कम्प्युटर के लिए फ्री पीडीएफ़ रीडर सॉफ्टवेयर [ Top 5 ]

Amojeet ब्लॉग की Computer Tips & Tricks से संबन्धित ब्लॉग पोस्ट में आप सभी का बहुत स्वागत है। इस पोस्ट में हम आपको Computer के लिए Best 5 Free PDF Readers Software की जानकारी  देंगे। यदि आपको Ebooks पढ़ना अच्छा लगता है तो यह Softwares आपके बहुत काम में आने वाले है। आप सभी जानते है की ज़्यादातर Ebooks PDF Format में ही Free उपलब्ध होती है। जिनको हम इंटरनेट से Free Download कर सकते है। लेकिन इन Books PDF Files Documents को पढ़ने के लिए हमारे पास एक अच्छा PDF Reader Software होना चाहिए। 


क्योकि यदि आपके Computer System में एक अच्छा PDF Reader Software Installed है तो पीडीएफ़ फ़ाइल को पढ़ना बहुत आसान हो जाता है। क्योकि इनमे आपको सभी Advance फीचर मिलते है जिनकी मदद से आप किसी भी PDF फ़ाइल को बेहतर तरीके से Read कर सकते है । लेकिन इंटरनेट पर ऐसे बहुत से PDF Readers Software है,आपके लिए कोनसा Reader अच्छा रहेगा यह Select करने में आपको परेशानी हो सकती है।

computer-ke-liye-best-5-free-pdf-reader-software-ki-jankari


आपकी इसी परेशानी का हल आपको इस पोस्ट में मिलने वाला है। क्योकि यह पोस्ट आपको एक Complete List प्रदान करेगी जिसमे आपको Top 5 Free PDF Reader Softwares For Computer के बारे में Information मिल जाएगी। इससे आपको अपने लिए एक बेहतर पीडीएफ़ रीडर मिल जाएगा। तो देर किस बात की आइये शुरुवात करते है।


Best 5 Free PDF Reader Softwares For Computer 


आजकल Technology का प्रभाव दिनो - दिन बढ़ रहा है। इस कारण अधिकांश Books,Files,Document सभी PDF Format में ही Digital रूप में हमे प्राप्त हो जाते है,जिससे उनको अपने साथ रखना Easy हो गया है। इस कारण आपको एक अच्छे पीडीएफ़ रीडर सॉफ्टवेयर की ज़रूरत होती है।  दिये गये सभी Softwares अच्छे है। यह Free है इनकी Download Link नीचे दी गयी है। जिसकी मदद से आप इनको अपने Computer System में Install कर सकते है। 

1 - Adobe Acrobat Free PDF Reader DC For Windows PC - यह पूरी दुनिया में बहुत Popular है। Abode System ने अपने सबसे ज़्यादा Popular Adobe Reader Software का एक Free Version Acrobat के रूप में उपलब्ध करवाया है। इसमे आपको PDF Viewer के अलावा बहुत से अच्छे फीचर मिलते है। इसका Size लगभग 115 MB का है। 

abode-acrobat-free-pdf-reader

इस Software की मदद से आप किसी भी PDF File को  different modes में Read कर सकते है। इसके अलावा आप Text Highlighting,  Notes Add करना , Forms को Fill करना , पीडीएफ़ फ़ाइल में Digital Signatures, Stamps Add करना आदि कर सकते है।  इसमे आपको Tabbed View का भी ऑप्शन मिलता है जिसकी मदद से आप एक साथ  कई PDF Files को  Open व Read कर सकते है। इसका Use करने के लिए आपके Computer System मे यह Requirement होनी चाहिए । 

System requirements - Windows OS:-

1.5GHz or faster processor

Windows Server 2008 R2 (32 bit and 64 bit), 2012 (64 bit), or 2012 R2 (64 bit); Windows 7 (32 bit and 64 bit); Windows 8 (32 bit and 64 bit); Windows 10

1GB of RAM

380MB of available hard-disk space
2 - Foxit Free PDF Reader - इसका Size लगभग 67 MB का है। यह Windows 10 व Older Versions को Support करता है। यदि आप एक Excellent Quality व Powerful Features वाले Free PDF Reader की तलाश कर रहे है तो यह आपके लिए बेहतर Software है। यह PDF को Read करने Document Management करने में बहुत काम आता है। 


