राज्यसभा से जुड़े सवाल और उनके जबाव [ PDF ]

'Amojeet - हिन्दी ब्लॉग' पर आप सभी पाठको का बहुत स्वागत है। इस पोस्ट में आपको राज्यसभा के जुड़े कुछ सवाल और उनके जबाव की जानकारी पढ़ने को मिलेगी।

चूंकि राज्यसभा से जुड़े बहुत से प्रश्न ऐसे है जिनकी जानकारी बहुत कम लोगों को है। लेकिन इस ब्लॉग पोस्ट के माध्यम से हम सभी पाठको को यह महत्वपूर्ण जानकारी दे रहे है। तो आइये ब्लॉग पोस्ट की शुरुवात करते है।

rajya-sabha-faq-in-hindi


राज्यसभा से जुड़े कुछ सवाल और उनके जबाव [ Rajya Sabha FAQ in Hindi ]


राज्य सभा के बारे में बार-बार पूछे जाने वाले प्रश्न का समूह

प्रश्न 1 - राज्यसभा में कुल कितनी सीट है ?

उत्तर - राज्यसभा के सदस्यों की अधिकतम संख्या 250 हो सकती है। वर्तमान में यह संख्या 245 है। इसमें से 12 सदस्य राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत होते है।

प्रश्न 2 - राज्यसभा का अध्यक्ष/सभापति कौन होता है ?

उत्तर - भारत के उपराष्ट्रपति ही राज्यसभा के अध्यक्ष/सभापति होते है।

प्रश्न 3 - राज्यसभा के सदस्यों का कार्यकाल कितने वर्ष तक होता है ?

उत्तर - राज्यसभा के सदस्यों का कार्यकाल 6 वर्ष का होता है। लेकिन उनमें से एक-तिहाई सदस्य प्रति दो वर्ष पश्चात पद-निवृत हो जाते है। तथा एक तिहाई नवीन सदस्य पद ग्रहण करते है।

प्रश्न 3 - राज्यसभा संसद का कौनसा सदन है ?

उत्तर - राज्यसभा संसद का उच्च और प्राथमिक सदन है।

प्रश्न 4 - राज्यसभा के उपसभापति/उपाध्यक्ष कौन होता है ?

उत्तर - राज्यसभा के सदस्यों में से ही कोई एक राज्यसभा के उपसभापति का पद ग्रहण करता है ?

प्रश्न 5 - राज्यसभा के सदस्यों का चुनाव कैसे होता है ? राज्यसभा के सांसदों का निर्वाचन कैसे होता है ?

उत्तर - राज्य सभा के सदस्यों का निर्वाचन राज्यों और संघ राज्य क्षेत्रों की विधानसभा के निर्वाचित सदस्यों द्वारा आनुपातिक प्रतिनिधित्व पद्धति के अनुसार एकल संक्रमणीय मत द्वारा किया जाता है।

जिस राज्य में राज्यसभा सांसद का चुनाव होता है,उस राज्य के विधानसभा के विधायक ही राज्यसभा की सीट पर खड़े उम्मीदवार को वोट देते है। पूर्ण जानकारी के लिए यह पोस्ट जरूर पढे-


प्रश्न 6 - राज्यसभा को और किन - किन नामों से जाना जाता है ?

उत्तर - राज्यसभा को हिन्दी में 'राज्यों की परिषद' और इंग्लिश में 'काउंसिल ऑफ स्टेट्स' भी कहा जाता है।

प्रश्न 7 -  राज्यसभा में उपसभापति का पद खाली होने पर क्या होता है ?

उत्तर - राज्य सभा में जब उपसभापति का पद खाली होता है,तब उनकी जगह उपसभापतियों का एक पैनल गठित किया गया है। इस पैनल में शामिल सदस्य बारी-बारी से सभापति की अनुपस्थिति में सदन की कार्यवाही का संचालन करते हैं।

प्रश्न 8 -  राज्य सभा के पहले सभापति कौन थे?

उत्तर -  डा. एस. राधाकृष्णन।

प्रश्न 9 - राज्य सभा के पहले उप-सभापति कौन थे?

उत्तर -  श्री एस. वी. कृष्णमूर्ति राव

प्रश्न 10 -  राज्य सभा पहली बार कब गठित की गई थी ?

उत्तर -  3 अप्रैल, 1952 को

प्रश्न 11 - राज्य सभा की पहली बैठक कब हुई ?

उत्तर -  13 मई, 1952 को

प्रश्न 12 - काउंसिल ऑफ स्टेट्स का हिन्दी नाम 'राज्य सभा' कब पड़ा ?

उत्तर - 23 अगस्त, 1954 को । राज्य सभा के सभापति ने सभा में एक घोषणा की कि काउंसिल ऑफ स्टेट्स को अब हिन्दी में 'राज्य सभा' कहा जाएगा।

प्रश्न 13 - राज्य सभा के कौन-कौन से सभापति लगातार दो कार्यकाल तक इस पद पर रहे ?

