- दुनिया की सबसे बड़ी 10 मछलियाँ [ Largest Fish Species ]
- दुनिया के सबसे बड़े जीवित 10 जानवर - Top 10 Biggest Animals
- Top 10 दुनिया की सबसे महंगी Bicycle,कीमत 17 लाख से शुरू
दुनिया के सबसे अमीर आदमी की सूची 2020 - List Of Top Richest People in the World 2020
दुनिया में हर साल लाखों लोग करोड़पति बन जाते है। लेकिन दुनिया का सबसे अमीर आदमी कहलाने के लिए करोड़पति बनना ही काफी नहीं है उसके लिए खरबपति बनना बहुत जरूरी है। हर साल Forbes नाम की संस्था पूरी दुनिया के खरबपति आदमियों की संपति की जानकारी एकत्रित करके Top Richest People List ( दुनिया के सबसे अमीर आदमी की सूची ) पेश करती है। Forbes की List को देखकर ही हमें अंदाजा होता है की,वर्तमान काल में दुनिया का सबसे अमीर आदमी कौन है।
नीचे हम दुनिया के सबसे अमीर 10 आदमियों की सूची पेश कर रहे है,जिसको देखकर आपको दुनिया के सबसे अमीर शख्स की जानकारी प्राप्त हो सके।
क्रम संख्या
|
शख्स का नाम
|
कुल संपति
|
1
|
जेफ बेजोस
|
116.4 बिलियन डॉलर
|
2
|
बर्नार्ड अरनॉल्ट और परिवार
|
115.8 बिलियन डॉलर
|
3
|
बिल गेट्स
|
110.3 बिलियन डॉलर
|
4
|
वारेन बफेट
|
90.5 बिलियन डॉलर
|
5
|
मार्क जकरबर्ग
|
82.0 बिलियन डॉलर
|
6
|
अमानसियो ओर्टेगा
|
79.2 बिलियन डॉलर
|
7
|
लैरी एलिसन
|
68.5 बिलियन डॉलर
|
8
|
लेरी पेज
|
65.2 बिलियन डॉलर
|
9
|
कार्लोस स्लिम हेलू एंड परिवार
|
64.9 बिलियन डॉलर
|
10
|
सर्गी ब्रिन
|
62.8 बिलियन डॉलर
|
1 - जेफ बेजोस
यह दुनिया के सबसे अमीर आदमी है। इनकी कुल संपति 116.4 बिलियन डॉलर है। यह Amazon कंपनी के संस्थापक है। इनकी उम्र 56 वर्ष है। यह यूनाइटेड स्टेट्स के नागरिक है। इनकी कंपनी Amazon दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी में से एक है।
2 - बर्नार्ड अरनॉल्ट और परिवार
बर्नार्ड अरनॉल्ट और परिवार 115.8 बिलियन डॉलर संपति का मालिक है। यह LVMH नामक कंपनी के मालिक है। यह कंपनी French multinational luxury goods से संबंधित है। जो महंगे उत्पाद बनाने के लिए जानी जाती है। बर्नार्ड अरनॉल्ट का संबंध फ़्रांस से है। इसकी उम्र 71 वर्ष की है।
3 - बिल गेट्स
बिल गेट्स भी दुनिया के सबसे अमीर आदमी की सूची में शामिल है। यह 110.3 बिलियन डॉलर की संपति के मालिक है। यह Microsoft कंपनी के संस्थापक है। यह भी यूनाइटेड स्टेट्स के नागरिक है। इनकी उम्र 65 वर्ष है।
4 - वारेन बफेट
वारेन बफेट यूनाइटेड स्टेट्स के नागरिक है। यह Berkshire Hathaway नामक कंपनी के मालिक है। यह 90.5 बिलियन डॉलर संपति के मालिक है। इनकी उम्र 90 वर्ष की है। यह भी अमेरिकी खरबपति है।
5 - मार्क जकरबर्ग
फ़ेसबुक के संस्थापक मार्क जकरबर्ग दुनिया के सबसे अमीर आदमी की सूची में शामिल है। इनकी कुल संपति 82.0 बिलियन डॉलर है। यह भी यूनाइटेड स्टेट्स के है। इनकी कंपनी Facebook विवादों में रहने के बावजूद भी दुनिया की एक सबसे बड़ी Social Media Platform है। इनकी उम्र मात्र 36 वर्ष है। इस कारण इनको Youngest BILLIONAIRES के रूप में पहचान मिलती है।
