राजस्थानी मारवाड़ी भजन [ मारवाड़ी देसी भजन ]

जैसा की आप सभी जानते है की,पिछली पोस्ट में हमने आपको "आलोट के आजा हनुमान" हनुमान जी का भजन और "कभी प्यासे को पानी पिलाया नहीं" निर्गुण भजन जो की कुमार विशु जी ने गाया था उसकी जानकारी दी थी। लेकिन आज की पोस्ट में हम आपको "मारवाड़ी भजन" के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देंगे। मारवाड़ी देसी भजन बहुत ही ज्यादा प्रचलित है।

भारत में बहुत से लोग अपने देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना करते है। पूजा करने के लिये भगवान के भजन गाये जाते है। इसी तरह मारवाड़ी देसी भजन राजस्थान के लोग अपने देवी-देवताओं की पूजा करने के लिये गाते है। यह भजन राजस्थान के लोग बहुत ही पसंद करते है। और राजस्थान के मारवाड़ी भाषा में निपुण लोगो की जुबान पर हमेशा रहते है। तो आइये राजस्थानी मारवाड़ी भजन  की पूरी जानकारी प्राप्त करते है।

Desi-Rajasthani-Marwadi- Bhajan


मारवाड़ी भजन क्या है ? मारवाड़ी देसी भजन का क्या मतलब है ? 


जैसा की आपको हम ऊपर बता चुके है की,यह राजस्थान राज्य से संबंधित है। राजस्थान के लोगो द्वारा यह भजन बहुत ही भक्ति भाव से गाये जाते है।

"मारवाड़ी भजन" मारवाड़ी भाषा के भजन है। यह भाषा राजस्थान की है।

यह भाषा राजस्थान में बोली जाने वाली क्षेत्रीय भाषाओं में से एक है। यह राजस्थान की सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है। मारवाड़ी केवल राजस्थान में ही नहीं यह गुजरात, हरियाणा और पूर्वी पाकिस्तान क्षेत्र में भी बोली जाती है। इस भाषा की मुख्य लिपि देवनागरी है। इस भाषा की कई उप-बोलियाँ भी है।

मारवाड़ी भाषा की ख़ुद की लिपि "मोड़िया लिपि" हैं। परन्तु इस लिपि के विकास में राजपुताने राजरस्थान के राजा-महाराजा  व राजस्थान सरकार ने कोई विशेष ध्यान नहीं दिया। राजस्थान के कुछ नेता लोगों ने इसे भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करवाने के लिए बहुत प्रयास किये लेकिन वह असफल हो गये। मारवाड़ी भाषा की "मोड़िया लिपि" को भी "महाजनी लिपि" भी कहा जाता हैं।

यह पश्चिमी राजस्थान ( बीकानेर, चुरु, नागौर, जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, पाली आदि जिले ) में बोली जाने वाली बोलियों में से एक है। इसी कारण उस इलाके की क्षेत्रीय भाषा होने के कारण वे लोग मारवाड़ी भाषा बोलते है। वे लोग अपने क्षेत्रीय देवी - देवताओं के लिये "मारवाड़ी देसी भजन" गाते है और सुनते है। "देसी भजन मारवाड़ी" राजस्थान के इन इलाको में बहुत प्रसिद्ध है।


यूट्यूब पर सबसे ज्यादा सुने जाने वाले "राजस्थानी मारवाड़ी भजन" की सूची - राजस्थानी मारवाड़ी भजन विडियो


यूट्यूब पर बहुत से मारवाड़ी वीडियो भजन विडियो अपलोड किये जाते है। उनमें से सबसे ज्यादा देखे और सुने जाने वाले विडियो की लिस्ट कुछ इस प्रकार है।



आप जो भी मारवाड़ी भजन वीडियो देखना चाहते है,उसके नाम पर क्लिक करके देख सकते है। नीचे हमने सबसे अधिक देखे जाने वाले भजनों की जानकारी पब्लिश की है।

1 - सावरा कै री पढियौ झाकरी

यह एक राजस्थान का सबसे ज्यादा पुराना मारवाड़ी भजन है। इसको गायक विशनाराम ने गाया है। इस भजन विडियो को यूट्यूब पर अब तक 1 करोड़ से भी अधिक बार देखा जा चुका है। लगभग 19000 लोगो ने इस भजन की विडियो को लाइक भी किया है।

2 - धन्ना भारती- सुपर हिट भजन राजस्थानी 

यह भी एक मारवाड़ी राजस्थानी भजन है। इस भजन की विडियो को यूट्यूब पर लगभग 80 लाख से अधिक बार सुना जा चुका है। इस विडियो को 22 हजार से भी अधिक लोगों ने लाइक किया है।

