कछुआ क्या खाता और पीता है ? पूरी जानकारी

आप सभी पाठको का हमारे हिन्दी ब्लॉग पर स्वागत है। आज की इस पोस्ट में हम उन लोगो के लिए बहुत उपयोगी जानकारी लेकर आये है जिनहोने कछुआ पाला है। जी हाँ जैसे कुछ लोगो को कुत्ता पालने का शौंक होता है,ठीक उसी तरह कुछ लोगो को कछुआ पालने का भी शौंक होता है। लेकिन लोग कछुआ पालने के बाद इस परेशानी में रहते है की,"कछुआ क्या खाता और पीता है ?"

जी हाँ "कछुवा क्या खाता और पीता है ?" इसके बारे में लोगो को जानकारी नहीं होती है। जिसके कारण वो कछुआ पालने के बाद उनको कुछ भी खिलाने से डरते है। उनको इस बात का डर होता है की वह अपने कछुए को कुछ ऐसा न खिला दे जिससे कछुआ परेशानी में पड़ जाये। इस कारण वह इंटरनेट पर सर्च करते है कि,"टर्टल क्या खाता है?"


वैसे तो आपको इंटरनेट पर हर तरह कि जानकारी उपलब्ध हो जाती है लेकिन "पालतू कछुआ क्या खाता और पीता है ?" इसके बारे में पूरी तरह से हिन्दी में इंटरनेट पर जानकारी उपलब्ध नहीं है। लेकिन इस पोस्ट में हम इसके बारे में पूरी जानकारी पब्लिश करने वाले है।

turtle-Tortoises-kya-khata-hai


What Do Tortoises Or Turtle Drink ? What Does Tortoises Or Turtle Eat ? कछुआ क्या खाता है ? कछुआ क्या पीता है ? कछुवा क्या खाता और पीता है ?


यदि आपने हाल-फिलहाल में ही कछुआ पाला है तो आपके मन में एक सवाल जरूर आता होगा कि "मैं अपने नये कछुए या छोटे कछुए को क्या खिलाऊँ? तो आइये हम आपको इस सवाल का जबाव देने कि कोशिश करते है।

कछुआ मछली,कीड़े खाता है - 

कछुआ शाकाहारी ( vegetarians ) और सर्वाहारी ( omnivores ) दोनों होते है। इसका मतलब है कि कछुवा फल,सब्जियाँ खाने के साथ - साथ कीड़े, घोंघे,वैक्सवर्म, मछली खाते है।

आपने यहाँ पर कछुआ रखा है वहाँ पर भूमि पर कीड़ों को रखें। यह छोटे कीड़ों को खाना पसंद करता है।

कछुआ आसानी से सब्जियाँ खा लेता है - 

सप्ताह में तीन या चार बार, 1 से 2 चम्मच गहरे रंग की, पत्तेदार सब्जियाँ काटकर,ब्रोकोली, हरी बीन्स,साग आदि खिलाये। यह पौधे के पत्ते, फूल, फल, घास, और बीज भी आसानी खाते है

आपके पालतू कछुए के दैनिक आहार का लगभग 80% ताजी सब्जियां होनी चाहिए। थोड़ी हरी या पीली बेल मिर्च, शकरकंद, स्क्वैश या फूलगोभी भी इनको खिला सकते है।

सप्ताह में लगभग 3 बार सब्जियों व फलो के सलाद में थोड़ी सी मात्रा में कैल्सियम  पाउडर और विटामिन डी 3  पाउडर मिला कर इनको खाने के लिए देते रहे।  ऐसा करने से कछुए का खोल ( कछुवा का कवच ) को मजबूती मिलती है।



कछुए को अधिक मात्रा में फल नहीं खिलाने चाहिए - 

फल सेब, तरबूज और अंगूर को कछुए के आहार में 20% से अधिक नहीं खिलाना चाहिए।

आजकल ऑनलाइन शॉपिंग वैबसाइट पर Turtle Packaged Food भी आसानी से मिलते है। आप इन डिब्बाबंद Turtle Food को भी खरीदकर अपने कछुआ को खिला सकते है।

यदि आप कम कीमत पर Amazon से अपने कछुए के लिए Packaged Turtle Foods खरीदना चाहते है तो नीचे लिंक पर क्लिक करके खरीद सकते है।


इन डिब्बाबंद टर्टल फूड की सबसे अच्छी बात यह होती है इसमे उचित मात्रा में प्रोटीन,कैल्सियम,मल्टीविटामिन होते है जिससे आपके पालतू कछुआ का विकास बेहतर ढंग से होता है।

