दुनिया की सबसे बड़ी 10 मछलियाँ [ Largest Fish Species ]

आप सभी का आज की इस पोस्ट में स्वागत है। क्या आप दुनिया की सबसे बड़ी मछ्ली के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते है ? तो आप बिल्कुल सही पोस्ट पढ़ रहे है। इस पोस्ट में हम दुनिया की सबसे बड़ी मछलियों के बारे में जानकारी देंगे।

वैसे तो दुनियाभर में मछलियों की कई किस्में है,लेकिन उनमें से बहुत ही कम किस्मों की मछ्ली आकार में बड़ी होती है। इस पोस्ट में हम आपको दुनिया भर में मौजूद मछलियों की 10 ऐसी क़िस्मों के बारे में जानकारी देने वाले है,जिनका आकार बहुत बड़ा होता है।

इन मछलियों का आकार इतना बड़ा होता है की,इनके सामने एक बड़ा हाथी भी छोटा सा प्रतीत होता है। वैसे दुनिया की सबसे बड़ी मछ्ली समुन्द्र में ही रहती है। समुन्द्र में ऐसे बहुत से विशालकाय जानवर रहते है,जिनकी जानकारी शायद हमे वर्तमान में नहीं है।


लेकिन बहुत से वैज्ञानिक इस पर रिसर्च कर रहे है। उनकी रिसर्च के कारण ही,हम दुनिया की सबसे बड़ी मछ्ली के बारे में जानते है। तो आइये आप भी 10 Largest Fish Species ( दुनिया में पायी जाने वाली 10 सबसे बड़े आकार की मछ्ली की प्रजाति ) के बारे में जानकारी प्राप्त करे।

दुनिया की सबसे बड़ी 10 मछ्ली

दुनिया की सबसे बड़ी मछ्ली की 10 प्रजाति,The 10 Largest Fish Species in World 


इनकी सूची कुछ इस प्रकार है -

1 - Blue Whales


Blue Whale


Blue Whale दुनिया का सबसे बड़ा जानवर भी कहलाती है। लेकिन ब्लू ह्वेल दुनिया की सबसे बड़ी मछ्ली भी है। नेशनल ज्योग्राफी की वेबसाइट के अनुसार यह 100 फीट तक लंबी होती है। इनका वजन 200 टन ( 1 टन 1000 किलोग्राम के बराबर ) होता है। इसकी जीभ का वजन इतना अधिक होता है,जितना की एक बड़े हाथी का भार होता है।

इस मछ्ली के दिल का आकार एक कार जितना होता है। इसी से आप अंदाजा लगा सकते है की,यह मछ्ली आकार में कितनी बड़ी होगी। ब्लू ह्वेल मछ्ली दिनभर में 1 टन Krill (  व्हेल द्वारा खायी जाने वाली छोटी मछलियाँ Krill कहलाती है ) खाती है।

2 - Whale Shark


Whale Shark

दुनिया की सबसे बड़ी मछ्ली के रूप में Whale Shark का नाम भी सम्मिलित है। यह मछ्ली 42 फीट तक लंबी होती है। इसका वजन करीब 21 टन होता है। यह मछ्ली 70 साल तक जीवित रह सकती है। लेकिन अब इनकी संख्या बहुत कम रह गयी है।

इसी कारण यह मछ्ली प्रजाति संकटग्रस्त जीवों की प्रजाति में भी शामिल है। यह गर्म जल क्षेत्र वाले ट्रोपिकल समुन्द्र में पायी जाती है। यदि इसके आहार की बात की जाए तो यह केवल plankton ( तैरते जीव,ऐसे अति-सूक्ष्‍म जीव जो समुद्रों, नदियों, झीलों के पानी में तैरते मिलते है ) खाती है।

3 - Basking Shark


Basking Shark

यह मछ्ली भी बड़ी मछ्ली की प्रजाति में से एक है। इस मछ्ली की लंबाई अधिकतम 26 फीट तक होती है। इसका वजन 19 टन के करीब होता है। यह मछ्ली समुन्द्र में पानी की सतह के पास ही रहती है। यह भी  plankton ही खाती है।

लेकिन यह प्रजाति भी विलुप्त होने की कगार पर है। अब यह बहुत कम बार ही दिखाई देती है। इसकी संख्या में कमी होने का एक मुख्य कारण यह है की,मनुष्य अपने फायदे के लिए इन जीवों का तेजी से शिकार कर रहा है।


4 - Great White Shark


Great White Shark

ग्रेट व्हाइट शार्क भी एक बहुत बड़ी मछ्ली है। यह केवल उन समुन्द्र में देखने को ही मिलती है,जिनके पानी का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस से कम रहता है। इस मछ्ली का वजन करीब 3 टन तक होता है। यह अधिकतम 20 फीट तक लंबी होती है।

यदि इस मछ्ली के जीवन-काल की बात की जाये तो यह 70 साल तक जीवित रह सकती है। लेकिन धीरे - धीरे यह भी विलुप्त होने की कगार पर है। यह मछ्ली खतरनाक  है,क्योकि यह एक आक्रामक किस्म की मछ्ली है।

5 - Tiger Shark


Tiger Shark

दुनिया की सबसे बड़ी मछ्ली की बात की जाये और टाइगर शार्क का नाम न लिया जाये,ऐसा संभव ही नहीं हो सकता है। यह मछ्ली "Sea Tiger" के नाम से भी जानी जाती है। यह आक्रामक किस्म की मछ्ली है। यह मानव पर भी हमला कर देती है।

