इतिहास किसे कहते हैं ? अर्थ और परिभाषा

आज की इस पोस्ट में हम आपको इतिहास किसे कहते हैं,इतिहास का क्या अर्थ होता है ? इतिहास की परिभाषा क्या होती है ? जैसे सवालों के जबाव देंगे। अक्सर लोग इतिहास को अतीत में घटी पुरानी घटनाओं का एक लेखा-जोखा ही मानते है।

लेकिन हकीकत में 'इतिहास क्या होता हैं' इसकी जानकारी बहुत कम लोगों को है। इस पोस्ट में हम प्रसिद्ध इतिहासकारों का उल्लेख भी करेंगे की उनका इतिहास के बारे में क्या मत है। इतिहासकार इतिहास को किस नजरिये से देखते है,यह जानना भी बहुत जरूरी है।


कुछ लोग इतिहास को बहुत सरल विषय मानते है लेकिन कुछ लोगों का मानना है कि,इतिहास एक पेचीदा विषय है। इसका गहनता से अध्ययन करना चाहिए। तो आइये आज की इस पोस्ट में इतिहास के अर्थ और परिभाषा  के बारे में जाना जाये।

itihas-kise-kehte-hai-Definitions-of-History-in-Hindi



इतिहास किसे कहते हैं ? 


इतिहास किसे कहते हैं ? इसको जानने से पहले आपको इस शब्द का अर्थ जानना होगा।

जैसा की हम जानते है की इतिहास को इंग्लिश में 'History" कहा जाता है। History शब्द का संबंध ग्रीक भाषा के ‘Historia’ शब्द से है। हिस्टोरिया शब्द का सीधा अर्थ है ,'पूछताछ' या 'शोध' । इससे यह अर्थ निकलता है की जब हम किसी भी वस्तु के इतिहास की बात करते है तो उससे तात्पर्य उस वस्तु से संबंधित पूछताछ और शोध से होता है।

'History' शब्द को जर्मन शब्द ‘Geschichle’ से लिया गया है,जिसका अर्थ है पिछली घटनाओं का एक समझदार और महत्वपूर्ण वर्णन। इसका मतलब यह होता है की ''पिछली घटनाओं का एक समझदार और महत्वपूर्ण वर्णन ही इतिहास कहलाता है।"

प्राचीन ग्रीक इतिहासकारों जैसे हेरोडोटस और थ्यूसीडाइड्स के साथ इतिहास का सटीक विकास शुरू हुआ। हेरोडोटस को "इतिहास का पिता ( Father Of History )" भी कहा जाता है।

तो सामान्य शब्दों में कहा जाये तो " इतिहास अतीत में घटित ऐसी घटनाये है जिनका प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से वर्तमान से संबंध होता है,क्योकि यदि इतिहास में वें घटनाये न घटित होती तो वर्तमान में भी यह स्थिति न होती"।

इतिहास का अर्थ और इतिहास की परिभाषाएँ ( Definitions of History in Hindi )


इतिहास की सामान्य परिभाषा निम्न प्रकार है -

इतिहास वह समय है जो बीत चुका है। लेकिन इस बीते समय में क्या कुछ घटित हुया,उसके कुछ अंश या प्रमाण लिखित और मौखिक रूप से मौजूद है।

इतिहास मानव अतीत का अध्ययन है क्योंकि यह मनुष्यों द्वारा पीछे छोड़े गए लिखित दस्तावेजों में वर्णित है।
वास्तव में इतिहास क्या है ? इसके बारे में सभी विद्वानों के अलग - अलग मत है। नीचे हम कुछ विद्वानो के इतिहास के बारे में क्या कथन व विचार है,वह आपसे सांझा कर रहे है।

थॉमस चार्ली के अनुसार  "विश्व इतिहास महापुरुषों की जीवनी है"।

प्रोफेसर रेनियर के अनुसार "इतिहास समाजों की यादें हैं।"

विल डुरंट के अनुसार "इतिहास अतीत के समय में सभ्य पुरुषों ने क्या सोचा या किया है, इसका एक वर्णन है।"

ई.एच.कर्र के अनुसार इतिहास की परिभाषा "इतिहास वर्तमान और अतीत के बीच एक संयुक्त वार्ता है और इतिहासकार का मुख्य कार्य वर्तमान को समझने की कुंजी के रूप में अतीत को समझना है।"

प्रो.जी.आर. एल्टन के अनुसार “इतिहास का संबंध उन सभी मानवीय बातों, विचारों, कर्मों और कष्टों से है जो अतीत में हुए थे और वर्तमान जमा राशि को छोड़ चुके हैं; और यह परिवर्तन और विशेष रूप से उनके दृष्टिकोण से संबंधित है। ”


लॉर्ड एक्टन के अनुसार "इतिहास मानव स्वतंत्रता की अनकही कहानी है। ”

प्रो.कार्ल जी के अनुसार इतिहास की परिभाषा -  "इतिहास यह है कि हमारी अपनी पीढ़ी के कार्यों को स्कैन किया जा सकता है और उचित आयामों में फिट किया जा सकता है। इतिहास एक व्यक्ति को मानव विकास की उस जीवित प्रक्रिया के हिस्से के रूप में खुद को देखने में सक्षम बनाता है जो अतीत से बाहर निकल गया है और अपने स्वयं के जीवन काल से परे अपने आप को बाहर निकाल देगा। हम अतीत के उत्पाद हैं लेकिन पूर्ण उत्पाद नहीं हैं। ”

जॉन जैकब एंडरसन के अनुसार इतिहास की परिभाषा - "इतिहास मानव जाति के बीच हुई घटनाओं का एक वर्णन है, जिसमें राष्ट्रों के उत्थान और पतन के साथ-साथ अन्य महान परिवर्तन शामिल हैं, जिन्होंने मानव जाति की राजनीतिक और सामाजिक स्थिति को प्रभावित किया है।"

W.C. Sellar और R.J. Yeatman के अनुसार - "इतिहास वह नहीं है जो आपने सोचा था। यह वही है जो आपको याद है। अन्य सभी इतिहास अपने आप को हरा देते हैं।"

 नेपोलियन बोनापार्ट के अनुसार 'इतिहास झूठ पर सहमत होने का एक समूह है'।

नुमा डेनिस फस्टेल डे कूलंगेस के अनुसार "इतिहास मानव समाजों का विज्ञान है। इतिहास में हर तरह की घटनाएँ शामिल नहीं की जा सकती है।"

यदि आप एक स्टूडेंट है और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे है तो आपको कम से कम 2 से 3 इतिहास की परिभाषाएँ याद होनी ही चाहिये।

हम उम्मीद करते है की आपको आज के टॉपिक "Definitions of History in Hindi" पर यह पोस्ट अच्छी लगी होगी। इस पोस्ट को अपने दोस्तों,मित्रों के साथ शेयर जरूर करे।

🙏केवल पढ़ कर मत जाये, जानकारी अच्छी लगी है तो हमारा Facebook Page Follow करे🙏

Share This Post :-


No comments:

Post a Comment

आपको पोस्ट कैसी लगी कमेंट बॉक्स में ज़रूर लिखे,यदि आपका कोई सवाल है तो कमेंट करे व उत्तर पाये ।