गुणज क्या होता है, गुणज किसे कहते है ? What are Multiples in Mathematics ?

यादविन्द्र सिंह द्वारा संचालित अमोजीत हिन्दी ब्लॉग में आपका स्वागत है। चूंकि इस पोस्ट का टॉपिक "गुणज" है तो आइये सीधा टॉपिक के बारे में बात करते है। 

गुणज को इंग्लिश में Multiple (मल्टिपल) कहा जाता है। आइये इसे समझने का प्रयास करते है। 

गुणज क्या होता है ? गुणज किसे कहते है ? What are Multiples in Mathematics ?

जब आप किसी संख्या को किसी दूसरी संख्या से गुणा करते है तो दोनों संख्याओं को गुणा करने पर प्राप्त परिणाम उन दोनों संख्याओं का गुणज कहलाता है। जैसे :-

5×3 = 15 (संख्या 5 और संख्या 3 का गुणा करने पर प्राप्त परिणाम 15 दोनों का ही गुणज है, 15 संख्या 5 का भी गुणज है और संख्या 3 का भी।)

किसी भी संख्या के गुणज निकालने के लिए आप उसे किसी भी दूसरी संख्या से गुणा कर सकते है, जैसे :- 5 के गुणज प्राप्त करने के लिए आप 5 को किसी भी अन्य संख्याओं से गुणा कर सकते है। 

5×1 = 5

5×2 = 10

5×3 = 15

5×4 = 20

5 के गुणज = 5, 10, 15, 20, 25 आदि। 

इस प्रकार आप किसी भी संख्या के गुणज ज्ञात कर सकते है। किसी भी संख्या के गुणज अपरिमित होते है अर्थात किसी संख्या के गुणज कितने होंगे इसका हम अनुमान नहीं लगा सकते है। किसी संख्या के गुणज कितने होंगे इसकी संख्या निर्धारित नहीं है। आप किसी संख्या को जितनी बड़ी संख्याओं से गुना करेंगे आपको उतने ही बड़े गुणज प्राप्त होते जायेंगे। 

गुणज क्या होते है, गुणज किसे कहते है, किसी दी गयी संख्या के गुणज कैसे ज्ञात करे, इस टॉपिक को विडियो के माध्यम से समझने के लिए आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करे :- https://youtu.be/xUxBBsaV0wI?feature=shared

हम उम्मीद करते है कि इस विडियो के माध्यम से आप गुणज क्या होते है, गुणज किसे कहते है, किसी दी गयी संख्या के गुणज कैसे ज्ञात करे टॉपिक को अच्छे से समझ चुके होंगे। हमारा यह प्रयास आपको कैसे लगा, कमेंट में जरूर बताये। 

🙏केवल पढ़ कर मत जाये, जानकारी अच्छी लगी है तो हमारा Facebook Page Follow करे🙏

Share This Post :-


No comments:

Post a Comment

आपको पोस्ट कैसी लगी कमेंट बॉक्स में ज़रूर लिखे,यदि आपका कोई सवाल है तो कमेंट करे व उत्तर पाये ।