Top 10 दुनिया की सबसे महंगी Bicycle,कीमत 17 लाख से शुरू

आज की यह ब्लॉग पोस्ट Bicycle Lovers के लिये है। इस पोस्ट में हम आपको दुनिया की 10 सबसे महंगी Bicycle की जानकारी देने वाले है। इस कारण यदि आप भी जानना चाहते है की दुनिया की सबसे महंगी Bicycles के बारे में तो इस पोस्ट को पूरा जरूर पढे।

कुछ लोग सोचते है की कार और मोटरसाइकल की कीमत ही अधिक होती है। लेकिन Bicycle भी बहुत महंगी होती है। इनकी कीमत जानकार आप हैरान हो जायेंगे और सोचने लगेंगे की आखिर इतनी महंगी Bicycle को कंपनी ने क्यों बनाया होगा।


तो आइये Top 10 Most Expensive Bicycle in World के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करते है।

duniya-ki-sabse-mehngi-bicycle


टॉप 10 दुनिया की सबसे महंगी Bicycle - Top 10 Most Expensive Bicycle in World


दुनिया में Bicycle निर्मित करने वाली बहुत सी कंपनी है। लेकिन महंगी बाइसाइकल बनाने वाली कंपनी के रूप में केवल कुछ ही है। सबसे महंगी बाइसाइकल की सूची कुछ इस प्रकार है -

1 - 24K GOLD EXTREME MOUNTAIN BIKE 


24K-GOLD-EXTREME-MOUNTAIN-bicycle

Hugh Power नाम की कंपनी ने दुनिया की सबसे महंगी बाइसाइकल बनाई है। 24K GOLD EXTREME MOUNTAIN BIKE नाम की इस Bicycle की कीमत $1 MILLION ( लगभग 7 करोड़ रूपये ) है। इस Bicycle की बॉडी फ्रेम को पूरी तरह से सोने ( Gold ) से बनाया गया है।

इस Bicycle में कुछ जगह पर हीरे भी लगाये गये है। इस Cycle का वजन लगभग 24 किलोग्राम है।

2 - TREK MADONE BUTTERFLY 


TREK-MADONE-BUTTERFLY

Damien Hirst के द्वारा इस Bicycle को बनाया गया है। यह भी दुनिया की एक सबसे महंगी Bicycle में से एक है। इसकी कीमत $500,000 ( 3.5 करोड़ रूपये ) है। इसका वजन मात्र 8 किलोग्राम ही है। इस Bicycle की बॉडी पूरी तरह से Carbon Fiber से बनाई गयी है। जिसके कारण इसका वजन बहुत ही ज्यादा कम है।


3 - 24K GOLD MEN’S RACING BIKE


24K-GOLD-MEN’S-RACING-BIKE

इस Bicycle की कीमत $393,000 ( 2 करोड़ 75 लाख रूपये ) है। इसकी बॉडी सोने और एल्युमिनियम धातु का इस्तेमाल करके बनाई गयी है। इस Bicycle का वजन केवल 9.5 किलोग्राम ही है। इसे "Goldgenie" ने बनाया है। इसकी Seat को भी 24 गोल्ड से ढका गया है।

4 - TREK YOSHITOMO NARA SPEED CONCEPT


TREK-YOSHITOMO-NARA-SPEED-CONCEPT

TREK YOSHITOMO NARA SPEED CONCEPT Bicycle भी दुनिया की Most Expensive Bicycle में से एक है। इसकी कीमत $200,000 ( लगभग 1 करोड़ 40 लाख रूपये ) है। इस बाइसाइकल की बॉडी पूरी तरह से Carbon Fiber से बनाई गयी है। इसे Yoshimoto Nara ने बनाया है।

5 - KAWS – TREK MADONE  


KAWS-TREK-MADONE

यह Bicycle Trek Bikes नाम की साइकल निर्माता कंपनी ने बनाई है। इसकी कीमत $160,000 ( 1 करोड़ 12 लाख रूपये ) है। इस Bicycle का वजन भी केवल 9 किलोग्राम ही है। इसका फ्रेम भी पूरी तरह से कार्बन फाइबर का ही बना है।