6 - अमानसियो ओर्टेगा
यह भी 79.2 बिलियन डॉलर संपति के मालिक है। दुनिया के सबसे अमीर आदमी के रूप में इनकी भी एक विशेष पहचान है। इनकी कंपनी का नाम "Zara" है जो Fashion क्षेत्र की एक प्रसिद्ध कंपनी है। यह Spain के नागरिक है। इनकी उम्र 84 वर्ष है।
7 - लैरी एलिसन
इनका पूरा नाम लॉरेंस जोसेफ एलिसन है,जो की एक अमेरिकी व्यवसायी, उद्यमी के रूप में अपनी विशेष पहचान रखते है। यह Oracle Corporation के सह-संस्थापक और कार्यकारी अध्यक्ष भी है। इनकी कुल संपति 68.5 बिलियन डॉलर है। इनकी उम्र 76 वर्ष की है।
8 - लेरी पेज
लॉरेंस एडवर्ड पेज एक अमेरिकी कंप्यूटर वैज्ञानिक और इंटरनेट उद्यमी है। वह Google के सह-संस्थापकों में से भी एक है। यह अल्फाबेट इंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी भी रह चुके है। इनकी कुल संपति करीब 65.2 बिलियन डॉलर है। इनकी उम्र 47 वर्ष है।
9 - कार्लोस स्लिम हेलू एंड परिवार
दुनिया के सबसे अमीर आदमी की सूची में कार्लोस स्लिम हेलू एंड परिवार का नाम भी शामिल है। यह Telecom Industry से सबंध रखते है। यह Mexico के नागरिक है। इनकी उम्र 80 वर्ष है। इनकी कुल संपति 64.9 बिलियन डॉलर है।
10 - सर्गी ब्रिन
सर्गी ब्रिन भी दुनिया के सबसे अमीर आदमियों में से एक है। इनका पूरा नाम सर्गेई मिखायलोविच ब्रिन है जो की एक अमेरिकी कंप्यूटर वैज्ञानिक और इंटरनेट उद्यमी हैं। यह गूगल कंपनी के सह-संस्थापक भी है। इनकी उम्र 47 वर्ष है। यह $62.8 बिलियन डॉलर संपति के कुल मालिक है।
- दुनिया की सबसे महंगी 10 कार,कीमत 21 करोड़ से शुरू
- चंद्रकांत देवताले - दुनिया का सबसे गरीब आदमी ( कविता,विचार )
- टॉप 10 दुनिया के सबसे महंगे घर,कीमत हैरान कर देगी
- दुनिया की 10 सबसे महंगी बाइक कीमत 79 करोड़ रूपये तक
दुनिया का सबसे अमीर आदमी कौन है ? भारत का सबसे अमीर आदमी कौन है ?
दुनिया का सबसे अमीर आदमी जेफ बेजोस हैं। यह Amazon कंपनी के प्रमुख है। इनकी कंपनी के शेयर में तेजी आने के कारण इनकी संपति में बहुत तेजी से वृद्धि हुई है। इनकी कुल संपति 7 लाख करोड़ रुपए से भी अधिक है। Amazon Company पूरी दुनिया की एक प्रसिद्ध ऑनलाइन शॉपिंग साइट है। भारत में भी Amazon एक प्रमुख शॉपिंग वैबसाइट में से एक है। वर्तमान में दुनिया के सबसे अमीर आदमियों की सूची में इनका स्थान पहला है।
भारत के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी है। इनकी कुल संपति 61.3 बिलियन डॉलर है। यह 63 वर्ष के है। वर्तमान में दुनिया के सबसे अमीर आदमियों की सूची में इनका स्थान 11वां है। मुकेश अंबानी की Net Worth में भी बहुत अधिक इजाफा हुया है।
हम उम्मीद करते है की आपको आज की पोस्ट "दुनिया के सबसे अमीर आदमी की सूची 2020 - List Of Top Richest People in the World 2020" बहुत अच्छी लगी होगी। इस पोस्ट को आप शेयर जरूर करे।
No comments:
Post a Comment
आपको पोस्ट कैसी लगी कमेंट बॉक्स में ज़रूर लिखे,यदि आपका कोई सवाल है तो कमेंट करे व उत्तर पाये ।