ओट्स क्या है ? Oats खाने के फायदे और नुकसान

इस पोस्ट में हम आपको Oats के बारे में पूरी जानकारी देने वाले है। इस पोस्ट में "ओट्स क्या होते है,ओट्स खाने के क्या फायदे और नुकसान है ?" टॉपिक पर पूरी जानकारी शेयर की गई है। आजकल स्वास्थ्य के प्रति रुचि रखने वाले अधिकतर लोग Oatmeal का सेवन करते है और दूसरों को भी Oats का सेवन करने की सलाह देते है। 

तो आखिर Oats में ऐसे कौन से पोषक तत्व होते है जिसके कारण अधिकतर लोग ओट्स खाना पसंद करते है। इन सभी सवालों के जबाव जानने के लिये आप यह पोस्ट पूरी जरूर पढे। 

oats-in-hindi-oats-khane-ke-fayde

ओट्स क्या है ? What is Oats in Hindi 

Oats एक साबुत अनाज है जो मुख्य रूप से उत्तरी अमेरिका और यूरोप में उगाया जाता है। इसका वैज्ञानिक नाम 'Avena sativa' है। Oats को हिन्दी में 'जई' भी कहते है। जिस प्रकार गेहूँ का उपयोग अनाज के रूप में किया जाता था है ठीक उसी प्रकार ओट्स का इस्तेमाल भी अनाज के रूप में किया जाता है। 

भारत में जई की जातियाँ मुख्यत: ऐवना सटाइवा (Avena sativa) तथा ऐवना स्टेरिलिस (A. sterilis) है। यह भारत के उत्तरी भागों में उत्पन्न होती हैं। ओट्स स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते है,इनमें बीटा ग्लूकन, विटामिन,खनिज और एंटीऑक्सिडेंट उच्च मात्रा में पाये जाते है। इसके अलावा यह फाइबर का एक बहुत अच्छा स्रोत हैं। 

ओट्स के पौधे का चित्र :-

Avena_sativa_Oats_Plant


साबुत ओट्स अनाज का चित्र :-

Avena_sativa_whole-oats


ओट्स के पोषण तथ्य - Nutrition facts of Oats in Hindi 

100 ग्राम Oats के पोषण तथ्य :

  • कैलोरी: 389
  • पानी: 8%
  • प्रोटीन: 16.9 ग्राम
  • कार्ब्स: 66.3 ग्राम
  • चीनी: 0 ग्राम
  • फाइबर: 10.6 ग्राम
  • वसा: 6.9 ग्राम

Oats में पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाये जाते है। लगभग 100 ग्राम ओट्स में 15 ग्राम प्रोटीन,60 ग्राम कार्ब्स और 11 ग्राम फाइबर होता है। इसमें Avenanthramides ( एंथ्रानिलिक एसिड एमाइड्स ) नाम का एक विशेष एंटीऑक्सिडेंट समूह पाया जाता है जो हृदय रोग से बचाता है।

ओट्स में कार्ब्स ज्यादातर स्टार्च और फाइबर के रूप में होते हैं। इसमें अधिकांश अन्य अनाज की तुलना में अधिक प्रोटीन और वसा युक्त होता है। 

ओट्स खाने के फायदे - Health Benefits of Oats

ओट्स का सेवन करना स्वास्थ्य के लिये बहुत फायदेमंद है। इसका सेवन करने के निम्न फायदे है :

Oats बीटा ग्लूकन का एक अच्छा स्रोत हैं। बीटा ग्लूकन एक घुलनशील फाइबर होता है जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर में सुधार लाता है और हृदय स्वास्थ्य को बढ़ाता है। इस कारण ओट्स का सेवन करने से हृदय स्वस्थ रहता है। 

ओट्स का सेवन करने से टाइप 2 डायबिटीज होने की संभावना बहुत हद तक कम हो जाती है। टाइप 2 डायबिटीज बीमारी ब्लड शुगर के बढ़ने के कारण होती है। चूंकि ओट्स ब्लड शुगर को कम करने में फायदेमंद साबित होता है इस कारण यह टाइप 2 डायबिटीज होने से बचाता है। 

ओट्स का सेवन करने से पेट भरा हुआ महसूस होता है,इस कारण यह आपको ज्यादा खाना खाने से रोकेगा। इस कारण यह वजन को कम करने के लिये फायदेमंद है। यदि आप भी अपना वजन कम करना चाहते है तो ओट्स का इस्तेमाल जरूर करे क्योंकि इसका इस्तेमाल करने से आपके शरीर में ऊर्जा बनी रहेगी और अतिरिक्त भूख भी नहीं लगेगी। इसी कारण Oats को Weight Loss Diet में शामिल किया जाता है। 

इसके अलावा, जई कैलोरी में कम और फाइबर और अन्य स्वस्थ पोषक तत्वों में उच्च होते हैं, जिससे उन्हें एक प्रभावी वजन घटाने के आहार के लिए एक उत्कृष्ट अतिरिक्त होता है।

Oats खाने के नुकसान 

वैसे देखा जाये तो ओट्स का सेवन करना स्वास्थ्य पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं डालता है। लेकिन कुछ लोगों को Avenin से एलर्जि होती है। चूंकि ओट्स में Avenin Protein पाया जाता है। 

इस कारण खासकर वे लोग जिन्हे Avenin से एलर्जि है उनको अपने आहार में Oats Meals को शामिल नहीं करना चाहिए। यदि ऐसे व्यक्ति ओट्स का सेवन करेंगे तो उन्हें उल्टी,दस्त की समस्या हो सकती है। 

Oats का सेवन कैसे करते है ?

ओट्स का सेवन कैसे करना है,यह व्यक्ति विशेष पर निर्भर करता है। आप जैसे चाहे इसका सेवन कर सकते है। वैसे आमतौर पर ओट्स का दलिया बनाकर सेवन किया जाता है। 

आपको बाजार में Whole Oats,क्रश किए हुए ओट्स,ओट्स का पाउडर,भुना हुआ Oats आदि रूप में मिल जायेगा। भुने हुये ओट्स में केवल दूध डालकर इसका दलिया बनाया जा सकता है। 

आखिरी शब्द :

Oats का सेवन करना स्वास्थ्य के लिये उत्तम है। यह ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल को कम करने के साथ - साथ हृदय को स्वस्थ रखने में मददगार साबित होता है। जो व्यक्ति अपना वजन कम करना चाहते है उनके लिये भी ओट्स बहुत अच्छा आहार है। 

आप चाहे तो "Oats in hindi" टॉपिक पर आधारित इस पोस्ट को सोश्ल मीडिया पर शेयर कर सकते है। किसी भी प्रकार का सवाल पूछने के लिये कमेंट जरूर करे। 

🙏केवल पढ़ कर मत जाये, जानकारी अच्छी लगी है तो हमारा Facebook Page Follow करे🙏

Share This Post :-


No comments:

Post a Comment

आपको पोस्ट कैसी लगी कमेंट बॉक्स में ज़रूर लिखे,यदि आपका कोई सवाल है तो कमेंट करे व उत्तर पाये ।