यदि इसकी तुलना Adobe Acrobat से की जाए तो यह Size में उससे कम है लेकिन Features के मामले में उसके बराबर है। इस कारण Document Reader Softwares में Foxit का नाम बहुत Popular है। इसमे भी आप PDF को Read करना,PDF Document Create करना,Customize करना,Sign Add करना आदि काम कर सकते है। पीडीएफ़ फ़ाइल को पढ़ते वक़्त Zoom in & Out की भी सुविधा इसमे उपलब्ध है ।

foxit-pdf-reader-software



3 -Sumatra Free PDF Reader Software - यदि आप एक Lightweight व Open Source PDF Reader Software चाहते है तो यह Best है। इसका Interface बहुत Simple व Well Design किया गया है। इसका Size मात्र 5 MB का है । इतने कम Size का होने के कारण यह पुराने व कम RAM वाले Computer System में आसानी से चलाया जा सकता है। 
sumatra-pdf-reader-software-for-windows-pc

लेकिन आप यह मत सोचिए की इसमे कम Features मिलेंगे। यह एक Powerful Features Pack Software है। इसमे भी आपको Zoom in & Out,Document Signing करना ,Annotations व Form Filling की सुविधा भी इसमे मिलती है। इसी कारण यह भी एक Popular Software है। Sumatra PDF  Reader PDF के अलावा दूसरे Format के डॉकयुमेंट फ़ाइल Format जैसे की EPUB, MOBI, FB2, CHM, XPS को भी Support करता है। जो इसे बेहतर  Reader बनाती है। 

4 - Expert Pdf Reader - यह भी एक अच्छा पीडीएफ़ रीडर है। इसका Size लगभग 16MB का है। यह Windows 32 Bit व 64 Bit दोनों के लिए बेहतर है। जैसा की इसके नाम से ही प्रतीत होता है की यह एक Powerful Reader के साथ PDF Editor भी है। जिसकी मदद से आप पीडीएफ़ डॉकयुमेंट को एडिट भी कर सकते है। 
expert-pdf-reader-free-software


PDF documents को View, print व Annotate करने के लिए यह बेस्ट है। Annotations व Form Filling की सुविधा भी इसमे मिलती है। इसमे अलावा इसमे Advance Features जैसे  की  Notes Add करना ,Text को Highlight करना  आदि। इसका Interface Simple व Clean है जिसमे सभी बेसिक फीचर Add किए गए है। 
5 - Slim Pdf Reader - यह मात्र 2 MB से भी कम Size का है। इस कारण इसे दुनिया का सबसे छोटा Desktop PDF Reader कहा जाता है। इसकी मदद से आप आराम से Pdf को View,Print आसानी से कर सकते है। यह Old Computer Systems के लिए बेस्ट है । यह तेजी से PDF Document को Load करता है। Zoom in & out इसमे उपलब्ध है। 

slim-pdf-reader-software-for-desktop

इसे मैं अपने Computer System में इस कारण Install रखता हूँ क्योकि यह ज़्यादा Load नहीं लेता है। जिसकी मदद से हम आसानी से PDF File Document को Read कर सकते है। 
इसके अलावा आप अपने Web Browser का इस्तेमाल भी PDF Reader के रूप में कर सकते है। अधिकांश Web Browser PDF Reader के रूप में काम करने के योग्य होते है। जैसे की Internet Explorer,Microsoft Edge,Opera,Chrome,Firefox Etc। Computer Softwares से Related आप यह Posts भी ज़रूर पढे । 

हम उम्मीद करते है की आपको आज की यह पोस्ट पसंद आई होगी। आज के जमाने मे सभी PDF Documents का इस्तेमाल करते है इस कारण इस पोस्ट को Social Media पर Share भी ज़रूर करे। जिससे उनको भी कम्प्युटर के लिए Best पीडीएफ़ रीडर सॉफ्टवेयर की जानकारी प्राप्त हो सके। इसी तरह की Computer Tips व Tricks को पढ़ते रहने के लिए हमारे ब्लॉग के साथ बने रहे। आज की इस पोस्ट को पढ़ने के लिए हम आपका आभार प्रगट करते है । 

🙏केवल पढ़ कर मत जाये, जानकारी अच्छी लगी है तो हमारा Facebook Page Follow करे🙏

Share This Post :-


No comments:

Post a Comment

आपको पोस्ट कैसी लगी कमेंट बॉक्स में ज़रूर लिखे,यदि आपका कोई सवाल है तो कमेंट करे व उत्तर पाये ।