Android Root क्या है ? Root करने के फायदे और नुकसान

हम सभी लगभग Android Mobile का इस्तेमाल करते है। आजकल हर किसी के हाथ में आपको एंड्रॉयड डिवाइस देखने को मिल जायेगा। लेकिन लोगो के मन में एंड्रॉयड डिवाइस को लेकर कई तरह के सवाल भी रहते है। उन सवालो में से ही एक सवाल है - Android Phone Root क्या है। Mobile को Root करने के क्या फायदे और नुकसान है। 


आज की इस पोस्ट में मैं आपको इसके बारे में पूरी जानकारी दूंगा जिससे आप अच्छे से एंड्रॉयड फोन को रूट करने के तरीके के बारे में समझ जायेंगे। हम आपको इसकी भी पूरी जानकारी देंगे की एंड्रॉइड फोन को रूट करने की जरूरत क्यो पड़ती है। 


Android-Phone-Root-kya-hai-mobile-phone-ko-root-kaise-kare


Android Mobile Rooting Process क्या होता है ? Android Root क्या है ?  फोन को रूट करने का मतलब 


जब भी हम Android Mobile को खरीदते है तो मोबाइल के सिस्टम पर हमारा पूरा अधिकार नहीं होता है। जैसा की आपने देखा होगा की,मोबाइल में पहले से Preinstalled Apps होते है जिनको हम Uninstall नहीं कर पाते है। इसके अलावा हमे कई बार कुछ Advertisment देखने को भी मिलते है। जिनको भी हम हटा नहीं सकते है।

ऐसा इस कारण होता है,क्योकि हमारा खुद के Mobile पर Admin Control नहीं है। Admin शब्द का अर्थ होता है की,प्रशासक। जो शासन करता है। इसी प्रकार जब भी हम किसी नये मोबाइल को खरीदते है तो हम उसके Android System के Admin नहीं होते है।

क्योंकि Mobile कंपनी जब भी एक नया मोबाइल बनाती है तो उसमें Android System डालने के बाद उसमें कुछ Limits को ऐड कर देती है। जिससे Mobile को खरीदने वाला User उसका Admin के रूप में Full Control न कर सके।

लेकिन Android Rooting Process के द्वारा हम अपने Android Mobile को Admin Control के साथ इस्तेमाल कर सकते है। हम Android System में अपने अनुसार कुछ भी फेर-बदल कर सकते है।

Rooting एक टेक्निकल शब्द है,जिसका अर्थ होता है की किसी भी System पर अपना  पूर्ण अधिकार प्राप्त करना। किसी भी Android Device पर Admin के रूप में अपना अधिकार स्थापित करने के लिये उस Android Device को Unlocking करना ही Android Rooting कहलाता है। इसे Mobile को Root करना भी कहा जाता है।

Android System पर Admin Control प्राप्त करने के लिये हमे उस एंड्रॉयड डिवाइस की Unlocking करते है। जिसे Android Rooting कहते है। ठीक उसी प्रकार IOS Operating System में इस Rooting Process को  “jailbreak” नाम से जाना जाता है।

कम शब्दो में कह तो  एंड्रॉयड डिवाइस की सीमा को तोड़कर उसका पूर्ण रूप से अपने अनुसार इस्तेमाल करना ही एंड्रॉयड रूटिंग कहलाता है। जिससे हम अपने एंड्रॉयड मोबाइल का Full Access प्राप्त कर सकते है।


Android Mobile को Root करने के फायदे ?


Android Mobile Rooting Benefits तो बहुत है । लेकिन यहाँ पर आपको कुछ फायदे बताने वाले है जैसे -

  • मोबाइल में पहले से भरे हुये ऐप्स को Uninstall कर सकते है। जिनको बिना Root किये आप Uninstall नहीं कर सकते है। 
  • मोबाइल पर आने वाली बहुत से विज्ञापनों को आप हटा सकते है जो हमे कई बार नोटिफ़िकेशन के रूप में देखने को मिलते है। 
  • कुछ Mobile Apps Rooted Phone में चलते है। उन ऐप्स को चला सकते है। जैसे - RAM Expander App का इस्तेमाल करके अपने एंड्रॉयड मोबाइल की रैम को बढ़ाना। 
  • Mobile के Font Style को बदल सकते है। 
  • Mobile के एंड्रॉयड सिस्टम को अपडेट कर सकते है। 
  • अपने एंड्रॉयड फोन को Full Customization कर सकते है। 
  • Apps ICON को छोटा या बड़ा करना,colourful theme आदि का इस्तेमाल करना। 
  • Custom ROM का इस्तेमाल करके फोन की internal storage को बढ़ा सकते है। 

Android Mobile को Root करने के नुकसान ?