उत्तर - डॉ. एस. राधाकृष्णन राज्य सभा के पहले ऐसे सभापति थे, जो लगातार दो बार (13.05.1952 से 12.05.1962 तक) राज्य सभा के सभापति रहे। श्री मो. हामिद अंसारी भी लगातार दो कार्यकाल के लिए (11.08.2007 से 10.08.2012 तक और 11.08.2012 से 10.08.2017 तक) भारत के उप-राष्ट्रपति रहे ।

प्रश्न 14 - वर्तमान में संघ राज्य क्षेत्रों से कितने सदस्य निर्वाचित होते हैं ?

उत्तर -  संघ राज्य क्षेत्रों से कुल आठ सदस्य निर्वाचित होते हैं (3 दिल्ली से,1 पुडुचेरी से एबं 4 जम्मू और कश्मीर से)। अन्य संघ राज्य क्षेत्रों का राज्य सभा में प्रतिनिधित्व नहीं है।

प्रश्न 15 -  प्रश्न राज्य सभा को स्थायी निकाय क्यों कहा जाता है?

उत्तर - राज्य सभा का विघटन नहीं होता है; इसके एक-तिहाई सदस्य प्रत्येक दो वर्षों में सेवा-निवृत्त हो जाते हैं।

प्रश्न 16 - महासचिव की नियुक्ति कैसे की जाती है?

उत्तर: महासचिव की नियुक्ति राज्य सभा के सभापति द्वारा की जाती है और वह संघ सरकार के शीर्षस्थ सिविल सेवक, कैबिनेट सचिव के समकक्ष होता है।

 प्रश्न 17 - राज्यसभा में महासचिव की भूमिका क्या है?

उत्तर - वह पीठासीन अधिकारियों को सलाह और विशेषज्ञ राय देते हुए सभा की कार्यवाही के संचालन में उनकी सहायता करते हैं। वह विधेयकों अथवा किसी अन्य मामले के बारे में लोक सभा से प्राप्त संदेशों की जानकारी देने के अलावा वाद-विवाद में भाग नहीं लेता।
नियम के अधीन सभी सूचनाएं उसे संबोधित होती हैं। वह सभा के अभिलेखों का अभिरक्षक होता है। वह सभा की कार्यवाही का पूर्ण प्रतिवेदन तैयार करता है और दिन के लिए कार्यावलि भी जारी करता है। वह राज्य सभा सचिवालय का प्रशासनिक प्रमुख होता है।

प्रश्न 18 - राज्य सभा में मनोनीत होने वाली पहली महिला कौन थी ?

उत्तर - Rukmini Devi Arundale/रुक्मिणी देवी अरुंडेल। भरतनाट्यम नृत्यांगना के तौर पर मिला प्रसिद्धी के कारण उन्हें राज्‍य सभा के लिए भी मनोनीत किया गया था।

प्रश्न 19 - राज्यसभा का सदस्य बनने के लिए न्यूनतम आयु कितनी होती है ?

उत्तर - राज्यसभा का सदस्य बनने के लिए न्यूनतम आयु 30वर्ष है।

प्रश्न 20 -  राज्यसभा की प्रथम महिला सचिव कौन थी ?

उत्तर -  वी. एस. रमादेवी

Rajya sabha Important Questions And Answers PDF Download [ राज्य सभा से जुड़े तथ्य पर आधारित पीडीएफ़ ]


राज्यसभा के जुड़े महत्वपूर्ण सवालों के जबाव,तथ्यों की जानकारी और राज्यसभा को सम्पूर्ण रूप से समझने के लिए आप नीचे डाउनलोड बटन पर क्लिक करके Rajya sabha Important Questions And Answers PDF Download कर सकते है।

Note - इस पोस्ट में दी गयी जानकारी में कुछ त्रुटि हो सकती है। सभी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर स्टूडेंट्स,पाठको को अपील की जाती है की इस पोस्ट से प्राप्त जानकारी की विषय-विशेषज्ञ से जाँच जरूर करवा ले। इस पोस्ट में दी गयी जानकारी पूर्ण रूप से सत्य है,इस प्रकार का दावा हम नहीं करते है। 

राज्यसभा से जुड़ी हर प्रकार की जानकारी लेने के लिए राज्यसभा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाये -


हम उम्मीद करते है की 'राज्यसभा से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों,सवालों के जबाव' टॉपिक पर जानकारी आपको अच्छी लगी होगी। इस पोस्ट को सोश्ल मीडिया पर शेयर जरूर करे।

🙏केवल पढ़ कर मत जाये, जानकारी अच्छी लगी है तो हमारा Facebook Page Follow करे🙏

Share This Post :-


2 comments:

आपको पोस्ट कैसी लगी कमेंट बॉक्स में ज़रूर लिखे,यदि आपका कोई सवाल है तो कमेंट करे व उत्तर पाये ।