राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड कब व किसको मिला ? पूरी जानकारी

आप सभी पाठको का आज की इस पोस्ट में बहुत स्वागत है। इस पोस्ट में हम राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड ( Rajiv Gandhi Khel Ratna Award ) के बारे में पूरी जानकारी देंगे। यदि आप भी इस अवार्ड की पूरी जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो इस पोस्ट को पूरा जरूर पढे।

भारत में खेलों को प्रोत्साहित करने के लिये समय-समय पर सरकार द्वारा बहुत से अवार्ड दिये जाते है। यह अवार्ड सरकार द्वारा उन खिलाड़ियों को दिया जाता है जो  भिन्न - भिन्न प्रकार के खेलों में देश का प्रतिनिधित्व करते है। यह अवार्ड भारत सरकार के खेल मंत्रालय द्वारा दिये जाते है।


इन भिन्न - भिन्न प्रकार के खेल अवार्ड में से राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। इस पोस्ट में हम आपको इसी Sports Award की पूरी जानकारी दे रहे है।

Rajiv Gandhi Khel Ratna Award

Rajiv Gandhi Khel Ratna Award क्या है ? राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड किसको और क्यों दिया जाता है ?



भारत सरकार द्वारा खिलाड़ियों को दिया जाने वाला सर्वोच्च खेल सम्मान "राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड" है। खेल के क्षेत्र में जो खिलाड़ी देश का प्रतिनिधित्व करके देश का नाम रोशन करता है,उसे यह अवार्ड दिया जाता है। यह खेल पुरस्कार भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम पर रखा गया है, जिन्होंने 1984 से 1989 तक भारत सरकार के प्रधानमंत्री के रूप में सेवा निभाई थी।

यह खेल पुरस्कार भारत सरकार के Ministry of Youth Affairs and Sports मंत्रालय द्वारा प्रतिवर्ष दिया जाता है। पहले किसी भी खिलाड़ी को यह पुरस्कार देने के लिये उसका पिछले एक वर्ष का खेल देखकर उसकी उपलब्धियों के आधार पर उसको इस अवार्ड के लिये चयनित किया जाता था। लेकिन सन 2015 के बाद किसी भी खिलाड़ी को यह पुरस्कार देने के लिये चयनित करने के लिये उस खिलाड़ी के पिछले चार वर्ष का प्रदर्शन देखा जाता है

Ministry of Youth Affairs and Sports मंत्रालय द्वारा एक कमेटी गठित की जाती है,जो पिछले चार वर्षों के प्रदर्शन के आधार पर अलग - अलग खेलों से संबंधित खिलाड़ियों को Rajiv Gandhi Khel Ratna Award के लिये नामित करती है। फिर कमेटी ही यह निर्धारित करती है की,नामित खिलाड़ियों में से किन-किन खिलाड़ीयों को या सामूहिक रूप से किन 2 खिलाड़ियों को उस वर्ष का खेल रत्न अवार्ड दिया जायेगा।

एक बारह-सदस्यीय समिति ओलंपिक खेलों, पैरालम्पिक खेलों, एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों जैसे विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों में एक खिलाड़ी के प्रदर्शन का मूल्यांकन करती है। फिर खिलाड़ियों को नामित करके उसकी सूची बनाकर यह समिति आगे की मंजूरी के लिए केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्रालय के मंत्री को अपनी सिफारिशें सौंपती है।

इस प्रकार हर साल नामित खिलाड़ीयों को यह सर्वोच्च खेल पुरस्कार दिया जाता है। लेकिन कई बार संयुक्त रूप से 2 खिलाड़ियों को भी यह खेल रत्न दिया जाता है। कुछ वर्ष ऐसे भी है,जब यह अवार्ड किसी भी खिलाड़ी को नहीं दिया गया है।


Rajiv Gandhi Khel Ratna Award से सम्मानित होने पर खिलाड़ी को पुरस्कार में एक पदक, एक प्रमाण पत्र और 7.5 लाख रूपये का नकद पुरस्कार दिया जाता है। सबसे पहले सन 1991-92 के लिये शतरंज ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद को यह पुरस्कार दिया गया था।


राजीव गांधी खेल रत्ना अवार्ड किस मंत्रालय द्वारा दिया जाता है ?


यह भारत सरकार के  Ministry of Youth Affairs and Sports मंत्रालय द्वारा हर साल दिया जाता है।

Rajiv Gandhi Khel Ratna Award के लिये खिलाड़ियों को नामित कौन करता है ?