जैसे हर सिक्के के 2 पहलू होते है ठीक उसी तरह एंड्रॉयड फोन को Root करने के फायदे के साथ - साथ कुछ नुकसान भी है जैसे -

  • जब हम नया मोबाइल खरीदते है तो हमे एक साल की वारंटी मिलती है। लेकिन यदि आप एक बार अपने स्मार्टफोन को रूट कर लेते है तो कंपनी आपको किसी भी प्रकार की वारंटी सर्विस उपलब्ध नहीं करवाती है। 
  • कई बार एंड्रॉयड फोन को रूट करने के बाद Mobile Dead हो जाता है। जिसके बाद मोबाइल स्टार्ट नहीं होता है और केवल Logo ही दिखाई देता है। 
  • एक बार फोन को रूट करने के बाद आपका स्मार्टफोन आसानी से Hack हो सकता है।  एक बिना Root किया Android Mobile ज्यादा Secure होता है।

Android Mobile Phone को Root करना चाहिये या नहीं ?


आप बिना किसी कारण के अपने स्मार्टफोन को रूट न करे। क्योकि Rooting एक Technical Process है। यदि Rooting के दौरान आप किसी भी प्रकार की गलती करते है तो आपका मोबाइल पूर्ण रूप से खराब हो सकता है।

आजकल Mobile Phone में बहुत सी New Settings And  Features आ चुके है। जिनका इस्तेमाल करके आप अपने मोबाइल को खुद के अनुसार जैसा चाहे Customize कर सकते है। तो आपको Phone Root करने की क्या जरूरत है ?

लेकिन यदि आपका फोन पुराना है तो आप उसको Root करके देख सकते है। आप उसे root करके उसको Update कर सकते है।


Android Mobile को Root कैसे करे ? Android Mobile Rooting Process in Hindi 


Android Mobile को आप आसानी से Rooting Apps का इस्तेमाल करके रूट कर सकते है। इसके अलावा आप कम्प्युटर का इस्तेमाल करके भी अपने एंड्रॉयड फोन को रूट कर सकते है।

इस पोस्ट में हम आपको Kingroot App का इस्तेमाल करके मोबाइल फोन को रूट करने के बारे में जानकारी देने वाले है।

1 - सबसे पहले नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करके Kingroot App को अपने Android Mobile में इन्स्टाल करे।


2 यदि इस ऐप को Install करते वक़्त आपको "Installation Blocked” का मैसेज स्क्रीन पर दिखाई देता है तो आप मोबाइल की setting में जाकर Unkown source को enable कर दे।

3 - Kingroot ऐप इन्स्टाल करने के बाद आपको इसे Open कर लेना है। अब आप इस ऐप की Purify Screen पर पहुँच जायेंगे। इसमे आपको Try it पर क्लिक करना है और इसके बाद Get Now पर क्लिक करना है।

4 -  Get Now पर क्लिक करने के बाद आपका Mobile Rooting Process को शुरू कर देगा और स्क्रीन में आपको प्रतिशत में दिखाया जायेगा की आपका फोन कितने % Root हो चुका है। इस प्रोसैस को शुरू करने के बाद आप अपने मोबाइल फोन को इस्तेमाल न करे।

5 - Rooting Process शुरू होने के बाद आपका मोबाइल कई बार Automatic रूप से Reboot होगा। आपको इसे देखकर कुछ भी नहीं करना है। केवल रूट होने तक का इंतजार करना है।

6 - जब Kingroot App आपके मोबाइल को पूरी तरह से Root कर देगा तो आप वापिस मुख्य स्क्रीन पर आ जायेंगे।

7 - अब आपका Mobile Phone Root हो चुका है।

यदि आप फिर से Mobile को Unroot  करना चाहते है तो इस ऐप को Uninstall कर दे।

Mobile Phone Root है या नहीं कैसे चेक करे ? क्या आपका Mobile Phone Rooted है या नहीं चेक करने का तरीका 


अब यदि आप यह चेक करना चाहते है की आपका मोबाइल रूट है या नहीं तो इसके लिये आप अपने मोबाइल में Google Play Store में जाकर Root Checker टाइप करने के बाद किसी भी एक ऐप को इन्स्टाल करके यह चेक कर सकते है की आपका Android Mobile Root है या नहीं।

Root Checker Android Apps का इस्तेमाल किसी भी एंड्रॉयड फोन के रूट स्टेटस को चेक करने के लिये किया जाता है।

"एंड्रॉयड फोन को रूट कैसे करे और एंड्रॉयड फोन रूटिंग क्या होता है" टॉपिक पर यह यह ब्लॉग पोस्ट आपको अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करे। इसी तरह की Android Mobile Tips And Tricks के लिये आप हमारे ब्लॉग को हर दिन Visit करे। 

🙏केवल पढ़ कर मत जाये, जानकारी अच्छी लगी है तो हमारा Facebook Page Follow करे🙏

Share This Post :-


2 comments:

  1. बहुत ही अच्छी जानकारी शेयर की है भाई

    ReplyDelete

आपको पोस्ट कैसी लगी कमेंट बॉक्स में ज़रूर लिखे,यदि आपका कोई सवाल है तो कमेंट करे व उत्तर पाये ।