यादविन्द्र सिंह द्वारा संचालित अमोजीत हिन्दी ब्लॉग में आपका स्वागत है। चूंकि इस विडियो का टॉपिक "पूर्ण विभाजक / पूर्ण भाजक" है तो आइये सीधा टॉपिक के बारे में बात करते है।
पूर्ण विभाजक या पूर्ण भाजक क्या होता है ? पूर्ण विभाजक संख्याएँ किसे कहते है ? What are Full Divisors Numbers in Mathematics ?
पूर्ण भाजक या पूर्ण विभाजक संख्याओं को इंग्लिश में Full Divisors कहा जाता है। जो संख्याएँ किसी संख्या को पूरी तरह से विभाजित कर देती है अर्थात जिन संख्याओं का किसी संख्या में पूरा-पूरा भाग चला जाता है, वह संख्याएँ उस संख्या की पूर्ण विभाजक संख्याएँ कहलाती है।
जैसे संख्या 24 में संख्या 1, 2, 3, 4, 6, 8, 12 और 24 का पूरा-पूरा भाग जाता है अर्थात इन सभी संख्याओं का 24 में भाग देने पर कुछ भी शेषफल नहीं बचता है तो इस कारण यह सभी संख्याएँ 24 की पूर्ण विभाजक संख्याएँ कहलाती है।
जबकि संख्या 5, 7, 9, 10, 11, 13, 14, 15, 16, 17, 18 आदि का 24 में भाग तो जाता है लेकिन पूरा-पूरा भाग नहीं जाता है तो इस कारण यह सभी संख्याएँ 24 की भाजक संख्याएँ तो कहलाती है लेकिन पूर्ण विभाजक संख्याएँ नहीं कहलाती है।
पूर्ण विभाजक संख्याएँ क्या होती है, पूर्ण विभाजक संख्याएँ किसे कहते है, पूर्ण विभाजक संख्याएँ ज्ञात कैसे करे, इस टॉपिक को विडियो के माध्यम से समझने के लिए आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करे :- https://youtu.be/UyUVLVyYMLQ?feature=shared
हम आशा करते है कि इस ब्लॉग पोस्ट व विडियो के माध्यम से आप पूर्ण विभाजक संख्याओं के बारे में अच्छे से समझ गये होंगे। हमारा यह प्रयास आपको कैसे लगा, कमेंट में जरूर बताये।
No comments:
Post a Comment
आपको पोस्ट कैसी लगी कमेंट बॉक्स में ज़रूर लिखे,यदि आपका कोई सवाल है तो कमेंट करे व उत्तर पाये ।