते में आप हर साल कम से कम 250 रुपए और अधिकतम एक लाख पचास हजार रुपए जमा कर सकते हैं। 

सुकन्या समृद्धि खाता योजना के लाभ व फायदे ( SSY/SSA [ Sukanya Samriddhi Scheme Account ] खोलना क्यों फायदेमंद हैं ? 


सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खुलवाये गए खाते में जमा धन राशि पर 8.4 % की उच्च दर से ब्याज मिलता हैं। इतना ब्याज आजकल Fixed Deposit पर भी नहीं मिलता हैं। 

इस खाते में जमा की गयी धन राशि पर आय कर अधिनियम 1961 की धारा 80 सी के तहत छूट मिलेगी। यानि निवेश की गई राशि, ब्याज के रूप में अर्जित आय और आहरित राशि पर कोई कर नहीं लगेगा।

इस कारण यदि आप किसी छोटी बालिका के माता - पिता है और अपनी बच्ची की उच्च शिक्षा/शादी/उज्ज्वल भविष्य के लिए छोटी बचत करते हैं तो इस योजना के तहत खाता खुलवाकर छोटी बचत को बड़ा आकार दे सकते हैं। 

मैं उम्मीद करता हूँ कि इस पोस्ट से आपको 'सुकन्या समृद्धि योजना' के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त हो चुकी होगी। लेकिन फिर भी यदि  Sukanya Samriddhi Yojana को लेकर आपका कोई सवाल हो तो आप कमेंट में पूछ सकते हैं। आपके हर एक सवाल का उचित जबाव देने की कोशिश की जायेगी। 

🙏केवल पढ़ कर मत जाये, जानकारी अच्छी लगी है तो हमारा Facebook Page Follow करे🙏

Share This Post :-


No comments:

Post a Comment

आपको पोस्ट कैसी लगी कमेंट बॉक्स में ज़रूर लिखे,यदि आपका कोई सवाल है तो कमेंट करे व उत्तर पाये ।