इस मछ्ली की लंबाई अधिकतम 16 फीट और वजन करीब 3 टन तक होता है। लेकिन अब इस मछ्ली का शिकार भी लोग बड़े पैमाने पर करने लग गये है।

6 - Giant Oceanic Manta Ray


Giant oceanic manta ray

जिस तरह आसमान में एक हवाई जहाज उड़ता है ठीक उसी तरह समुन्द्र में आप इस सुंदर दिखने वाली मछ्ली को तैरते देख सकते है। इस मछ्ली का आकार 23 फीट तक होता है। इस मछ्ली का वजन 3 टन तक होता है।

यह मछ्ली समुन्द्र में प्राय अकेली ही देखी जाती है लेकिन कई बार यह समूह में भी देखी जा सकती है। बड़ी मछ्ली होने के बावजूद भी इस मछ्ली का मुख्य आहार plankton ही है।

7 - Ocean Sunfish


Ocean Sunfish

यह मछ्ली दुनिया की सबसे बड़ी Bony Fish है। इसका वजन 2 टन से भी अधिक होता है। इस मछ्ली की लंबाई अधिकतम 11 फीट तक होती है। इसका आकार एक तकिये की तरह होता है। जिसे हम प्राय चपटा भी कह सकते है।

लेकिन इस प्रजाति की मछ्ली का बड़े स्तर पर शिकार होने के कारण प्रकृति संरक्षण के लिए अंतर्राष्ट्रीय संघ ( IUCN - International Union for Conservation of Nature ) ने इसे भी "संकटग्रस्त जीव" की सूची में रखा है।

8 - Sharptail Mola


Sharptail Mola

इस मछ्ली का नाम शायद आपने पहली बार सुना होगा क्योकि यह मछ्ली समुन्द्र में कई-कभार ही देखने को मिलती है। आकार में देखा जाये तो यह भी एक बड़ी मछ्ली है। इस मछ्ली का वजन 2 टन तक होता है। यह मछ्ली 11 फीट तक लंबी होती है।

यह मछ्ली आहार में छोटी स्पंज, मछलियां ही खाती है। बहुत कम दिखाई देने के कारण लोग इस मछ्ली के बारे में अधिक जानकारी नहीं रखते है। लेकिन फिर भी यह दुनिया की सबसे बड़ी मछलियों की सूची में शामिल है।

9 - Hoodwinker sunfish


Mola_tecta Hoodwinker sunfish

Hoodwinker sunfish किस्म की मछ्ली भी दुनिया की सबसे बड़ी मछ्ली की क़िस्मों में से एक है। यह लगभग 8 फीट तक लंबी और 2 टन तक भारी होती है। इसमें तीन अलग-अलग किस्में होती है। उसमें से Mola Tecta Fish का आकार सबसे अधिक होता है।

मुख्य रूप में यह मछ्ली Australia, New Zealand और साउथ अफ्रीका में ही देखने को मिलती है। इस मछ्ली का सबसे पहले वर्णन Marianne Nyegaard नाम के वैज्ञानिक ने किया था।

10 - Beluga sturgeon


Beluga Sturgeon

यह मछ्ली भी संकटग्रस्त प्रजाति की सूची में शामिल है। यह मछ्ली लंबाई में अधिक और वजन में हल्की होती है। यदि इस मछ्ली के वजन की बात की जाये तो इसका वजन  1500 किलोग्राम तक होता है। इसकी लंबाई 23 फीट तक होती है।

यह मछ्ली समुन्द्र में हर दिन करीब 60 किलोमीटर तक का सफर करती है। सन 2005 से इस मछ्ली की प्रजाति को संरक्षण प्रदान किया गया।

दुनिया की सबसे बड़ी मछ्ली की 10 क़िस्मों के वैज्ञानिक नाम 


हम आपको ऊपर दुनिया की सबसे बड़ी 10 मछलियों के बारे में जानकारी देकर आये है। अब आप उन मछलियों के वैज्ञानिक नाम की जानकारी भी जरूर पढ़ ले। किसी भी जीव का वैज्ञानिक नाम उसको विज्ञान के क्षेत्र में विशेष पहचान देता है।

मछ्ली की किस्म का नाम
किस्म का वैज्ञानिक नाम
Blue whale
Balaenoptera musculus
Whale shark
          Rhincodon typus
Basking shark
Cetorhinus maximus
Great white shark
Carcharodon carcharias
Tiger shark
Galeocerdo cuvier
Giant oceanic manta ray
Manta birostris
Ocean sunfish
Mola mola
Sharptail mola
Masturus lanceolatus
Hoodwinker sunfish
Mola tecta
Beluga sturgeon
Huso huso

हम उम्मीद करते है की "दुनिया की सबसे बड़ी मछ्ली की 10 प्रजाति" [ The 10 Largest Fish Species in World ] टॉपिक पर आधारित यह ब्लॉग पोस्ट आपको अच्छी लगी होगी। यदि यह पोस्ट आपको पसंद आती है तो इसे शेयर जरूर करे। पोस्ट से जुड़ी राय कमेंट में जरूर लिखे।

🙏केवल पढ़ कर मत जाये, जानकारी अच्छी लगी है तो हमारा Facebook Page Follow करे🙏

Share This Post :-


2 comments:

  1. May I use for YouTube video. This artical

    ReplyDelete
    Replies
    1. yes but please mention this post link in youtube video description

      Delete

आपको पोस्ट कैसी लगी कमेंट बॉक्स में ज़रूर लिखे,यदि आपका कोई सवाल है तो कमेंट करे व उत्तर पाये ।