Microphone, Headphone के Jacks और Plug Connectors की पूरी जानकारी हिन्दी में

Types, Size, Name And  Anatomy Of Audio / Headphone / Microphone Cables's  Jacks and Plug Connectors

आपको किसी भी प्रकार का Headphone, Microphone, Audio Interface, Audio Mixer, Amplifier  खरीदने से पहले Audio Jacks और Audio Jack Plugs / Connectors की जानकारी जरूर होनी चाहिए। इस ब्लॉग पोस्ट में हम विभिन्न प्रकार के ऑडिओ जैक और ऑडिओ प्लग कनेक्टर की विस्तारपूर्वक जानकारी दे रहे हैं। 

इस ब्लॉग पोस्ट में निम्न प्रकार के Audio Jacks और Connectors Plugs के बारे में बताया गया हैं। 

  • Audio Jack और Audio Plug Connector क्या होता हैं ? 
  • ऑडियो जैक और ऑडियो जैक प्लग कनैक्टर में क्या अंतर होता हैं ? 
  • Audio Jack Plug कितने Types के होते हैं ?
  • TS Audio Plug Connector क्या होता हैं ?
  • TRS Audio Plug Connector क्या होता हैं ?
  • TRRS Audio Plug Connector क्या होता हैं ?
  • XLR Jacks  और Connectors क्या होता हैं ?

microphone-headphone-jacks-and-plugs-connectors-information-in-hindi

Audio Jack और Audio Plug / Connectors  क्या होता हैं ? ( Microphone, Headphone's Jacks And Plug Connectors Information in Hindi )

एक Audio Jack आम तौर पर एक कनेक्शन का फ़िक्स्ड हिस्सा होता है। यह विभिन्न प्रकार के ऑडियो उपकरणो या केबल में लगा होता है। ऑडियो जैक आमतौर पर एक Female Socket होता हैं। किसी ऑडियो केबल के अंत में लगे हुए Male Connector को Audio Plug कहते हैं। इस प्लग को Audio Connector / Audio Plug या फिर Audio Jack Plug कहते हैं। 

audio-jack-and-audio-connector-plug

किसी Audio Recording Device या Cable में जिस साइज़ का Audio Jack लगा होता है, उसमें उसी साइज़ का Audio Plug / Audio Connector लगता हैं। मान लीजिये किसी ऑडियो मिक्सर में एक 6.5Mm Audio Jack दिया गया हैं तो उस जैक में 6.5Mm वाला Audio Connector ही लगेगा। 

उदाहरण के लिए जैसे हमारे स्मार्टफोन में 3.5Mm Audio Jack होता है और उसमें हम 3.5Mm Plug / Connector वाले Earphone या Headphone का इस्तेमाल करते हैं। 

Audio Jack और Audio Connector का Size कितने प्रकार का होता हैं ? ( Different Sizes Of Audio Jacks/Plugs/Connectors )

जिस साइज के ऑडियो जैक होते हैं, ठीक उतने ही साइज के ऑडियो कनैक्टर / ऑडियो प्लग होते हैं। Audio Plugs / Connectors के साइज निम्न प्रकार के होते हैं :- 

  • 6.35Mm / 6.5Mm Jack/Plug/Connector
  • 4.4Mm Jack/Plug/Connector
  • 3.5Mm Jack/Plug/Connector
  • 2.5Mm Jack/Plug/Connector
  • XLR 3 Pin Male Connector 
  • XLR 3 Pin Female Connector 

Anatomy Of Audio Jack Plug / Connector ( ऑडियो जैक प्लग की सरंचना )

ऑडियो जैक कनैक्टर / प्लग का साइज कोई भी हो, सभी प्रकार के ऑडियो प्लग कनैक्टर में  कंडक्टर होते हैं। कंडक्टर प्लग के संपर्क बिंदु हैं जो Audio Jack के साथ जुड़कर सर्किट को बंद करते हैं। एक Audio Plug में कम से कम 2 कंडक्टर होते हैं और आमतौर पर 5 भी हो सकते हैं। 

