Helo App हेलो ऐप किस देश का हैं ?

भारत में स्मार्टफोन यूजर की संख्या में दिन-प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है। आजकल यूजर्स फीचर फोन की बजाय स्मार्टफोन लेना पसंद करते है क्योंकि स्मार्टफोन मनोरंजन का साधन भी है। चूंकि अधिकांश यूजर Smartphone में ही मनोरंजन ढूंढने लगे है इस कारण मनोरंजन वाले मोबाइल ऐप्स की संख्या भी बहुत बढ़ गई है। भारत में शॉर्ट विडियो मेकिंग शेयरिंग प्लैटफ़ार्म वाले ऐप्स यूजर्स द्वारा बहुत पसंद किये जाते है। 

Helo ऐप भी एक ऐसा ही ऐप था जिसमें यूजर शॉर्ट विडियो शेयर कर सकते थे और दूसरे यूजर्स के द्वारा शेयर की गयी शॉर्ट विडियोस को देखकर मनोरंजन करते थे। लेकिन अब हेलो एप भारत में बैन कर दिया गया है। इस पोस्ट में आपको "helo app किस देश का है ? हेलो ऐप को भारत में बैन क्यों किया गया है ? हेलो ऐप का मालिक कौन है ? जैसे सभी सवालों के जबाव मिल जायेंगे। 

helo-app-kis-desh-ka-hai

हेलो एप किस देश का है ? Helo App का मालिक कौन है ? 

Helo ऐप चाइना देश का है। यह चीन का एक सोश्ल मीडिया प्लैटफ़ार्म है। हेलो ऐप की मालिक Bytedance नाम की एक चाइनीज कंपनी है। इस कंपनी ने Tiktok App का निर्माण किया था। Bytedance कंपनी चाइना की एक video-sharing social networking services apps की डेवलपर कंपनी है। 

इस कंपनी ने ही भारत में Helo App को शुरू किया था और इसका मकसद भारत में एक ऐसे ऐप की शुरुवात करना था जिस मंच पर यूजर्स अपनी क्षेत्रीय भाषाओं में कंटैंट शेयर कर सकते हैं। जैसा कि आप सभी जानते है कि Helo ऐप में ही यूजर्स अपनी क्षेत्रीय भाषा जैसे हिन्दी,पंजाबी आदि भाषा में फोटो,विडियो शेयर कर सकता था। 

Helo App को भारत में बैन क्यों किया गया है ? Helo App Banned in India 

भारत सरकार ने 29 जून 2020 को एक आदेश जारी करके जिन 59 मोबाइल ऐप्स पर प्रतिबंध लगाया था उनमें से 'हेलो ऐप' भी एक था। Helo App भारत में इस कारण बैन किया गया था क्योंकि यह एक चाइनीज कंपनी का ऐप था और इस पर भारतीय यूजर का डेटा चाइना के सर्वर पर स्टोर करने का आरोप लगाया गया था। 

भारतीय यूजर्स के डेटा का गलत तरीके से इस्तेमाल न किया जाए और यूजर डेटा प्राइवसी पॉलिसी को ध्यान में रखते हुये भारत सरकार द्वारा हेलो ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया है। अब भारत में इस ऐप का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। यहीं कारण है कि एक समय भारत में सबसे ज्यादा डाउनलोड किये जाने वाले मोबाइल ऐप्स की गिनती में आने वाला Helo App वर्तमान में गूगल प्ले स्टोर पर सर्च करने के बावजूद भी दिखाई नहीं डेटा हैं। 

इस कारण जो स्मार्टफोन यूजर यह जानना चाहते है कि "helo app kis desh ka hai" है तो इसका जबाव यह है कि यह ऐप चीन की एक कंपनी का है जिसका नाम 'Bytedance' है।

Helo App क्या है ? हेलो ऐप क्या है ? 

हेलो ऐप एक सोश्ल मीडिया प्लैटफ़ार्म था जिस पर यूजर अपनी क्षेत्रीय भाषा में फोटो और विडियो शेयर कर सकते थे और कंटैंट को डाउनलोड कर सकते थे। चूंकि यह क्षेत्रीय भाषा में यूजर को कंटैंट शेयर करने का फीचर प्रदान करता था इस कारण भारत में इस चाइनीज मोबाइल ऐप के लाखों की संख्या में यूजर थे। यह ऐप भारत में बहुत ज्यादा पॉपुलर ऐप था। 

लेकिन वर्तमान में User Data Privacy Policy को मद्देनजर रखते हुये Helo App Banned in India हैं। इस कारण हेलो ऐप की जगह आप भारत देश के डेवलपर के द्वारा बनाये गये ऐप्स का इस्तेमाल कर सकते है। 

हम उम्मीद करते है कि इस पोस्ट में आपको 'helo app किस देश का है' सवाल का जबाव मिल गया होगा। इस पोस्ट को सोश्ल मीडिया पर शेयर करने के लिए नीचे दिये गये सोश्ल मीडिया बटन का इस्तेमाल करे। पोस्ट से जुड़े किसी भी प्रकार के सवाल करने या सलाह देने के लिए कमेंट जरूर कीजिये। 

🙏केवल पढ़ कर मत जाये, जानकारी अच्छी लगी है तो हमारा Facebook Page Follow करे🙏

Share This Post :-


No comments:

Post a Comment

आपको पोस्ट कैसी लगी कमेंट बॉक्स में ज़रूर लिखे,यदि आपका कोई सवाल है तो कमेंट करे व उत्तर पाये ।