करोड़ को मिलियन में कैसे बदले [ Convert Crore into Million ]

आज की इस पोस्ट में हम आपको बताने वाले है कि,करोड़ को मिलियन में कैसे बदलते है ? [ Convert Crore into Million ]। अक्सर कुछ लोग करोड़ को मिलियन में बदलने में परेशानी महसूस करते है। लेकिन आज की इस पोस्ट में आपको इस समस्या का समाधान मिलने वाला है।

पिछली पोस्ट में हमने आपको बताया है की,मिलियन को लाख में कैसे बदलते है या लाख को मिलियन में कैसे बदले। सबसे पहले आप उस पोस्ट को भी जरूर पढे। क्योकि इससे आपको एक संख्या प्रणाली को दूसरी संख्या प्रणाली में बदलने में कोई खास दिक्कत नहीं होगी। तो आइये आज की इस पोस्ट को शुरू करते है।

crore-ko-million-mei-kaise-badle-convert-crore-into-million


करोड़ को मिलियन में कैसे बदले ? [ Convert Crore Into Million ]


जैसा की आप जानते है -

1 मिलियन में 10 लाख होते है।
100 लाख 1 करोड़ के बराबर होता है।
आप यह भी कह सकते हैं की एक करोड़ में 100 लाख होते है।

अब यदि 1 करोड़ को मिलियन में बदलना चाहते है तो आप कुछ इस प्रकार बदल सकते है।

1 करोड़ = 100 लाख
चूँकि 1 मिलियन = 10 लाख तो इसलिए
100 लाख = 10 मिलियन इस कारण
1 Crore = 10 Million

इस कारण 1 करोड़ में 10 मिलियन होते है। 

अब इसे हम एक और उदाहरण के द्वारा समझते है।

2 करोड़ में कितने मिलियन होते है ?


स्टेप 1 - सबसे पहले करोड़ को लाख में बदले।

जैसे 1 करोड़ = 100 लाख
2 करोड़ = 200 लाख
चूँकि
1 Million = 10 Lakh
200 लाख = 20 Million

20 Million = 2 करोड़ ( चूँकि 1 करोड़ में 10 Million होते है )।

इस कारण 2 Crore में 20 Million होते है।

मिलियन डॉलर को करोड़ रूपये में कैसे बदले ? [ Convert Million Dollars into Crore Rupees ] 


सबसे पहले मान लीजिये की - 1 $ = 70 रूपये। ( नोट - डॉलर की कीमत में दिन रात कुछ उतार-चढ़ाव होते रहते है। लेकिन हम आपको समझाने के लिए 1 डॉलर को 70 रूपये मान रहे है। )

3 Million $ को करोड़ रूपये में कैसे बदले ? [ Convert 3 Million $ Into Crore Rupees )


स्टेप 1 - सबसे पहले मिलियन को लाख में बदले।
चूँकि 1 Million = 10 लाख
इस कारण -
3 Million = 30 लाख
3 Million $ = 30 Lakh Dollar

इसका मतलब है की 3 Million Dollar को 30 Lakh Dollar भी कह सकते है।

स्टेप 2- अब आपको 30 Lakh $ को अंको में लिखें।
30 Lakh Dollar = 30,00000 Dollar

अब हम डॉलर करेंसी को इंडियन रूपये में बदलते है।

30,00000 Dollar को भारतीय रूपये में बदलने के लिए -

1 डॉलर = 70 रूपये
अब आपको 30,00000 को 70 से गुना करना है।
30,00000 × 70 = 21,0000000 रूपये ( 21 करोड़ रूपये )।

इस प्रकार आप आसानी से मिलियन डॉलर को करोड़ रूपये में बदल सकते है।

"अमोजीत - हिन्दी ब्लॉग" के पाठको यदि आपको "करोड़ को मिलियन में कैसे बदले [ Crore into Million ]" टॉपिक पर यह पोस्ट अच्छी लगी है तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर जरूर करे। इस पोस्ट से संबंधित राय आप कमेंट बॉक्स में जरूर लिखे।

🙏केवल पढ़ कर मत जाये, जानकारी अच्छी लगी है तो हमारा Facebook Page Follow करे🙏

Share This Post :-


No comments:

Post a Comment

आपको पोस्ट कैसी लगी कमेंट बॉक्स में ज़रूर लिखे,यदि आपका कोई सवाल है तो कमेंट करे व उत्तर पाये ।