आजकल लगभग सभी बड़ी कंपनी अपने कर्मचारी को CTC ऑफर करती है। लेकिन CTC क्या है और CTC की Full Form क्या होती है ? के बारे में आम इंसान नहीं जानता है। लेकिन जो लोग सीटीसी के बारे में जानते है वे भी सोचते है कि आखिर एक Company अपने Employee को CTC क्यों प्रदान करती है।
- EWS की Full Form क्या है ? ईडबल्यूएस क्या है ?
- SSLC की Full Form क्या होती है ? एसएसएलसी क्या है ?
- आरटीओ क्या होता है ? RTO की Full Form क्या है ?
इस कारण इस पोस्ट में मैं आपको CTC से जुड़ी हर एक जानकारी देने वाला हूँ। इस पोस्ट में हम CTC क्या है ? CTC की Full Form क्या होती है ? एक बड़ी Company अपने Employee को CTC की सुविधा क्यों प्रदान करती है ? जैसे सभी सवालो के जबाव प्राप्त करेंगे।
CTC की Full Form क्या होती है ?
CTC की Full Form है,Cost To Company.
आमतौर पर Cost To Company के लिए CTC का इस्तेमाल छोटे रूप में किया जाता है। सीटीसी का हिन्दी में मतलब 'कंपनी को लागत' है।
CTC [ Cost To Company ] क्या है ? What is CTC is Hindi
किसी कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी को जो कुल वेतन पैकेज मिलता है,उस total salary package के लिए CTC टर्म का इस्तेमाल होता है। CTC का मतलब है कि कोई Company अपने Employee पर एक साल में कितना धन खर्च करती है।
सरल शब्दों में कहे तो CTC से आशय उस धन से है जो एक कंपनी अपने कर्मचारी पर एक साल में व्यय करती है।
CTC = कर्मचारी को मिलने वाली Gross Salary + कर्मचारी को कंपनी के द्वारा मिलने वाले अतिरिक्त लाभ
सीटीसी = प्रत्यक्ष लाभ + अप्रत्यक्ष लाभ + बचत योगदान
इस प्रकार कोई भी कंपनी अपने कर्मचारी को दिये जाने वाले वेतन के अलावा जो सुविधाएं कंपनी प्रदान कर रही है,उन सुविधाओं पर कितना धन खर्च हो रहा है को जोड़कर CTC Amount का आंकलन करती है।
CTC Amount में कर्मचारी को मिलने वाला वेतन और कंपनी द्वारा दिये जाने वाले अतिरिक्त लाभ भी शामिल होता है। ध्यान देने वाली बात यह है कि कर्मचारी सीधे सीटीसी राशि प्राप्त नहीं कर सकते हैं।
CTC Amount को Calculate कैसे करते है ?
CTC Amount को Calculate करना बहुत आसान है। कर्मचारी को कंपनी से मिलने वाले वेतन के अलावा जो सभी अतिरिक्त लाभ दिया जाता है,सभी का खर्च मिलकर CTC Amount निकाला जा सकता है।
मान लीजिये कोई कंपनी अपने किसी कर्मचारी को एक महीने में 20000 रुपए वेतन और 11500 रुपए की अतिरिक्त लाभ ऑफर करती है। इस प्रकार उस कंपनी का उस कर्मचारी के लिए Cost To Company Amount 31500/- रुपए होगा।
कर्मचारी को मिलने वाला वेतन और अतिरिक्त लाभ |
राशि (₹) |
मूल वेतन |
20000/- |
मनोरंजन भत्ता |
2000 |
मकान किराया भत्ता |
3000 |
चिकित्सा बीमा |
5000 |
पीएफ |
1500 |
कुल राशि |
31500/- |
CTC Amount |
मूल वेतन + अतिरिक्त लाभ |
CTC Amount |
20000 + 11500 |
CTC Amount |
31500/- रुपए |
Company अपने Employee को CTC में क्या Benefits प्रदान करती है ? CTC में कर्मचारी को किसी तरह का अतिरिक्त लाभ मिलता है ?
- ऑफिस आने जाने के लिए मुफ्त टैक्सी सुविधा
- कर्मचारी के Medical, Life Insurance प्रीमियम का भुगतान कंपनी द्वारा करना
- कर्मचारी को Interest free loans की सुविधा देना
- Medical Treatments के लिए फ़ंड देना
No comments:
Post a Comment
आपको पोस्ट कैसी लगी कमेंट बॉक्स में ज़रूर लिखे,यदि आपका कोई सवाल है तो कमेंट करे व उत्तर पाये ।