6 - AURUMANIA GOLD BIKE CRYSTAL EDITION


AURUMANIA-GOLD-BIKE-CRYSTAL-EDITION

इस Bicycle को बनाने में Gold और Diamond का भी इस्तेमाल किया गया है। इसको Auramania नाम की कंपनी ने बनाया है। इसकी कीमत $114,000 ( लगभग 80 लाख रूपये ) है। सन 2008 से यह मार्केट में उपलब्ध है।

7 - TREK MADONE 7 – DIAMOND – $75,000


TREK-MADONE-7-DIAMOND

Bicycle Industry में Trek Madone का नाम काफी प्रसिद्ध है। इसकी Madone 7 मॉडल की Bicycle की कीमत $75,000 ( लगभग 52 लाख रूपये ) है। इस बाइक को निर्मित करने में कार्बन फ़ाइबर,गोल्ड,diamonds आदि का इस्तेमाल किया गया है। यह भी दुनिया की सबसे महंगी Bicycle में से एक है। इसका वजन 8.5 किलोग्राम है। सन 2005 में यह पहली बार पेश की गयी थी।

8 - CHROME HEARTS X CERVELO MOUNTAIN BIKE 


CHROME-HEARTS-X-CERVELO-MOUNTAIN-BIKE


CHROME HEARTS X CERVELO MOUNTAIN BIKE Bicycle की कीमत $60,000 ( लगभग 42 लाख रूपये ) है। इसकी बॉडी कार्बन फाइबर से बनाई गयी है और इसमें बीच-बीच में Diamonds भी लगाये गये है। इस Bicycle का वजन 10.5 किलोग्राम है। यह सबसे पहले 2010 में पेश की गयी थी।

9 - ASTON MARTIN LIMITED EDITION ONE-77 FACTOR CYCLE 


ASTON-MARTIN-LIMITED-EDITION-ONE-77FACTOR-CYCLE

इस Expensive Bicycle की कीमत $39,000 ( लगभग 27 लाख रूपये ) है। इसका बॉडी फ्रेम भी कार्बन फाइबर से बनाया गया है। इसका वजन केवल 9.5 किलोग्राम ही है। सन 2011 में इसे Bicycle Market में पेश किया गया था।

10 - LAMBORGHINI X CERVELO P5X LAMBORGHINI EDITION BIKE


LAMBORGHINI-X-CERVELO-P5X-LAMBORGHINI-EDITION-Bicycle

LAMBORGHINI कंपनी का नाम तो आपने महंगी कारों के लिये सुना होगा। लेकिन इस कंपनी ने Cervelo के साथ मिलकर अपनी सबसे महंगी Bicycle भी पेश की है। इस साइकल की कीमत $20,000 ( लगभग 17 लाख रूपये ) तक है। केवल ऐसी 25 Bicycle को ही कंपनी ने निर्मित करने का फैसला लिया है।

इसका बॉडी फ्रेम भी Carbon Fiber से बनाया गया है। इस कारण यह Bicycle बहुत ही ज्यादा हल्की है और इसका वजन केवल 8 किलोग्राम ही है। इसे सन 2018 में पेश किया गया था।

यदि आपके आस-पास कोई ऐसा Bicycle Lover है जो सबसे महंगी Bicycle के बारे में पढ़ने का इच्छुक है तो आप इस आर्टिक्ल को उसके साथ शेयर जरूर करे। जिससे उसको भी कुछ नयी जानकारी प्राप्त हो सके।

🙏केवल पढ़ कर मत जाये, जानकारी अच्छी लगी है तो हमारा Facebook Page Follow करे🙏

Share This Post :-


1 comment:

आपको पोस्ट कैसी लगी कमेंट बॉक्स में ज़रूर लिखे,यदि आपका कोई सवाल है तो कमेंट करे व उत्तर पाये ।