यदि किसी Audio Plug / Connector में 3 कंडक्टर हैं, तो इसे 3 Conductor Plug या 3 Pole Plug कहते हैं। किसी ऑडियो जैक प्लग में कितने कंडक्टर हैं इसका पता लगाना बहुत आसान हैं। आप किसी ऑडियो जैक प्लग/कनैक्टर में देखे की उसमें कितने Insulating Band हैं और वह Insulating Band उस प्लग को कितने भागों में बाँट रहे हैं। 

3-pole-audio-jack-plug-connector

आप ऊपर फोटो में देख सकते है कि इस Audio Jack Plug में काले रंग के 2  Insulating Band है  जो इस कनैक्टर को 3 हिस्सों में बाँट रहे हैं। कनैक्टर 3 हिस्सों में बंटा हुआ हैं इसका मतलब है कि यह कनैक्टर 3 Conductor Plug या 3 Pole Plug वाला हैं। 

हर एक कंडक्टर का एक विशेष नाम होता हैं जैसे : -

  • Tip (T)
  • Ring (R)
  • Sleeve (S)

TS Jack Plug Connector 

2-pole-2-conductor-TS-audio-jack-connector

आप ऊपर फोटो में देख सकते है कि एक 2 Pole Audio Jack Connector हैं इसमें पहले कंडक्टर को Tip कहते है और दूसरे कंडक्टर को Sleeve कहते हैं। चूंकि इस Connector में एक Tip और एक Sleeve हैं इस कारण इसे TS Audio Jack Plug / Connector भी कहते हैं। 

TRS Jack Plug Connector

3-pole-3-conductor-TRS-audio-plug-connector

अब आप ऊपर इस दूसरी फोटो को देखे इसमें एक 3 Pole Audio Jack Connector हैं। इसमें पहले कंडक्टर को Tip, दूसरे कंडक्टर को Ring और तीसरे कंडक्टर को Sleeve कहते हैं। चूंकि इस कनैक्टर में एक Tip, एक Ring और एक Sleeve हैं इस कारण इसे TRS Audio Jack Plug / Connector भी कहते हैं। 

TRRS Jack Plug Connector

4-conductor-4 pole-TRRS-audio-jack-plug-connector

अब आप ऊपर इस तीसरी फोटो को देखे इसमें एक 4 Pole Audio Jack Connector हैं। इसमें पहले कंडक्टर को Tip, दूसरे कंडक्टर को Ring, तीसरे कंडक्टर को भी Ring और चौथे कंडक्टर को Sleeve कहते हैं। चूंकि इस ऑडियो प्लग कनैक्टर में एक Tip, दो Ring और एक Sleeve हैं इस कारण इसे TRRS Audio Jack Plug Connector कहते हैं। 

इस प्रकार किसी ऑडियो प्लग कनैक्टर में कंडक्टर की संख्या कितनी हैं इसके आधार पर इनका नामकरण निम्न प्रकार से किया जाता हैं। 

  • 2 Conductor, 2 Pole, TS
  • 3 Conductor, 3 Pole, TRS
  • 4 Conductor, 4 Pole, TRRS
  • 5 Conductor, 5 Pole, TRRRS

XLR Connector में Tip, Ring और Sleeve की जगह Pin होती है जो कन्डक्टर की तरह ही करती हैं। आप Xlr 3 Pin Male और XLR 3 Pin Female कनेक्टर ऊपर फोटो में देख सकते हैं, इसमें 3 Pins हैं। 

  • 3.5Mm Connector को Mini और  ⅛ Inch ( One Eighth Inch Connector ) भी कहते हैं। 
  • 6.5Mm Connector को  ¼ Inch ( One Quarter Inch Connector ) भी कहते हैं।

हम उम्मीद करते है कि, आपको Audio Jacks और Connectors के बारे में यह जानकारी पसंद आयी होगी। Microphone, Headphone, Audio Interface के Reviews, Audio Recording और Music Production से जुड़े ज्ञानवर्धक जानकारी युक्त लेख पढ़ने के लिए इस हिन्दी ब्लॉग को प्रतिदिन पढे।

🙏केवल पढ़ कर मत जाये, जानकारी अच्छी लगी है तो हमारा Facebook Page Follow करे🙏

Share This Post :-


No comments:

Post a Comment

आपको पोस्ट कैसी लगी कमेंट बॉक्स में ज़रूर लिखे,यदि आपका कोई सवाल है तो कमेंट करे व उत्तर पाये ।