3 - सोनू सिसोदिया - राजस्थानी मारवाड़ी भजन

इस विडियो को भी 3 लाख से अधिक लोग यूट्यूब पर देख चुके है। यह विडियो लगभग 20 मिनिट भजन की है। इसे 2 हजार से अधिक लोगो ने लाइक किया है।

4 - सुगना ऊबी डागलिये नैना में नीर

यह भी रामदेवजी का एक बहुत ही सुंदर मारवाड़ी भजन है। इसको गायक श्याम पालीवाल ने गाया हैं। यह भजन सुनील दधीच ने रीकॉर्ड किया है। इस विडियो को यूट्यूब पर 50 लाख से अधिक बार सुना जा चुका है। 9 हजार से अधिक भक्तो ने इस भजन विडियो को लाइक भी किया है।

5 - भेरुजी का न्यू राजस्थानी मारवाड़ी भजन  

यह भजन यूट्यूब पर 30 लाख से भी अधिक बार सुना जा चुका है। इस भजन का नाम "भेरु मतवाला" है। इस भजन का गायन कंचन सपेरा ने अपनी सुरीली आवाज़ में किया है।

6 - तेजाजी का सबसे पुराना मारवाड़ी पुराना देसी भजन 

इस भजन विडियो को यूट्यूब पर साल 2018 में अपलोड किया गया था। इस विडियो को 30 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। और लगभग 13 हजार से अधिक लोगो ने इस विडियो को लाइक भी किया है।


7 - माँ जरनी जोगमाया - मारवाड़ी भजन ( राजस्थानी )

इस भजन विडियो को 20 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। इस भजन के गायक सगरम जी देवासी है। और इस भजन का संगीत गणेश पूरी जी ने किया है। इस भजन को लिखने का कार्य भी सगरम जी देवासी ने ही किया है।

8 - प्रकाश माली - अमर चुंदड़ी ओढू - देसी मारवाड़ी भजन

इस भजन विडियो को लगभग 23 लाख बार देखा जा चुका है। लगभग 10 हजार से अधिक लोगो ने इस भजन विडियो को लाइक भी किया है। प्रकाश माली जी ने इस भजन का गायन किया है।

9 - देसी भजन - हालो माहेला हंसला 

यह भी एक Latest Rajasthani Marwadi Bhajan है। इस विडियो को लगभग 16 लाख से अधिक बार देखा गया है। इस भजन विडियो को 6 हजार से अधिक लाइक भी प्राप्त है। इस भजन के गायक नागजी राम भील - साविधर जी है। यह एक काफी अच्छा भक्ति संगीत है।

10 - नही म्हारे जात पात रो काम मारवाड़ी वीडियो - देशी भजन 

यूट्यूब पर इस विडियो भजन को लगभग 9 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। यह भी भक्ति संगीत का एक काफी अच्छा Rajasthani Marwadi Bhajan है।

11 - थोरी गाणी करू मनवार , माताजी मोरे आगणिए - लुगायाँ रा देसी भजन

यह भी एक काफी अच्छा भजन है। इस भजन विडियो को 8 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।

12 - भरोसे थारे चाले रे सतगुरु म्हारी नाव - गजेंद्र राव - सुपरहिट राजस्थानी भजन 

इस भजन विडियो को लगभग 8 लाख बार देखा जा चुका है। 4 हजार से अधिक इस विडियो को लाइक प्राप्त है।

मारवाड़ी वीडियो भजन कैसे सुने ?


यदि आप भी भजनो की विडियो देखना-सुनना चाहते है तो आप यूट्यूब पर जाकर राजस्थानी मारवाड़ी भजन टाइप करके सर्च करे। इस प्रकार आपको बहुत से प्रकार की भजन विडियो देखने को मिल जायेंगी। यूट्यूब पर हर दिन आपको बहुत से प्रकार की नये और पुरानी देसी भजन मारवाड़ी सुनने को मिल जायेंगे।

तो पाठको आज की इस ब्लॉग पोस्ट में प्रस्तुत जानकारी आपको कैसे लगी। आप कमेंट करके बता सकते है। यदि यह ब्लॉग पोस्ट आपको पसंद आती है। तो इसे सोश्ल मीडिया पर शेयर जरूर करे। हम आगे भी इसी तरह की  मारवाड़ी भजन से संबंधित ब्लॉग पोस्ट पब्लिश करते रहेंगे। 

Share This Post :-


No comments:

Post a Comment

आपको पोस्ट कैसी लगी कमेंट बॉक्स में ज़रूर लिखे,यदि आपका कोई सवाल है तो कमेंट करे व उत्तर पाये ।