एक बारह-सदस्यीय समिति गठित की जाती है,जो खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर उनका नाम चयनित करके इस खेल अवार्ड के लिये नामित करती है ?

यह सर्वोच्च खेल पुरस्कार अवार्ड कब शुरू किया गया ?


सन 1991-1992 में यह खेल पुरस्कार सबसे पहले किसी खिलाड़ी को दिया गया।

राजीव खेल रत्ना अवार्ड सबसे पहले किस खिलाड़ी को मिला था ?


सन 1991-92 के लिये शतरंज ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद इस खेल पुरस्कार को प्राप्त करने वाले पहले खिलाड़ी बने थे।

सबसे कम उम्र में राजीव गांधी खेल रत्ना अवार्ड जीतने वाले खिलाड़ी का क्या नाम है ?


सन 2001 में, निशानेबाज अभिनव बिंद्रा, जो 18 वर्ष की आयु के थे,वह इस पुरस्कार को प्राप्त करने वाले सबसे कम उम्र के प्राप्त करता है।

Rajiv Gandhi Khel Ratna Award प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों की सूची,राजीव गांधी खेल रत्ना अवार्ड कब,किसको व किस खेल के लिये मिला सारणी


नीचे सारणी के रूप में आप देख सकते है की किस वर्ष,किस खिलाड़ी को,किस खेल में शानदार उपलब्धि प्राप्त करने पर भारत के सर्वोच्च खेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

वर्ष
खिलाड़ी का नाम
खेल
1991–1992
विश्वनाथन आनंद
शतरंज
1992–1993
गीत सेठी
बिलियर्ड्स
1993–1994
होमी मोतीवाला
नौकायन ( टीम इवैंट )
1993–1994
पुष्पेंद्र कुमार गर्ग
नौकायन ( टीम इवैंट )
1994–1995
कर्नम मलेसवरी
भारोत्तोलन
1995–1996
Nameirakpam Kunjarani
भारोत्तोलन
1996–1997
लिएंडर पेस
टेनिस
1997–1998
सचिन तेंडुलकर
क्रिकेट
1998–1999
Jyotirmoyee Sikdar
एथलेटिक्स
1999–2000
धनराज पिल्ले
हॉकी (पुरुष)
2000–2001
पुल्लेला गोपीचन्द
बैडमिंटन
2001
अभिनव बिंद्रा
निशानेबाजी
2002
K. M. Beenamol
एथलेटिक्स
2002
अंजलि भागवत
निशानेबाजी
2003
Anju Bobby George
एथलेटिक्स
2004
राज्यवर्धन सिंह राठौर
निशानेबाजी
2005
पंकज आडवाणी
बिलियर्ड्स और स्नूकर
2006
मानवजीत सिंह संधू
निशानेबाजी
2007
महेंद्र सिंह धोनी
क्रिकेट
2008
No Award

2009
मेरी कॉम
बॉक्सिंग ( महिला )
2009
विजेंदर सिंह
बॉक्सिंग (पुरुष)
2009
सुशील कुमार
कुश्ती
2010
साइना नेहवाल
बैडमिंटन
2011
गगन नारंग
निशानेबाजी
2012
विजय कुमार
निशानेबाजी
2012
योगेश्वर दत्त
कुश्ती
2013
रोंजन सोढ़ी
निशानेबाजी
2014
No Award

2015
सानिया मिर्ज़ा
टैनिस
2016
पी.वी सिंधु
बैडमिंटन
2016
दीपा करमाकर
जिमनास्टिक्स
2016
जीतू राय
निशानेबाजी
2016
साक्षी मलिक
कुश्ती
2017
देवेंद्र झाझरिया
पैरालंपिक एथलेटिक्स
2017
सरदार सिंह
हॉकी (पुरुष)
2018
Saikhom मीराबाई चानू
भारोत्तोलन
2018
विराट कोहली
क्रिकेट
2019
दीपा मलिक
पैरालंपिक
2019
बजरंग पुनिया
फ्रीस्टाइल कुश्ती


यदि "Rajiv Gandhi Khel Ratna Award" टॉपिक पर यह पोस्ट आपको अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करे। इस पोस्ट से संबंधित अपनी राय आप कमेंट बॉक्स में लिखे।

🙏केवल पढ़ कर मत जाये, जानकारी अच्छी लगी है तो हमारा Facebook Page Follow करे🙏

Share This Post :-


No comments:

Post a Comment

आपको पोस्ट कैसी लगी कमेंट बॉक्स में ज़रूर लिखे,यदि आपका कोई सवाल है तो कमेंट करे व उत्तर पाये ।