मिलियन को लाख में कैसे बदले [ 1 Million in Lakh ]

आज की इस पोस्ट में हम आपको बताने वाले हैं की,एक मिलियन में कितने लाख होते है [ How Many Lakh in One Million ]। इस पोस्ट में हम आपको यह भी बताने वाले हैं की कैसे आप मिलियन को लाख में बदल सकते है। [ Convert Million in Lakh ]। 


आजकल सोशल मीडिया पर भी किसी Viral Post या Videos के Views Million में होते है। लेकिन भारतीय संख्या प्रणाली और विदेशी संख्या प्रणाली में कुछ अंतर होने के कारण हम यह नहीं जानते है की एक Million में कितने लाख होते है। चूँकि भारतीय संख्या प्रणाली में लाख शब्द होता है लेकिन Million नहीं,इसी कारण हमें Million को लाख में समझने में कुछ परेशानी होती है।

1 million in lakh


एक मिलियन में कितने लाख होते है ? Million को Lakh में कैसे बदले ?


एक Million में 10 लाख होते है। आप इस प्रकार भी कह सकते है कि,10 लाख एक मिलियन के बराबर होता है।

जैसे आपने देखा कि किसी वायरल यूट्यूब विडियो के 10 Million Views है। तो आप इसे आसानी से लाख में बदल सकते है।

जैसे की आप जानते है -
1 मिलियन में 10 लाख होते है।
तो 10 मिलियन में कितने लाख होंगे -
1 Million = 10 Lakh
10 Million = 10×10 = 100 लाख 

इसका मतलब हैं की 10 मिलियन में 100 लाख होता है। 100 लाख एक करोड़ के बराबर होता है। इसी कारण हम कह सकते है कि,10 मिलियन एक करोड़ के बराबर होता है।

अब हम मिलियन को लाख में कैसे बदले इसको एक और उदाहरण के द्वारा समझते है जैसे -


50 Million में कितने लाख होते है ?


50 Million = 50 × 10 = 500 लाख
50 Million 500 लाख के बराबर होती है। या फिर हम यह भी कह सकते हैं कि,50 मिलियन संख्या 5 करोड़ होती है।

मिलियन करेंसी को लाख रुपए में कैसे बदले [ Convert Currency Million To Lakh ] डॉलर को रूपये में कैसे बदले ?


कुछ लोगों को विदेशी मुद्रा को भारतीय मुद्रा में बदलने में काफी परेशानी होती है। लेकिन नीचे बताई जाने वाली जानकारी के आधार पर आप आसानी से Million Currency को Lakh Currency में बदल सकते है।

जैसे 1 Million $ को भारतीय मुद्रा में बदलो [ 1 Million $ in Rupees]

Step 1 - सबसे पहले हम मिलियन को लाख में बदलेंगे।

चूँकि 1 Million = 10 लाख
तो इसलिए
10 Lakh $ = 1 Million $

हम चाहे 10 Lakh $ को 1 Million $ लिखे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। क्योकि हमने केवल मिलियन को लाख में बदला है।

Step 2 - अब हम $ को रूपये में बदलेंगे। क्योकि $ विदेशी मुद्रा है जिसे हम भारतीय रूपये में बदलना चाहते है।

यहाँ हम एक $ ( डॉलर ) को 70 रूपये के बराबर मानकर चलते है। लेकिन ध्यान रखे डॉलर की कीमत में उतार-चढ़ाव होता रहता है। हम यहाँ पर केवल आपको समझाने के लिए 1 $ को 70 रूपये मानकर चल रहे है।

अब हमें 10 Lakh $ या 1 Million $ को भारतीय मुद्रा में बदलना है।

चूँकि 1 $ = 70 रूपये
इस कारण -
10 लाख $ = 10,00000×70 = 7,0000000 रूपये।
इसका मतलब की  1 Million $ Currency 7 करोड़ रुपये भारतीय मुद्रा के बराबर होते है।

इस प्रकार आप ऊपर बताये गए केवल दो स्टेप को फॉलो करके आसानी से Million Currency को भारतीय मुद्रा में बदल सकते है।

आपको "एक मिलियन में कितने लाख होते है [ 1 Million in Lakh ],[ How To Convert Million Into Lakh ]" टॉपिक पर आज की यह पोस्ट कैसे लगी,कमेंट करके जरूर बताये। यदि आपका कोई सवाल है तो आप कमेंट जरूर करे।

🙏केवल पढ़ कर मत जाये, जानकारी अच्छी लगी है तो हमारा Facebook Page Follow करे🙏

Share This Post :-


No comments:

Post a Comment

आपको पोस्ट कैसी लगी कमेंट बॉक्स में ज़रूर लिखे,यदि आपका कोई सवाल है तो कमेंट करे व उत्तर पाये ।