MLA का Full Form हिन्दी और इंग्लिश में, MLA Full Form in Hindi

आपके क्षेत्र से वह एमएलए जीत गया और वह MLA हार गया। ऐसी खबरे तो आपने विधानसभा के चुनावों में अक्सर सुनी होगी। इसके अलावा आपको अपने क्षेत्र के एमएलए का नाम भी पता होगा, लेकिन क्या आपको MLA ka full form पता है।
इस ब्लॉग पोस्ट में हम mla ka full form kya hai इसकी पूरी जानकारी दे रहे है। इसके साथ ही एमएलए का चुनाव कैसे होता हैं और एमएलए के क्या-क्या कार्य होते हैं" इन सभी टॉपिक पर  भी पूरी जानकारी शेयर करने वाले हैं। यदि आप यह सब जानकारी प्राप्त करने के इच्छुक है तो इस ब्लॉग पोस्ट को पूरा जरूर पढे। 

mla-ka-full-form


MLA Ka Full Form (Mla Ka Full Form Kya Hai)


mla ki full form ‘Member Of Legislative Assembly’ है। 

Full form of mla is Member Of Legislative Assembly.

mla full form in hindi में विधान सभा का सदस्य (Member Of Legislative Assembly) है। 

विधायक को ही एमएलए कहा जाता है। विधायक विधानसभा का सदस्य होता है। 

हर राज्य की अपनी एक विधानसभा होती हैं जिसे इंग्लिश में Legislative Assembly कहते हैं। इस सभा में सीटों की संख्या निश्चित होती हैं। जनता के द्वारा चुने हुये प्रतिनिधि ही यह सीट ग्रहण करते हैं। यह विधानसभा के सदस्य होते हैं।

विधानसभा के सदस्य को विधायक कहते हैं। हम विधायक को ही इंग्लिश में "Member Of Legislative Assembly" अर्थात MLA कहते हैं। 

जब किसी राज्य में विधानसभा का चुनाव होता हैं तो हर एक विधानसभा की सीट पर चुनाव करवाये जाते हैं। विधानसभा की सीट पर जीतने वाला उम्मीदवार ही जनता के प्रतिनिधि के रूप में विधानसभा का सदस्य बन जाता हैं।

इस प्रकार हम विधायक को ही सामान्य बोल-चाल की भाषा में MLA कहते हैं। यह एमएलए शब्द एक छोटा शब्द होता हैं, जिसे हम प्राय बोलते हैं।

mla-full-form-in-hindi

एमएलए का चुनाव कैसे होता है?


mla ka full form क्या है, इसके बारे में जानकारी प्राप्त करने के बाद आइये अब जानते है कि एमएलए का चुनाव कैसे होता है।

हर एक राज्य की अपनी एक विधानसभा होती हैं। जिसमें सीटों की संख्या निश्चित होती हैं। जैसे राजस्थान राज्य की विधानसभा में 200 सीट हैं। इसका मतलब यह होता हैं कि, पूरे राजस्थान से 200 एमएलए चुने जायेंगे।

चुनाव आयोग द्वारा हर एक विधानसभा की सीट पर वोटिंग करवाई जाती हैं। हर एक सीट पर अलग-अलग राजनीतिक पार्टी अपना-अपना उम्मीदवार खड़ा करती हैं। इस चुनाव में राज्य के सभी मतदाता भाग लेते हैं।

विधानसभा क्षेत्र में जिस उम्मीदवार को सबसे ज्यादा वोट मिलती हैं, वह विधानसभा सीट जीत जाता हैं, उसे हम विधायक कहते हैं। विधायक को इंग्लिश में MLA कहा जाता है जिसकी फुल फॉर्म Member Of Legislative Assembly है।

इस प्रकार पूरे राज्य की विधानसभा की सीटों से निर्वाचित होकर एमएलए राज्य की विधानसभा में पहुँच जाता हैं। पूरे राज्य की विधानसभा में यह एमएलए अपने-अपने क्षेत्र के जन प्रतिनिधि के रूप में कार्य करते हैं।

जिस राजनीतिक पार्टी के सबसे ज्यादा एमएलए (विधायक) जीत जाते हैं, वह उस राज्य में अपनी सरकार बना लेती हैं। जैसे राजस्थान राज्य में एमएलए की 200 सीट हैं। यदि किसी पार्टी के 100 से अधिक एमएलए जीतते हैं तो उनमें से एक एमएलए को विधायक दल का नेता चुना होता हैं। यह विधायक दल का नेता मुख्यमंत्री बन जाता हैं और बाकी कुछ विधायकों को अपने मंत्रीमण्डल में जगह देता हैं।

इस प्रकार एक एमएलए को अन्य सभी एमएलए का समर्थन हासिल हो तो वह किसी राज्य का मुख्यमंत्री भी बन सकता हैं। एमएलए अपने क्षेत्र की समस्या को विधानसभा में राज्य के मुख्यमंत्री के सामने लाता है।

एमएलए की सैलरी कितनी होती हैं ?


mla full form in hindi के बारे में तो आप जानते है। आइये अब mla salary अर्थात एमएलए की सैलरी कितनी होती है, इसके बारे में जानते है।

विधायक की सैलरी निश्चित नहीं होती हैं। यह उस राज्य पर निर्भर करता हैं यहाँ का वह विधायक होता हैं। अलग-अलग राज्यों के एमएलए की सैलरी में बहुत अंतर देखने को मिलता हैं।

यहाँ एक तरफ तेलंगाना के एमएलए को एक लाख रुपए से अधिक की सैलरी प्रतिमाह मिलती हैं, वहीं दूसरी तरफ केरला के एमएलए को लगभग 40 हजार रुपए के आस-पास प्रतिमाह सैलरी दी जाती हैं।

Member Of Legislative Assembly (MLA) क्या कार्य करता हैं?


एमएलए अपने क्षेत्र की समस्या, जनता की आवाज़ को विधानसभा में राज्य के मुख्यमंत्री तक पहुंचाता हैं। जिससे मुख्यमंत्री उस क्षेत्र की समस्या को दूर करने के लिए आवश्यक योजना लागू कर सके और उस योजना के क्रियान्वन के लिए आवश्यक बजट पेश करे।

किसी भी mla का मुख्य कार्य मुख्यमंत्री तक विधानसभा में उस क्षेत्र की समस्या को पहुंचाना होता हैं। उस क्षेत्र की जनता के प्रतिनिधि के रूप में वह विधानसभा में भाग लेता हैं।

निष्कर्ष: MLA Full Form in Hindi


MLA Full Form in Hindi is Member Of Legislative Assembly. अर्थात हिन्दी में ‘विधानसभा का सदस्य’ ही एमएलए की फुल फॉर्म होती है। 

MLA ka full form टॉपिक पर आधारित यह ब्लॉग पोस्ट आपको कैसे लगी, कमेंट में जरूर बताये। इसी प्रकार की Full Form in Hindi ब्लॉग पोस्ट्स को पढ़ने के लिए अमोजीत हिन्दी ब्लॉग को हर दिन पढे।

🙏केवल पढ़ कर मत जाये, जानकारी अच्छी लगी है तो हमारा Facebook Page Follow करे🙏

Share This Post :-


No comments:

Post a Comment

आपको पोस्ट कैसी लगी कमेंट बॉक्स में ज़रूर लिखे,यदि आपका कोई सवाल है तो कमेंट करे व उत्तर पाये ।