Name Of 7 Union Territories Of India,केंद्रशासित प्रदेशों के नाम

यदि आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आज की इस पोस्ट में आपको General Knowledge से संबंधित बहुत ही बेहतरीन जानकारी मिलने वाली है। आज की इस पोस्ट में हम भारत के केंद्र शासित प्रदेशों के नाम ( name 7 union territories ) और भारत के सभी केंद्र शासित प्रदेशों की राजधानियों के नाम की जानकारी शेयर करने वाले हैं।

यूनियन टेरिटरीज के ऊपर हम पहले भी कुछ लोग पोस्ट लिख चुके हैं।  केंद्र शासित प्रदेश क्या होते हैं और केंद्र शासित प्रदेशों को क्यों बनाया जाता है इन सभी प्रश्नों के जवाब जानने के लिए आप यह पोस्ट पढ़ सकते हैं:-


name-7-union-territories-of-india-updated

Name Of 7 Union Territories Of India [ भारत के 7 केंद्रशासित प्रदेशों के नाम ]


पहले India में 7 union territories थे लेकिन अब इसमें बहुत बदलाव हो गया हैं। अब India में 8 union territories हैं। बहुत से लोगों को यह गलतफहमी हैं कि भारत में सात केंद्रशासित प्रदेश हैं। लेकिन अब भारत में आठ केंद्रशासित प्रदेश अस्तित्व में आ चुके हैं।

वर्तमान में भारत में 8 केंद्रशासित प्रदेश है। हाल ही में सरकार द्वारा जम्मू - कश्मीर राज्य को 2 नए केंद्रशासित प्रदेशों में विभाजित कर दिया गया है। जिनका नाम क्रमश : जम्मू -कश्मीर और लद्दाख है।

31 अक्टूबर,2019 से जम्मू -कश्मीर और लद्दाख दो नए केंद्रशासित प्रदेश बन हो चुके है।

दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव पहले अलग - अलग केंद्रशासित प्रदेश थे। लेकिन अब यह संयुक्त रूप से "दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव" नाम से एक ही केंद्रशासित प्रदेश है। दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव (केंद्र शासित प्रदेशों का विलय) विधेयक, 2019 से हुआ है. इस विधेयक को लोकसभा ने 27 नवंबर, 2019 को और राज्यसभा ने 03 दिसंबर, 2019 को पारित किया था.

अब केंद्र शासित प्रदेश दमन और दीव को केंद्र शासित प्रदेश, दादरा और नगर हवेली के साथ मिलाकर एक नए केंद्र शासित प्रदेश ‘दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव’ को बना दिया गया है. यह 26 जनवरी 2020 से अस्तित्व में आ गया है.

नीचे आप भारत के 8 केंद्रशासित प्रदेशों के नाम व स्थापना तिथि की जानकारी प्राप्त कर सकते है।

क्रम संख्या
Name Of Union Territories
केंद्रशासित प्रदेश की स्थापना तिथि
1
Delhi
1 नवम्बर,1956
2
Jammu and Kashmir
31 अक्टूबर,2019
3
Puducherry
1 नवम्बर,1954
4
Andaman and Nicobar Islands
1 नवम्बर,1956
5
Chandigarh
1 नवम्बर,1966
6
Dadra and Nagar Haveli and Daman and Diu
26 जनवरी,2020
7
Lakshadweep
1 नवम्बर,1956
8
Ladakh
31 अक्टूबर,2019


Name of the capital of 7 union territories of India - केंद्रशासित प्रदेशों की राजधानी के नाम


दिल्ली एक केंद्रशासित प्रदेश है इसकी राजधानी का नाम नयी दिल्ली है।

अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह केंद्रशासित प्रदेश की राजधानी पोर्ट ब्लेयर है।

चंडीगढ़ भारत का एक केन्द्र शासित प्रदेश है, जो दो भारतीय राज्यों, पंजाब और हरियाणा की राजधानी भी है।

दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव केंद्रशासित प्रदेश की राजधानी दमन है।

लक्षद्वीप भी एक केंद्रशासित प्रदेश है। इसकी राजधानी कवरत्ती है।

पुडुचेरी की राजधानी खुद पुडुचेरी ही मानी जाती है।

जम्मू और कश्मीर पहले राज्य था। लेकिन 5 अगस्त 2019 को केंद्रसरकार ने घोषणा के अनुसार इसे केंद्रशासित प्रदेश घोषित किया जायेगा।  31 अक्टूबर 2019 से यह एक नए केंद्रशासित प्रदेश के रूप में मान्य है।

जम्मू और कश्मीर केंद्रशासित प्रदेश की श्रीनगर (ग्रीष्मकालीन) राजधानी है और जम्मू (शीतकालीन) राजधानी है। इस केंद्रशासित प्रदेश की दो राजधानियाँ है।

लद्दाख एक केंद्रशासित प्रदेश है,जिसकी घोषणा 5 अगस्त 2019 को की गयी थी। और 31 अक्टूबर 2019 से यह केंद्रशासित प्रदेश बन चुका है। इसकी राजधानी लेह है।

यदि आपको नेम ऑफ सेवन यूनियन टेरिटरीज ऑफ इंडिया टॉपिक पर यह पोस्ट पसंद आई है तो इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों परिचितों के साथ शेयर जरूर करें।

🙏केवल पढ़ कर मत जाये, जानकारी अच्छी लगी है तो हमारा Facebook Page Follow करे🙏

Share This Post :-


No comments:

Post a Comment

आपको पोस्ट कैसी लगी कमेंट बॉक्स में ज़रूर लिखे,यदि आपका कोई सवाल है तो कमेंट करे व उत्तर पाये ।