कछुए का ख्याल रखने के लिए कुछ जरूरी सुझाव - 

आप अपने कछुए को ठंड के महीनों में घर के अंदर रख सकते हैं और इसे गर्म महीनों के दौरान बाहर घूमने दे सकते हैं।

सप्ताह में कुछ बार आपके जो कछुआ पाला है उसको पानी में जरूर भिगोएँ। कछुओं को हाइड्रेटेड ( पानी में ) रहने की जरूरत होती है, खासकर जब वे बहुत छोटे होते है।

इस कारण जब आप पहली बार अपने कछुए को घर लाये तो इसे सप्ताह में कुछ बार पानी में भिगोना चाहिए, इससे यह पूरी तरह से हाइड्रेटेड महसूस करता है, जब एक कछुआ पूरी तरह से हाइड्रेटेड हो जाता है तो यह अपना सिर पानी के बाहर निकाल लेता है। कछुए पानी में हाइड्रेटेड होने के बाद पानी पीना शुरू कर देते है।


पानी को न तो ज्यादा गर्म रखे और न ही ज्यादा ठंडा रखे। ऐसा पानी बेहतर होगा जिससे एक छोटा बच्चा आसानी से नहा सकता हो। कभी भी अपने छोटे कछुए को नीचे मत गिराओ,क्योकि यदि उनका खोल टूट जाता है तो उनको घातक संक्रमण भी हो सकता है। जिससे उनकी मौत भी हो सकती है।

तो पाठको हम उम्मीद करते है की आज की इस पोस्ट को पढ़कर आपको इस बात का अंदाजा हो गया होगा कि,"कछुआ क्या खाता है,कछुआ क्या पीता है,कछुए का ख्याल कैसे रखना चाहिये"। यदि यह लेख आपको पसंद आता है तो इसे सोश्ल मीडिया पर शेयर जरूर करे। इस पोस्ट से संबन्धित कमेंट आप नीचे आसानी से कर सकते है।

🙏केवल पढ़ कर मत जाये, जानकारी अच्छी लगी है तो हमारा Facebook Page Follow करे🙏

Share This Post :-


12 comments:

  1. Sir bhut hi rochak jankari share ki hai👍

    ReplyDelete
  2. Water bucket me rakha hu koi problem to nahi hai

    ReplyDelete
    Replies
    1. कुछ देर पानी के बाहर भी मिट्टी में भी रखे

      Delete
  3. Sir mera turtle sirf turtle food hi khata h jo mene Amazon se liya tha use sabjiya kese khilaye dene par nhi khata h sir.,.. please help me.
    Turtle ko male or female ka pata kese lgate h sir ji please guide sir..... I weet sir

    ReplyDelete
    Replies
    1. इसके लिए आप किसी कछुवा पालने वाले के पास से सलाह ले वें आपको उचित सलाह दे सकते हैं।

      Delete
  4. Hi
    Sir
    Kal maine kachhua rakhna suru kiya hi..
    Advise me sir...
    Use kaise rakhhe
    Or kya khhilaye pilaye
    I m tooo muchhh worrryy

    ReplyDelete
    Replies
    1. Hello,Aap Internet se iske bare mei jankari prapti kar sakte hai.lekin aap us vykti se mile jo pehle kachuya paal chuka hain.internet par aapko articals mil jaayenge

      Delete
    2. Sabse pehle woh aapke ghar ko apne layak adjust karega tab aap usko khane ke liye kuchh doge toh usi dauran nahi khayega pehle woh aapke ghar mein usko surakshit mehsoos karega tab uske baad uske andar se poora darr nikal jayega baad mein woh 1/2 din mein complete suit ho jaayega..
      Phir woh aapke ghar mein idhar udhar ghoomna shuru kardega tab aap smaj lena ko usko abb darr nhi lag rha aur aap usko khane mein(green leaves,palak,ghobi,tamatar,khiraa,Dhaniya etc.. sabhi green levaes unko kaafi pasand aata hai)

      Delete
    3. अपना अनुभव सांझा करने के लिए आपका धन्यवाद।

      Delete
  5. Sir mene phli bar khachuva pala h or muje uski जानकारी चाहती हूं ताकि उसका अच्छे से पालन कर सकू pls sir tal me

    ReplyDelete
    Replies
    1. जी जरूर, हम आपको हर संभव जानकारी देने की कोशिश करेंगे बाकी आप इंटरनेट से इससे संबन्धित जानकारी खोजने की कोशिश करे।

      Delete

आपको पोस्ट कैसी लगी कमेंट बॉक्स में ज़रूर लिखे,यदि आपका कोई सवाल है तो कमेंट करे व उत्तर पाये ।