वर्तमान में हमारे जीवन को सोश्ल मीडिया बहुत प्रभावित कर रहा हैं। आजकल अधिकतर सुखद और दुखी कर देने वाली खबरें हमें सोश्ल मीडिया से ही प्राप्त होती हैं। आपने देखा होगा कि, सोश्ल मीडिया पर कोई सुखद खबर या सूचना मिलने पर यूजर्स अपनी खुशी को उस पोस्ट पर जाकर कुछ प्रसन्नता युक्त शब्दों के साथ प्रगट करते हैं। लेकिन वहीं दूसरी ओर सोश्ल मीडिया पर किसी प्रियजन, मित्र, रिश्तेदार या लोकप्रिय हस्ती की मृत्यु की खबर मिलने पर अधिकांश यूजर्स कुछ शब्दों जैसे RIP आदि लिखकर उस संदर्भ में पोस्ट या कमेंट करते हैं।
आजकल RIP शब्द का प्रचलन बहुत बढ़ गया हैं, जैसे ही सोश्ल मीडिया यूजर्स को किसी प्रियजन, मित्र, रिश्तेदार या लोकप्रिय हस्ती की मृत्यु की खबर मिलती हैं तो वह RIP लिखकर पोस्ट पब्लिश करेंगे या उस पोस्ट के कमेंट बॉक्स में जाकर RIP शब्द टाइप करते हैं। लेकिन RIP का मतलब क्या हैं, RIP का Full Form क्या हैं, आखिर किसी की मृत्यु हो जाने पर RIP शब्द का प्रयोग क्यों किया जाता हैं ?
- सीए का फुल फॉर्म, CA क्या होता हैं ?
- Full Form Of TRP, टीआरपी का फुल फॉर्म क्या होता हैं ?
- Hybrid SIM Slot क्या होता हैं ?
तो यदि आप भी इन सभी सवालों का जबाव जानना चाहते हैं तो 'RIP Ka Full Form' टॉपिक पर आधारित इस ब्लॉग पोस्ट को पूरा जरूर पढे। इस पोस्ट में हम 'Rip Ka Matlab' बताने के साथ ही यह भी जानकारी देंगे की RIP शब्द का क्या इतिहास हैं, आखिर इस शब्द की शुरुवात कब, किसने और क्यों की थी।
RIP का Full Form, Rip का मतलब क्या होता हैं ?
RIP का फुल फॉर्म "Rest in Peace” होता हैं। 'रेस्ट इन पीस' का हिन्दी में मतलब "शांति से आराम करें" होता हैं। इस कारण ऐसे लोग जिनकी मृत्यु हो चुकी हैं, उनके लिये 'RIP ( Rest in Peace )' शब्द का इस्तेमाल किया जाता हैं।
जिस प्रकार भारतीय समाज में किसी प्रियजन की मृत्यु हो जाने पर लोग प्राय: 'भगवान उसकी आत्मा को शांति दे" वाक्य कह कर अपनी शोक संवेदना प्रगट करते है कि ठीक उसी प्रकार विदेशी मूल के लोग किसी प्रियजन की मृत्यु हो जाने पर अपनी शोक संवेदना प्रगट करने के लिये उसके लिये 'Rest in Peace' शब्द का इस्तेमाल करते हैं।
चूंकि वर्तमान में अधिकतर सोश्ल मीडिया यूजर्स बड़े शब्दों को पूरा लिखने की बजाय उसके Acronym ( संक्षिप्त रूप ) का इस्तेमाल करते हैं, इस कारण वह किसी की मृत्यु हो जाने पर 'Rest in Peace' लिखने की बजाय इसका संक्षिप्त रूप 'RIP' लिखकर ही अपना दुख प्रगट करते हैं।
- दुनिया की सबसे महंगी 10 कार,कीमत 21 करोड़ से शुरू
- Top 10 दुनिया की सबसे महंगी Bicycle,कीमत 17 लाख से शुरू
- दुनिया के सबसे बड़े जीवित 10 जानवर - Top 10 Biggest Animals
RIP शब्द का इतिहास ( Rip शब्द का इस्तेमाल कब, किसने और क्यों शुरू किया )
RIP Full Form और Rip Ka Matlab जान लेने के बाद आइये रिप शब्द के इतिहास के बारे में जानते हैं।
'रेस्ट इन पीस' वाक्यांश का इस्तेमाल जो लोग मर गए थे, उनके लिये प्रार्थना के रूप में शुरू हुआ था। इसके संदर्भ में प्रत्यक्ष प्रमाण तो उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन डिक्शनरी.कॉम ( वेबसाइट ) के अनुसार, "8 वीं शताब्दी में क्रिस्चियन ग्रेवेस्टोन्स ( समाधियों ) पर लैटिन वाक्यांश ( as requiescat in pace ) लिखा हुआ दिखाई दिया था, इस लैटिन वाक्यांश का इंग्लिश में अर्थ 'Rest in Peace' होता हैं। देखते ही देखते 18 वीं शताब्दी तक यह शब्द अधिकतर ईसाई समाधियों पर दिखाई देने लगा।" इस कारण "रेस्ट इन पीस" सबसे अधिक मृत्यु और दुख से जुड़ा हुआ वाक्यांश हैं।
RIP Meaning in Hindi ( रिप फुल फॉर्म एंड मीनिंग इन हिन्दी )
RIP का इंग्लिश में मीनिंग "Rest in Peace" होता हैं, जबकि RIP का हिन्दी में मीनिंग 'शांति से आराम करें' होता हैं। वर्तमान में किसी की मृत्यु हो जाने पर मृत व्यक्ति के प्रति श्रद्धांजलि प्रकट करने के लिए 'RIP ( Rest in Peace ) वाक्यांश का इस्तेमाल किया जाता हैं।
इस प्रकार कम शब्दों में कहा जाये तो "वर्तमान में Rest in Peace वाक्यांश का इस्तेमाल मृत व्यक्ति के प्रति श्रद्धांजलि प्रकट करने के लिए किया जाता हैं।
यदि यह पोस्ट आपके लिये उपयोगी साबित हुई हैं तो इसे सोश्ल मीडिया पर शेयर जरूर करे। सोश्ल मीडिया पर शेयर करने के लिये नीचे दिये गये सोश्ल मीडिया बटन का इस्तेमाल करे।
No comments:
Post a Comment
आपको पोस्ट कैसी लगी कमेंट बॉक्स में ज़रूर लिखे,यदि आपका कोई सवाल है तो कमेंट करे व उत्तर पाये ।